Sawan Purnima Date 2024: कब है सावन मास की पूर्णिमा तिथि, यहां नोट करें डेट और महत्व
Sawan Purnima Date 2024: सावन मास की पूर्णिमा तिथि का शास्त्रों में बहुत महत्व है। इस तिथि को भगवान विष्णु की पूजा के लिए और लक्ष्मी जी की पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं सावन मास की पूर्णिमा तिथि कब है।

Sawan Purnima Date 2024
Sawan Purnima Date 2024: सावन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन ही रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। पूर्णिमा के अगले दिन से ही दूसरे महीने की शुरुआत हो जाती है। शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि को बहुत ही खास माना जाता है, लेकिन सावन महीने की पू्र्णिमा तिथि अपने आप में विशेष होती है। इस तिथि के दिन विष्णु जी और माता लक्ष्मी की पूजा के साथ- साथ भगवान शिव की भी पूजा की जाती है। पू्र्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान के लिए बहुत ही शुभ होता है। सावन मास की पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं सावन मास की पूर्णिमा तिथि कब है।
Sawan Purnima Date 2024 (सावन पूर्णिमा कब है 2024)हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन पूर्णिमा की तिथि की 19 अगस्त को पड़ रही है। इस दिन राखी का त्योहार मनाया जाएगा। 19 अगस्त को ही सावन महीने का समापन होगा।
Sawan Purnima 2024 Shubh Muhurat (सावन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024)
इस साल सावन पूर्णिमा का व्रत 19 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 04 से लेकर 12 बजकर 55 मिनट तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
Sawan Purnima Importance (सावन पूर्णिमा महत्व)
शास्त्रों में सावन पूर्णिमा का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन पितरों की पूजा करने से और तर्पण करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। सावन पूर्णिमा के दिन रात के समय देवी लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा की जाती है। पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से साधक को धन, वैभव की प्राप्ति होती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए...और देखें

Solah Somvar Vrat Katha: सोमवार के दिन पढ़ें सोलह सोमवार व्रत की संपूर्ण कथा, पूरी होगी मनचाहे वर की इच्छा

Gangaur Puja 2025: कब मनाया जाएगा गणगौर का उत्सव 2025 में, जानिए इससे जुड़ी मान्यता, महत्व, मुहूर्त और विधि

Amalaki Ekadashi 2025: आमलकी एकादशी को क्यों कहते हैं रंगभरी एकादशी? जानें आमलकी व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजाविधि

Aaj Ka Panchang 3 March 2025: आज के पंचांग से जानिए फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के शुभ मुहूर्त, योग, राहुकाल, दिशा शूल और उपायों की संपूर्ण जानकारी

Ramadan Time Table 2025 In Hindi: रमजान में कितने रोजा होंगे, क्या रहेगा सहरी-इफ्तार समय, देखें पूरा टाइम टेबल यहां
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited