Sawan Shivratri 2024 Jal Date: सावन की शिवरात्रि कब है 2024 में? नोट कर लें सही डेट, ये भी जानिए जल चढ़ाने का शुभ समय क्या रहेगा

Sawan Shivratri 2024 Date And Time, Kawad Yatra 2024 Jal Date: सावन शिवरात्रि कब है 2024? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। क्योंकि यहां हम आपको बताएंगे कि 2024 में सावन शिवरात्रि कब है या श्रावण शिवरात्रि 2024 कब मनाई जाएगी जुलाई में या फिर अगस्त में।

sawan shivratri 2024 date and time

Sawan Shivratri 2024 Date And Time

Sawan Shivratri 2024 Date And Time (2024 में सावन शिवरात्रि कब है, कावड़ जल कब चढ़ेगा 2024): वैसे तो शिवरात्रि हर महीने में पड़ती है लेकिन सावन महीने में आने वाली शिवरात्रि का अपना खास महत्व माना जाता है। इस शिवरात्रि को कई जगह महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024 Date) के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन असल में फाल्गुन महीने की शिवरात्रि महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2024 Date) कहलाती है जो 8 मार्च को पड़ चुकी है। अब सावन महीने की शिवरात्रि पड़ेगी। ये शिवरात्रि कावड़ यात्रा (Kawad Yatra 2024 Date) पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास होती है। क्योंकि इस दिन कावड़िए शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। चलिए जानते हैं जुलाई में सावन शिवरात्रि कब है।

Sawan Shivratri 2024 Date (सावन शिवरात्रि कब है 2024)

इस साल सावन शिवरात्रि 2 अगस्त 2024, शुक्रवार को मनाई जाएगी। बता दें सावन शिवरात्रि श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ती है। इस साल चतुर्दशी तिथि 2 अगस्त की दोपहर 03:26 बजे से 3 अगस्त की दोपहर 03:50 बजे तक रहेगी।

Sawan Shivratri 2024 Puja Time (Sawan Shivratri 2024 Timing)

सावन शिवरात्रि पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 202412:06 AM से 12:49 AM, अगस्त 03
सावन शिवरात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय 07:11 PM से 09:49 PM
सावन शिवरात्रिरात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय09:49 PM से 12:27 AM, अगस्त 03
सावन शिवरात्रिरात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय12:27 AM से 03:06 AM, अगस्त 03
सावन शिवरात्रिरात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय03:06 AM से 05:44 AM, अगस्त 03

Kawad Yatra 2024 Jal Date On Sawan Shivratri (कावड़ यात्रा जल डेट 2024)

कावड़ यात्रा जल सावन शिवरात्रि के दिन किसी भी समय चढ़ाया जा सकता है। लेकिन अगर शिवरात्रि पर कावड़ जल चढ़ाने के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो दोपहर 3 बजकर 26 मिनट के बाद शुरू होगा।

Sawan Shivratri Parana Time 2024 (सावन शिवरात्रि पारण समय 2024)

सावन शिवरात्रि व्रत का पारण 3 अगस्त की सुबह 05 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 49 मिनट तक के बीच किया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited