Sawan Ki Shivratri Ka Mahtva: सावन शिवरात्रि क्यों मनाई जाती है, जानिए इसका महत्व क्या है
Sawan Shivratri Ka Mahatva Kya Hai: हिंदू धर्म में शिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दिन जो भक्त सच्चे मन से शिव जी की पूजा करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। साल में कुल 12 या 13 शिवरात्रि आती हैं जानिए सभी में सावन शिवरात्रि ही क्यों सबसे खास मानी गई है।

Sawan Shivratri Kyu Manai Jati Hai
Sawan Shivratri Kyu Manayi Jati Hai: शिवरात्रि का पर्व हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस तरह से प्रत्येक महीने में एक शिवरात्रि पड़ती है और साल में कुल 12 या 13 शिवरात्रि आती हैं। लेकिन साल में दो शिवरात्रि ऐसी होती हैं जिनका सबसे ज्यादा महत्व होता है और इन्हें सार्वजनिक रूप से मनाया जाता है। ये शिवरात्रि हैं फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि और सावन शिवरात्रि। 2 अगस्त को सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी। जानिए इसका महत्व क्या है।
सावन शिवरात्रि क्यों मनाई जाती है (Sawan Shivratri Kyu Manayi Jati Hai)
सावन शिवरात्रि का इसलिए खास महत्व माना जाता है क्योंकि सावन महीने में सृष्टि की रक्षा के लिए भगवान शंकर ने समुद्र मंथन से निकले विष को ग्रहण कर लिया था। फिर इस विष के प्रभाव को कम करने के लिए सभी देवी-देवताओं ने शिव जी का जल से अभिषेक करना शुरू कर दिया था। कहते हैं तभी से श्रावण महीने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने की परंपरा शुरू हो गई। इसी परंपरा को निभाते हुए सावन महीने में शिव भक्त कांवड यात्रा पर जाते हैं और पवित्र स्थानों से गंगाजल लेकर सावन शिवरात्रि पर उस जल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। सावन शिवरात्रि के दिन शिव का अभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस शिवरात्रि का खास महत्व होता है।
सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक के फायदे
कहते हैं जो भक्त सावन शिवरात्रि के दिन शिव का जलाभिषेक करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। साथ ही मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं महादेव का जलाभिषेक करने से व्यक्ति को धर्म, अर्थ, काम, और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Sudhanshu ji Maharaj: विश्व में अध्यात्म की रोशनी फैला रहे सुधांशु जी महाराज, गीता के ज्ञान और कर्म योग को बताया जीवन की सही राह

Aaj Ka Panchang 7 June 2025: निर्जला एकादशी व्रत का पारण कब किया जाएगा, पंचांग से जानिए सही टाइमिंग

Ravi Pradosh Vrat June 2025: जून की इस तारीख को रखा जाएगा रवि प्रदोष व्रत, जान लें इसकी सही डेट और मुहूर्त

Ram Lakshman Dwadashi 2025: राम लक्ष्मण द्वादशी कब है, जानिए इसकी पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व

Gayatri Jayanti Vrat Katha: गायत्री जयंती क्यों मनाई जाती है, जानिए इसकी पौराणिक कथा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited