Sawan Shivratri 2024 Parthiv Shivling Vidhi: सावन शिवरात्रि के दिन इस तरह से बनाएं पार्थिव शिवलिंग, जानें इसकी पूरी विधि

Sawan Shivratri 2024 Parthiv Shivling Vidhi: सावन शिवरात्रि के दिन पार्थिव शिवलिंग की पूजा का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं पार्थिव शिवलिंग कैसे बनाते हैं और इसकी पूजा विधि के बारे में।

Sawan Shivratri 2024
Sawan Shivratri 2024 Parthiv Shivling Vidhi: भगवान शिव की पूजा और साधना कृपा बरसाने वाली है। शिव जी को प्रसन्न करने के लिये पार्थिव पूजन का विशेष महत्व है। कलयुग में कूष्माण्ड ऋषी के पुत्र मंडप नें पार्थिव पूजन प्रारम्भ किया। शिव महापुराण के अनुसार पार्थिव पूजन से धन,धान्य,आरोग्य और पुत्र की प्राप्ति होती है। पार्थिव पूजन से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है। सावन शिवरात्रि के दिन पार्थिव शिवलिंग की पूजा की जाती है। इस शिवलिंग की पूजा से पहले इसका निर्माण किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पार्थिव शिवलिंग कैसे बनाया जाता है।

Parthiv Shivling Vidhi (पार्थिव शिवलिंग बनाने की विधि)

  • पार्थिव शिव लिंग बनाने के लिए किसी पवित्र नदी या तालाब की मिट्टी लें।
  • उस मिट्टी को पुष्प चंदन इत्यादि से संशोधित करें। मिट्टी में दूध मिलाकर शोधन करें।
  • श्री गणेश जी,श्री विष्णु जी,नव ग्रह और माता पार्वती आदि का आह्वान करना चाहिए।
  • तत्पश्चात षोडसोपचार करना चाहिए और विधिवत पूजा करनी चाहिए।
  • पार्थिव बनाने के बाद उसको परम ब्रम्ह मानकर पूजा और ध्यान किया जाता है।
  • पार्थिव शिवलिंग समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करता है।

Parthiv Shivling Puja Vidhi (पार्थिव शिवलिंग पूजा विधि)

  • सपरिवार पार्थिव बनाकर शास्त्रवत विधि से पूजन करने से परिवार सुखी रहता है और सब मंगल ही मंगल होता है।
  • पार्थिव के समक्ष समस्त शिव मंत्रों का जप किया जा सकता है।
  • रोग से पीड़ित लोग महामृत्युंजय मंत्र का जप भी कर सकते हैं।
  • दुर्गासप्तशती के मंत्रों का जप भी किया जा सकता है।
  • पार्थिव के विधिवत पूजन के बाद उनको श्री राम कथा भी सुनाकर प्रसन्न कर सकते हैं।

Parthiv Shivling Puja Importance (पार्थिव शिवलिंग पूजा महत्व)

पार्थिव पूजन सभी कर सकते हैं। पुरुष और महिला कोई भी कर सकता है। शिव कल्याणकारी हैं। जो पार्थिव शिवलिंग बनाकर विधिवत पूजन अर्चन करता है वह दस हजार कल्प तक स्वर्ग में निवास करता है। शिवपुराण में लिखा है कि पार्थिव पूजन सभी दुःखों को दूर करके सभी मनोकामनाएं पूर्ण करता है। यदि प्रतिदिन पार्थिव पूजन किया जाय तो इह लोक तथा परलोक में भी अखंड शिव भक्ति प्राप्त होती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
End Of Feed