Sawan Shivratri Vrat Vidhi: सावन शिवरात्रि व्रत कैसे रखते हैं? जानिए क्या खा सकते हैं और क्या नहीं

Sawan Shivratri Vrat Vidhi: सावन शिवरात्रि के दिन शिव के उपासक उपवास रखते हैं। मान्यताओं अनुसार श्रावण शिवरात्रि व्रत रखने से महादेव प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। चलिए जानते हैं सावन शिवरात्रि व्रत की विधि क्या है।

Sawan Shivratri Vrat Vidhi: सावन शिवरात्रि व्रत कैसे रखते हैं? जानिए क्या खा सकते हैं और क्या नहीं
Sawan Shivratri Vrat Vidhi In Hindi (सावन शिवरात्रि व्रत विधि): शिवरात्रि महादेव को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण त्योहार होता है। जो हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। वैसे तो हर महीने में शिवरात्रि पड़ती है लेकिन सावन महीने की शिवरात्रि का खास महत्व माना गया है जो इस बार 2 अगस्त को पड़ रही है। इस दिन शिव उपासक व्रत रखते हैं और विधि विधान महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यहां हम आपको बताएंगे सावन शिवरात्रि का व्रत कैसे रखा जाता है।

Sawan Shivratri Vrat Vidhi In Hindi (सावन शिवरात्रि व्रत विधि)

  • सावन शिवरात्रि व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनें।
  • इसके बाद शिव जी की विधि विधान पूजा करें।
  • इसके बाद व्रत का संकल्प लें।
  • इसके बाद शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाएं।
  • भगवान शिव की पूजा करते समय मन ही मन ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करते रहें।
  • फिर पूरे दिन फलाहार व्रत रखें।
  • शाम में फिर से शिव शंकर भगवान की पूजा करें और इस समय शिवरात्रि की कथा भी सुनें।
  • फिर अगले दिन व्रत का पारण करें।

Sawan Shivratri Vrat Me Kya Khaye (सावन शिवरात्रि व्रत में क्या खाएं)

सावन शिवरात्रि व्रत में फलाहार ले सकते हैं। लेकिन अन्न का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अगर बिना नमक के व्रत नहीं रख सकते तो आप सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस व्रत में दूध और दही का सेवन करने से बचना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited