Sawan Somwar Vrat Vidhi 2024: सावन सोमवार व्रत कैसे रखा जाता है, यहां जानिए पूरी विधि मंत्र, कथा, आरती, महत्व समेत

Sawan Somwar Vrat Vidhi In Hindi (सावन सोमवार व्रत विधि): इस साल सावन में 5 सोमवार व्रत पड़ेंगे। यहां हम आपको बताएंगे सावन सोमवार व्रत की डेट, पूजा विधि, व्रत विधि, नियम, कथा, मंत्र, भोग, महत्व, फायदे और क्या खाएं-क्या नहीं खाएं। श्रावण सोमवार व्रत के बारे में सबकुछ जानेंगे यहां।

sawan somwar vrat 2024

Sawan Somwar Vrat Vidhi In Hindi

Sawan Somwar Vrat Vidhi In Hindi (सावन सोमवार व्रत विधि): इस साल सावन 22 जुलाई से 19 अगस्त तक रहेगा। इस महीने में कुल पांच सोमवार व्रत पड़ेंगे। सनातन धर्म में सावन सोमवार व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। इस व्रत में भगवान शिव की विधि विधान पूजा की जाती है। साथ ही सावन सोमवार व्रत की कथा सुनना या पढ़ना अनिवार्य माना जाता है। श्रावण सोमवार व्रत में अन्न का सेवन नहीं किया जाता है। लेकिन फलाहार ले सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे सावन सोमवार व्रत के बारे में हर छोटी-बड़ी जानकारी।

सावन सोमवार व्रत 2024 लिस्ट (Sawan Somwar Vrat 2024 List In Hindi)

पहला सावन सोमवार- 22 जुलाई 2024-
दूसरा सावन सोमवार- 29 जुलाई 2024
तीसरा सावन सोमवार- 05 अगस्त 2024
चौथा सावन सोमवार- 12 अगस्त 2024
पांचवां सावन सोमवार- 19 अगस्त 2024

सावन सोमवार पूजा सामग्री (Sawan Somwar Puja Samagri In Hindi)

शिव-पार्वती प्रतिमा, फूल, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, पंच रस, इत्र, गंध रोली, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, पंच फल पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, आम्र मंजरी, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शुद्ध देशी घी, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, शहद, गंगाजल, पवित्र जल, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार सामग्री।

सावन सोमवार व्रत विधि (Sawan Somwar Vrat Vidhi In Hindi)

सावन सोमवार व्रत में सुबह मंदिर जाकर शिव परिवार की विधि विधान पूजा करें। फिर पूरे दिन बिना अन्न के उपवास रखें। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर चढ़ाएं। शाम को सावन सोमवार व्रत की कथा सुनने के बाद मीठे भोजन का सेवन करें। अगले दिन सुबह-सुबह फिर से शिवजी की पूजा करें और यथाशक्ति दान आदि देकर व्रत का पारण कर लें। ध्यान रहे कि इस व्रत में नमक का सेवन नहीं करना है। बेहतर होगा आप फलाहार लेकर ही व्रत रखें।

सावन सोमवार पूजा विधि (Sawan Somwar Puja Vidhi In Hindi)

  • सावन सोमवार व्रत के दिन सूर्योदय से पूर्व उठ जाएं और स्नानादि करके स्वच्छ कपड़े पहन लें।
  • इसके बाद शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें। अगर आपके घर में शिवलिंग है तो उसी का अभिषेक करें।
  • इसके बाद महादेव को सफेद चंदन लगाएं और उन्हें भांग, धतूरा, बिल्वपत्र, आंकड़ा आदि चीजें अर्पित करें।
  • फिर भगवान की प्रतिमा के समक्ष शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
  • इसके बाद सावन सोमवार व्रत की कथा सुनें और भगवान शिव की आरती करें।
  • अंत में भगवान को भोग लगाएं।
  • इस बात का ध्यान रखें कि व्रत वाले दिन सुबह-शाम दोनो समय भगवान शंकर की पूजा करनी है।
  • शाम के समय भगवान शिव की पूजा के बाद व्रत खोल लें। इस समय आप चाहें तो बिना नमक का अन्न भी ग्रहण कर सकते हैं।

सावन सोमवार व्रत कथा (Sawan Somwar Vrat Katha In Hindi)

स्कन्द पुराण अनुसार एक बार सनत कुमार भगवान शिव से पूछते हैं कि प्रभु आपको सभी महीनों में सावन ही सबसे ज्यादा प्रिय क्यों हैं। तब भगवान शिव कहते हैं मुझसे विवाह करने के लिए देवी सती ने कठोर तपस्या की और यहां तक कि उन्हें अपने पिता के भी विरुद्ध जाना पड़ा। मुझसे विवाह के बाद जब देवी सती ने अपने पिता के घर पर मेरा अपमान होते हुए देखा तो उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। इसके बाद सती का जन्म पर्वत राज हिमालय की पुत्री के रूप में हुआ और उनका नाम देवी पार्वती रखा गया। इस जन्म में भी उन्होंने मुझसे विवाह करने के श्रावण माह में निराहार रहकर कठोर तपस्या की। जिसके फलस्वरूप मैंने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। कहते हैं इसलिए आज भी कई लोग इसी परंपरा का पालन करते हुए अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए सावन सोमवार व्रत रखते हैं। विशेष तौर पर कुंवारी कन्याएं भगवान शिव जैसा पति पाने के लिए ये व्रत रखती हैं।

सावन सोमवार व्रत में क्या खांए (Sawan Somwar Vrat Me Kya Khaye)

सावन सोमवार व्रत में खीर,पूरी, दूध, दही और चावल खा सकते हैं। इस व्रत में साधारण नमक नहीं खाना चाहिए इसके बजाय आप सेंधा नमक खा सकते हैं। इसके अलावा इस व्रत में मौसमी फल जैसे केला, सेब और आम का सेवन भी किया जा सकता है। इस व्रत को खोलने के दौरान लौकी या कद्दू की सब्जी भी खाई जा सकती है। इसके अलावा आप साबूदाने का सेवन भी कर सकते हैं।

सावन सोमवार व्रत नियम (Sawan Somwar Vrat Niyam In Hindi)

सावन सोमवार व्रत में शिवलिंग का जल से अभिषेक जरूर करना चाहिए। इस व्रत में एक ही समय भोजन किया जाता है। इसके अलावा आप फलाहार ले सकते हैं। व्रत रखने वालों को दिन में सोना नहीं चाहिए। इस व्रत में तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

सावन सोमवार भोग (Sawan Somwar Bhog)

सावन सोमवार की पूजा में आप भगवान शिव हलवा, दही, भांग, पंचामृत, शहद, दूध, सफ़ेद बर्फ़ी, मालपुआ, ठंडाई, लस्सी, सूखा मावा आदि का भोग लगा सकते हैं।

सावन सोमवार व्रत महत्व (Sawan Somwar Vrat Mahatva In Hindi)

सावन सोमवार व्रत रखने से भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भी कृपा प्राप्त होती है। कहते हैं सावन के चार सोमवार व्रत 16 सोमवार व्रत जितना पुण्यफल देते हैं।

सावन सोमवार व्रत पूजा मंत्र (Sawan Somwar Vrat Puja Mantra)

सावन सोमवार व्रत की पूजा करते समय आपको भगवान शिव के इस बीज मंत्र “ओम् नमः शिवाय” का जाप जरूर करना चाहिए। इससे आपको भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

सावन सोमवार उद्यापन विधि (Sawan Somvar Udyapan Vidhi In Hindi)

  • सावन के आखिरी सोमवार वाले दिन सुबह उठकर नित्य कर्म से निवृत होकर स्नान कर लें।
  • इसके बाद पूजा स्थल को गंगा जल से शुद्ध करें और वहां केले के चार खम्बे के द्वारा चौकोर मण्डप बनायें।
  • मंडप को फूल और बंदनवार से अच्छे से सजा लें।
  • फिर एक लकड़ी के पटरे को तैयार किए गए मण्डप के बीच में रखें।
  • साथ ही पटरे पर सफेद वस्त्र बिछायें।
  • इसके बाद उस पर शिव-पार्वती की प्रतिमा रखें।
  • चौकी पर शिव-पार्वती की प्रतिमा के साथ चंद्रमा को भी किसी पात्र में स्थापित करें।
  • अब सबसे पहले अपने आप को शुद्ध करें जिसके लिए आपको अपने हाथ में जल लेकर नीचे दिए गए मंत्र का उच्चारण करते हुए अपने ऊपर छिड़कना है। मंत्र इस प्रकाप है- 'ॐ पवित्रः अपवित्रो वा सर्वावस्थांगतोऽपिवा। यः स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स वाह्यभ्यन्तर शुचिः॥'
  • इसके बाद पूजन सामग्री और आसन पर भी गंगाजल का छिड़काव करें। साथ में ये मंत्र बोलें:-'पृथ्विति मंत्रस्य मेरुपृष्ठः ग षिः सुतलं छन्दः कूर्मोदेवता आसने विनियोगः॥'
  • इसके बाद भगवान को चंदन, रोली और अक्षत का टीका लगाएं।
  • साथ ही फूल-माला पहनाएं।
  • इसके बाद मिठाई, पूरी, खीर अपनी श्रद्धानुसार किसी भी चीज का भोग लगाएं।
  • फिर शिवलिंग का जलाभिषेक करें। साथ बी बिल्व पत्र, धतूरा और भांग जरूर चढ़ाएं।
  • पूजा के बाद दान जरूर करें। इसके बाद भोजन ग्रहण कर लें।

सावन सोमवार व्रत के फायदे (Sawan Somwar Vrat Fayde In Hindi)

सावन सोमवार व्रत रखने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। ये व्रत वैवाहिक जीवन, आर्थिक जीवन और स्वास्थ्य जीवन से संबंधित हर तरह की समस्याओं से मुक्ति दिलाता है। कहते हैं सावन में भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न रहते हैं और ऐसे में जो भक्त सच्चे मन से सावन सोमवार का व्रत रख उनकी पूजा-अर्चना करता है उसके सारे सपने पूरे हो जाते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited