Sawan Somwar Vrat Vidhi In Hindi: सावन सोमवार व्रत कैसे करें, जान लें पूरी विधि विस्तार से यहां

Sawan Somwar Vrat Vidhi: सावन के सोमवार शिव भक्तों के लिए बेहद खास होते हैं। ऐसी मान्यता है जो व्यक्ति सच्चे मन से सावन सोमवार के व्रत रखता है उसकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। चलिए जानते हैं सावन के सोमवार की पूजा विधि क्या है।

sawan somwar

Sawan Somwar Vrat Vidhi

Sawan Somwar Vrat Vidhi In Hindi (सावन सोमवार व्रत विधि): भगवान शिव की उपासना का सबसे पवित्र महीना सावन 22 जुलाई से शुरू हो गया है। ये महीना शिव के भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस महीने में कई लोग सोमवार के व्रत रखते हैं। सनातन धर्म में श्रावण सोमवार व्रत का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। ये व्रत भगवान शिव को समर्पित है। ये उपवास व्रती फलाहार ग्रहण करके रखते हैं। यहां हम आपको बताएंगे सावन सोमवार व्रत विधि क्या है।

सावन सोमवार कब से शुरू हैं 2024 (Sawan Somwar Vrat 2024 Date)

सावन सोमवार व्रत की शुरुआत 22 जुलाई से हो गई है। इसके बाद 29 जुलाई फिर 5 अगस्त, 12 अगस्त और 19 अगस्त को सावन सोमवार व्रत पड़ेगा।

सावन सोमवार व्रत विधि (Sawan Somwar Vrat Vidhi)

  • सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके साफ वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद पूजा का संकल्प लें।
  • फिर सभी देवी देवताओं को गंगाजल से स्नान कराएं।
  • भगवान शिव का जलाभिषेक करते समय मन ही मन ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते रहें।
  • इसके बाद भोलेनाथ को अक्षत, सफेद फूल, धतूरा, गाय का दूध, सफेद चंदन, भांग, पंचामृत, धूप, दीप, सुपारी और बेलपत्र चढ़ाएं।
  • फिर शिव चालीसा का पाठ करें।
  • इसके बाद सावन सोमवार की व्रत कथा पढ़ें या सुनेंं।
  • अंत में शिव जी की आरती उतारें।
  • इसके बाद भगवान शिव को भोग लगाएं और प्रसाद सभी में बांट दें।

सावन सोमवार व्रत के फायदे (Sawan Somwar Vrat Benefits)

सावन सोमवार व्रत रखने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। ये व्रत भगवान शिव की विशेष कृपा दिलाता है। जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है उनके लिए ये व्रत बेहद फलदायी साबित होता है। इस व्रत के प्रभाव से शादी के योग बनने लगते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited