September Festivals 20242: सितंबर में कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी, जानिए सितंबर के व्रत-त्योहारों, ग्रह-गोचरों और ग्रहण की डेट

September 2024 Festival List (सितंबर के व्रत-त्योहार): सितंबर महीना शुरू होने को है। ऐसे में कई लोग ये जानना चाहते होंगे कि सितंबर में कौन-कौन से व्रत-त्योहार पडे़ंगे (September 2024 Tyohar Ki List), इस महीने ग्रह गोचर कब-कब होंगे, इस महीने का राशिफल क्या है और सितंबर में जन्मे लोग कैसे होते हैं। इस आर्टिकल में आपको इन सभी सवालों के जवाब के अलावा और भी बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

September 2024

September 2024 Festival List In Hindi

September 2024 Festival List, Calendar, Grah Gochar, Grahan Date: सितंबर के महीने में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2024), हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2024 Date), पिठोरी अमावस्या (Pithori Amavasya 2024 Date), ऋषि पंचमी (Rishi Panchami 2024 Date), राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2024 Date), विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja 2024 Date), जितिया (Jitiya Kab Hai 2024) समेत कई व्रत-त्योहार पड़ेंगे। श्राद्ध पक्ष (Pitru Paksha 2024 Start Date) भी इसी महीने में शुरू हो रहा है। इसके अलावा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2024 Date) भी इस महीने में लगने जा रहा है। यहां आप जानेंगे सितंबर में कब कौन सा व्रत-त्योहार पड़ेगा, कौन से ग्रह राशि बदलेंगे और ये महीना सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। यहां जानिए सितंबर महीने के बारे में सबकुछ।

सितंबर 2024 व्रत-त्योहार इन हिंदी (September 2024 Festival List In Hindi)

दिन त्योहार
1 सितंबर 2024, रविवार मासिक शिवरात्रि, कृष्ण जी की छठी
2 सितंबर 2024, सोमवार सोमवार व्रत , पिठोरी अमावस्या , अमावस्या
4 सितंबर 2024, बुधवार चंद्र दर्शन
5 सितंबर 2024, गुरुवारशिक्षक दिवस
6 सितंबर 2024, शुक्रवार हरतालिका तीज, वराह जयंती, चौरचन पूजा
7 सितंबर 2024, शनिवार वरद चतुर्थी , गणेशोत्सव, विनायक चतुर्थी
8 सितंबर 2024, रविवार ऋषि पंचमी
9 सितंबर 2024, सोमवार षष्टी
11 सितंबर 2024, बुधवार राधाष्टमी, दुर्गाष्टमी व्रत, महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ, दूर्वा अष्टमी, ज्येष्ठ गौरी पूजा
14 सितंबर 2024, शनिवार पार्ष्व एकादशी, परिवर्तिनी एकादशी, राष्ट्रीय भाषा दिवस
15 सितंबर 2024, रविवार प्रदोष व्रत, ओणम, वामन जयंती, कल्कि द्वादशी, भुवनेश्वरी जयंती
16 सितंबर 2024, सोमवार कन्या संक्रांति, विश्वकर्मा जयंती, मीलाद उन-नबी
17 सितंबर 2024, मंगलवार सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत, गणेश विसर्जन, सत्य व्रत, अन्नत चतुर्दशी
18 सितंबर 2024, बुधवार महालय श्राद्घ पक्ष , पूर्णिमा , भाद्रपद पूर्णिमा , प्रतिपदा श्राद्ध
20 सितंबर 2024, शुक्रवार संकष्टी गणेश चतुर्थी
21 सितंबर 2024, शनिवार भरणी श्राद्ध
23 सितंबर 2024, सोमवार रोहिणी व्रत
24 सितंबर 2024, मंगलवार कालाष्टमी, मध्य अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत समाप्त
25 सितंबर 2024, बुधवार अविधवा नवमी
27 सितंबर 2024, शुक्रवार विश्व पर्यटन दिवस
28 सितंबर 2024, शनिवार इंदिरा एकादशी
29 सितंबर 2024, रविवार माघ श्रद्धा, प्रदोष व्रत
30 सितंबर 2024, सोमवार मासिक शिवरात्रि

सितंबर 2024 ग्रह-गोचर (September 2024 Grah-Gochar)

बुध का सिंह राशि में गोचर4 सितंबर 2024
बुध सिंह राशि में अस्त14 सितंबर 2024
सूर्य का कन्या राशि में गोचर16 सितंबर 2024
शुक्र का तुला राशि में गोचर18 सितंबर 2024
बुध का कन्या राशि में गोचर23 सितंबर 2024

सितंबर एकादशी 2024 (September 2024 Ekadashi)

एकादशी का नामव्रत की डेटव्रत का पारण दिन और समय
परिवर्तिनी एकादशी14 सितंबर 2024, शनिवार15 सितंबर को 06:06 AM से 08:34 AM
इंदिरा एकादशी28 सितंबर 2024, शनिवार29 सितंबर को 06:13 AM से 08:36 AM

सितंबर प्रदोष व्रत 2024 (September Pradosh Vrat 2024

प्रदोष व्रत का नामतारीखमुहूर्त
रवि प्रदोष व्रत15 सितंबर 2024, रविवार06:26 PM से 08:46 PM
रवि प्रदोष व्रत29 सितंबर 2024, रविवार06:09 PM से 08:34 PM

सितंबर अमावस्या 2024 (September Amavasya 2024)

सितंबर की 2 तारीख को अमावस्या पड़ेगी। ये सोमवती अमावस्या होगी। भाद्रपद कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को पिठोरी अमावस्या भी कहा जाता है।

सितंबर पूर्णिमा 2024 (September Purnima 2024)

17 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा पड़ेगी। इसके अगले दिन से श्राद्ध पक्ष शुरू हो जाता है। इस दिन अन्नत चतुर्दशी मनाई जाएगी।

हरतालिका तीज 2024 डेट और टाइम (Hartalika Teej 2024 Date And Time)

हरतालिका तीज 6 सितंबर 2024, शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का मुहूर्त सुबह 06:02 से 08:33 बजे तक रहेगा।

गणेश चतुर्थी 2024 डेट और टाइम (Ganesh Chaturthi 2024 Date And Time)

7 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में भादो शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:03 AM से दोपहर 01:34 PM तक रहेगा।

पितृ पक्ष 2024 तिथियां (Pitru Paksha 2024 Dates)

पूर्णिमा का श्राद्ध17 सितंबर 2024, मंगलवार
प्रतिपदा श्राद्ध18 सितंबर 2024, बुधवार
द्वितीया श्राद्ध19 सितंबर 2024, गुरुवार
तृतीया श्राद्ध20 सितंबर 2024, शुक्रवार
चतुर्थी श्राद्ध21 सितंबर 2024, शनिवार
पंचमी श्राद्ध22 सितंबर 2024, रविवार
षष्ठी श्राद्ध23 सितंबर 2024, सोमवार
सप्तमी श्राद्ध23 सितंबर 2024, सोमवार
अष्टमी श्राद्ध24 सितंबर 2024, मंगलवार
नवमी श्राद्ध25 सितंबर 2024, बुधवार
दशमी श्राद्ध26 सितंबर 2024, गुरुवार
एकादशी श्राद्ध27 सितंबर 2024, शुक्रवार
द्वादशी श्राद्ध29 सितंबर 2024, रविवार
मघा श्राद्ध29 सितंबर 2024, रविवार
त्रयोदशी श्राद्ध30 सितंबर 2024, सोमवार
चतुर्दशी श्राद्ध1 अक्टूबर 2024, मंगलवार
सर्वपितृ अमावस्या2 अक्टूबर 2024, बुधवार

सितंबर में कौन सा हिंदू महीना आएगा (September Me Kaun Sa Hindu Mahina Aaega)

सितंबर में भाद्रपद और आश्विन महीना रहेगा। भाद्रपद महीना 18 सितंबर तक रहेगा तो वहीं 19 सितंबर से आश्विन महीना शुरू हो जाएगा जो 17 अक्टूबर तक रहेगा। भाद्रपद हिंदू कैलेंडर अनुसार छठा महीना होता है तो वहीं आशविन सातवां महीना होता है।

सितंबर में जन्मे लोग कैसे होते हैं (September Born People Nature)

सितंबर में जन्मे लोग बहुत ही कोमल और भावुक स्वभाव के होते हैं। लेकिन ये बाहर से खुद को बेहद मजबूत दिखाते हैं। ये अत्याधिक मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। जिस वजह से हर काम में सफलता हासिल करने में कामयाब रहते हैं। इनका गुस्सा थोड़ा तेज होता है। ये बहुत ही प्रोफेशन और क्रिएटिव होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है।

सितंबर में जन्मे लोगों का भाग्यशाली अंक, रंग, दिन और रत्न (September Born People Lucky Colour, Number, Day And Stone)

सितंबर में जन्मे लोगों का भाग्यशाली अंक: 4, 5 और 6 अंक
सितंबर में जन्मे लोगों का भाग्यशाली रंग: भूरा, नीला और हरा
सितंबर में जन्मे लोगों का भाग्यशाली दिन: बुधवार
सितंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: नीलम

सितंबर में जन्मे लोगों के लिए ज्योतिषीय उपाय (Jyotish Upay For September Born People)

सितंबर में जन्मे लोग पंछियों को दाना जरूर डालें। साथ ही मछलियों को पालें। अगर मछली पाल नहीं सकते तो कम से कम मछलियों को आटे की गोलियां तो जरूर खिलाएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited