Bhadrapada Vrat Tyohar 2024: कब से शुरू होगा भाद्रपद माह, यहां जानिए इस महीने के व्रत, त्योहार

Bhadrapada Vrat Tyohar 2024: भाद्रपद का महीना शुरू होने वाला है। इस महीने में बहुत सारे व्रत और त्योहार आते हैं। ये महीना भगवान कृष्ण और गणेश जी को समर्पित होता है। आइए जानते हैं इस महीने के व्रत त्योहार।

Bhadrapada Month Start Date 2024

Bhadrapada Month Start Date 2024

Bhadrapada Vrat Tyohar 2024: हिंदू धर्म में भाद्रपद महीने का खास महत्व है। इस महीने में कृष्ण जन्माष्टमी जैसा प्रमुख त्योहार मनाया जाता है। भादव का महीना सावन महीने के बाद शुरू होता है। इस साल सावन का मास का समापन 19 अगस्त 2024 को हो रहा है। इसी दिन राखी का भी पर्व मनाया जा रहा है। भाद्रपद का महीना भगवान कृष्ण और गणेश जी की पूजा को समर्पित होता है। भाद्रपद महीने का धार्मिक महत्व भी है। इस साल भाद्रपद का महीना 20 अगस्त 2024 से शुरू होगा और 18 सितंबर तक चलेगा। आइए जानते हैं कब शुरू होगा भाद्रपद का महीना और इस महीने के व्रत, त्योहार की लिस्ट।

Bhadrapada Month Start Date 2024 (भाद्रपद मास डेट 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल भाद्रपद महीने की शुरुआत 20 अगस्त 2024 से हो रही है। वहीं इस मास का समापन समापन 18 सितंबर 2024 को होगा। इस महीने में गणेश चतुर्थी और जन्माष्टमी का भी पर्व मनाया जाता है।

भाद्रपद माह के व्रत-त्योहारों की सूची ( Bhadrapada Festivals 2024 List)

  • 20अगस्त 2024, मंगलवार - भादो की शुरुआत
  • 22 अगस्त 2024, गुरुवार - कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, हेरंब संकष्टी चतुर्थी
  • 24 अगस्त 2024, शनिवार- बलराम जयंती
  • 25 अगस्त 2024, रविवार - भानु सप्तमी
  • 26 अगस्त 2024, सोमवार- कृष्ण जन्माष्टमी
  • 27 अगस्त 2024, मंगलवार- दही हांडी
  • 29 अगस्त 2024, गुरुवार - अजा एकादशी
  • 31 अगस्त 2024, शनिवार- प्रदोष व्रत
  • 2 सितंबर 2024, सोमवार - पिठोरी अमावस्या
  • 6 सितंबर 2024, शुक्रवार- वराह जयंती, हरतालिका तीज
  • 7 सितंबर 2024, शनिवार- गणेश चतुर्थी
  • 8 सितंबर 2024, रविवार- ऋषि पंचमी
  • 10 सितंबर 2024, मंगलवार- ललिता सप्तमी
  • 11 सितंबर 2024, बुधवार- महालक्ष्मी व्रत आरंभ, दूर्वा अष्टमी, राधा अष्टमी
  • 14 सितंबर 2024, शनिवार- परिवर्तिनी एकादशी
  • 15 सितंबर 2024, रविवार- वामन जयंती, प्रदोष व्रत
  • 16 सितंबर 2024, सोमवार - विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति
  • 17 सितंबर 2024, मंगलवार - गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी, पूर्णिमा श्राद्ध
  • 18 सितंबर 2024, बुधवार - पितृ पक्ष प्रारंभ, आंशिक चंद्र ग्रहण, भाद्रपद पूर्णिमा

भाद्रपद माह महत्व (Bhadrapada Month Importance)

हिंदू धर्म में भाद्रपद माह का बहुत ही खास महत्व है। भाद्रपद महीने को भादो मास के नाम से भी जाना जाता है। ये पूरा महीना कृष्ण की भक्ति को समर्पित होता है। भाद्रपद में घर पर लड्डू गोपाल की स्थापना की जाती है। इस महीने में कृष्ण की पूजा करने से साधक को धन की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख, समृद्धि आती है। भाद्रपद महीने में गणेश चतुर्थी पर दस दिनों का गणेशोत्सव भी मनाया जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited