Shani Amavasya 2025: शनि अमावस्या पर करें राशि अनुसार इन चीजों का दान, मिलेगी साढ़े साती से राहत, मां लक्ष्मी भी होंगी मेहरबान
Shani Amavasya 2025 (शनि अमावास्या 2025): हिंदी पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र अमावस्या 29 मार्च को पड़ेगी। ये तिथि शनिवार के दिन पड़ रही है जिस वजह से इसे शनि अमावस्या भी कहा जाएगा। इस दिन पर सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। ऐसे में इस तिथि पर दान करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। आज हम आपको आपकी राशि के अनुसार दान करने वाली चीजों के विषय में बताएंगे।

Shani Amavasya par kya daan karein
Shani Amavasya 2025 (शनि अमावास्या 2025): शनि अमावस्या को महत्वपूर्ण तिथि माना जाता है, जो तब आती है जब अमावस्या और शनिवार के दिन का संयोग होता है। ये तिथि विशेष रूप से शनि देव की पूजा और उनके प्रकोप से बचाव के लिए जानी जाती है। शनि देव को कर्म और न्याय का देवता माना जाता है, जो प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शनि अमावस्या का विशेष महत्व उन लोगों के लिए होता है, जो शनि की साढ़े साती, ढैया या किसी भी प्रकार के शनि दोष से पीड़ित होते हैं। इस दिन शनि देव की कृपा पाने के लिए व्रत, दान और पूजा का विशेष आयोजन किया जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा, तिल और सरसों के तेल का दीपक जलाना, और गरीबों को दान देना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस तिथि पर गंगा स्नान और पितृ तर्पण का भी विशेष महत्व होता है, क्योंकि ये दिन पितरों की शांति के लिए भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पर अपनी राशि के अनुसार दान करने से जातक को जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है तथा उसे जीवन में सुख-समृद्धि भी मिल सकती है। जरूरतमंदों को इस दिन दान करने मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इसके बारे में।
राशि के अनुसार शनि अमावस्या का दान (Rashi ke anusar Shani Amavasya ka Daan)
आप अपनी राशि के अनुसार शनि अमावस्या की तिथि पर वर्णित चीजों का दान कर सकते हैं -
मेष राशि - काले तिल, गेहूं या फिर तांबे का बर्तन आदि का दान।
वृषभ राशि - काली उड़द की दाल और तिल का दान।
मिथुन राशि - जूते-चप्पल आदि का दान।
कर्क राशि - नीले रंग के वस्त्रों का दान।
सिंह राशि - अन्न या भोजन का दान।
कन्या राशि - सरसों के तेल और वस्त्र का दान।
तुला राशि - काले रंग के कंबल का दान।
वृश्चिक राशि - लोहे से बनी चीजों का दान।
धनु राशि - लोहे से बने सामान और काली उड़द की दाल का दान।
मकर राशि - अनाज या फिर कंबल का दान।
कुंभ राशि - सरसों के तेल और कंबल का दान।
मीन राशि - भोजन का दान।
शनि अमावास्या पर दान का महत्व (Shani Amavasya par Daan ka Mahatva)
अमावस्या हिंदू धर्म में एक अत्यंत महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है, चैत्र माह की आने वाली अमावस्या शनि अमावस्या है, जो शनि देव को प्रसन्न करने और उनके दुष्प्रभावों से बचने का श्रेष्ठ अवसर प्रदान करती है। अपनी राशि के अनुसार इस दिन तिल, काले कपड़े, सरसों का तेल, लोहे का सामान और जूते-चप्पल का दान करना विशेष रूप से लाभकारी होता है। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को आर्थिक समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-शांति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही, इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा और उसके नीचे दीपक जलाने से भी शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

हरियाणा की राजनीतिक राजधानी रोहतक की रहने वाली हूं। कई फील्ड्स में करियर की प्लानिंग करते-करते शब्दों की लय इतनी पसंद आई कि फिर पत्रकारिता से जुड़ गई।...और देखें

5 June 2025 Panchang: आज गंगा दशहरा पर होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, जानें शुभ मुहूर्त समेत पूरा पंचांग

निर्जला एकादशी से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बुध का गोचर दिलाएगा अपार धन-दौलत

Nirjala Ekadashi Vrat Vidhi: क्या निर्जला एकादशी में पानी पी सकते हैं? जानिए क्या है साल की सबसे बड़ी एकादशी की व्रत विधि

Bhim Ekadashi 2025: कब है भीम एकादशी, जानिए क्या है इसका धार्मिक महत्व और पूजा विधि

अभिजीत मुहूर्त में होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, जानिए राम मंदिर के तीन दिवसीय कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल विस्तार ये यहां
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited