Shani Amavasya 2025 Timing, Puja Vidhi: शनि अमावस्या कब से कब तक रहेगी, यहां जानिए अमावस्या की टाइमिंग, पूजा विधि और महत्व

Shani Amavasya 2025 Timing, Puja Vidhi (शनि अमावस्या पूजा विधि और मुहूर्त 2025): जब अमावस्या शनिवार के दिन पड़ती है तो वह शनि अमावस्या के नाम से जानी जाती है। 29 मार्च को शनि अमावस्या है। जानिए इस अमावस्या का मुहूर्त और पूजा विधि।

Shani Amavasya 2025 Timing, Puja Vidhi

Shani Amavasya 2025 Timing, Puja Vidhi

Shani Amavasya 2025 Timing, Puja Vidhi (शनि अमावस्या पूजा विधि और मुहूर्त 2025): सनातन धर्म में शनि अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। इसे शनिचरी अमावस्या भी कहते हैं। 29 मार्च को चैत्र महीने की शनि अमावस्या है। इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व होता है। कहते हैं इस दिन किया गया दान कई यज्ञों के बराबर पुण्य फल देता है। इस दिन पूर्वजों का श्राद्ध करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। कई लोग अमावस्या के दिन व्रत भी रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। कहते हैं शनि अमावस्या पर भगवान विष्णु और शनि देव की पूजा करने से शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से राहत मिलती है। चलिए आपको बताते हैं शनि अमावस्या का मुहूर्त और पूजा विधि।

Surya Grahan 2025 Effects On Rashi

शनि अमावस्या 2025 मुहूर्त (Shani Amavasya 2025 Timing)

शनि अमावस्या 28 मार्च 2025 की शाम 7 बजकर 55 मिनट से लेकर 29 मार्च 2025 की शाम 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगी।

शनि अमावस्या पूजा विधि (Shani Amavasya Puja Vidhi)

  • शनि अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
  • मुमकिन हो तो इस दिन नदी स्नान करना चाहिए।
  • स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके बाद घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं।
  • इस दिन उपवास भी रख सकते हैं।
  • घर में विधि विधान भगवान शिव और श्री हरि विष्णु जी की पूजा करने के बाद शनि देव के मंदिर जाएं।
  • मंदिर में जाकर शनि भगवान की प्रतिमा पर तेल चढ़ाएं।
  • इस दिन पितरों की शांति के उपाय भी जरूर करने चाहिए। जिसके लिए आप अपन पितरों के निमित्त तर्पण करें और उनके नाम से दान भी करें।
  • इस दिन शनि चालीसा का पाठ बेहद शुभ फलदायी माना जाता है।

शनि अमावस्या का महत्व (Shani Amavasya Ka Mahatva)

शनि अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध और तर्पण करना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे पितरों की असीम कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा ये दिन शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए भी खास माना जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited