Shani Sade Sati: 2024 में इन राशियों पर रहेगी शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या

Shani Sade Sati And Shani Dhaiya 2024: शनि अपनी प्रिय राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं। इस समय मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है तो कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या है। जानिए 2024 में शनि की महादशा किस पर चलेगी।

Shani Sade Sati And Shani Dhaiya 2024

Shani Sade Sati And Shani Dhaiya 2024: नव वर्ष 2024 में शनि का राशि परिवर्तन नहीं होगा। इस पूरे साल शनि देव अपनी प्रिय राशि कुंभ में ही विराजमान रहेंगे। हालांकि बीच में कुछ समय के लिए वक्री जरूर होंगे लेकिन राशि नहीं बदलेंगे। शनि का राशि परिवर्तन अब 29 मार्च 2025 में होगा। इस दौरान शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे (Shani Meen Rashi Me Kab Aayenge)। जहां ये 2028 तक विराजमान रहेंगे। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि 2024 में किन राशियों पर शनि की नजर रहेगी। जानिए 2024 में शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से पीड़ित राशियों के बारे में।
संबंधित खबरें

शनि साढ़े साती 2024 । Shani Sade Sati 2024

संबंधित खबरें
2024 में शनि साढ़े साती मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर रहेगी। जिनमें मकर राशि वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण रहेगा। तो कुंभ राशि वालों पर इसका दूसरा चरण रहेगा। वहीं मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण रहेगा। इन तीनों चरणों में सबसे मुश्किल चरण दूसरा ही माना जाता है। क्योंकि इस दौरान शनि साढ़े साती अपनी चरम सीमा पर होती है। ऐसे में कुंभ राशि वालों के लिए साल 2024 भी थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है।
संबंधित खबरें
End Of Feed