Shani Vakri 2023: कुंभ राशि में शनि की उल्टी चाल शुरू, जानिए 140 दिन तक किन्हें मिलेगा लाभ तो किन्हें होगी हानि

Shani Vakri 2023: शनि कुंभ राशि में पूरे 140 दिनों तक वक्री रहेंगे। ये अवधि कुछ राशियों के लिए बेहद खास तो कुछ के लिए कष्टदायी साबित होगा। जानिए वक्री शनि का आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

shani gochar 2023

Shani Vakri 2023: शनि के वक्री होने का राशियों पर प्रभाव

Vakri Shani 2023: कर्मफल दाता शनि देव की वक्री चाल 17 जून 2023 से शुरू हो चुकी है। पूरे 141 दिनों तक शनि वक्री (Vakri Shani 2023) रहने के बाद ये 4 नवंबर को मार्गी होंगे। शनि की उल्टी चाल का हर राशि पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। लेकिन सबसे ज्यादा कुंभ राशि (Kumbh Rashi) के लोग इससे प्रभावित होंगे। ज्योतिष अनुसार शनि के वक्री होने से एक बेहद शुभ योग केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग का वृषभ राशि, मिथुन राशि (Mithun Rashi) और सिंह राशि पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा। अब जानिए शनि के वक्री होने का राशिफल।
शनि नौ ग्रहों में न्यायाधीश और कर्मफल दाता की भूमिका निभाते हैं। ये लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। ऐसे में शनि की उल्टी चाल हर राशि पर अपना विशेष प्रभाव डालेगी। जानिए शनि का वक्री होना किन राशियों के लिए शुभ तो किनके लिए कष्टदायी साबित होगी।

वक्री शनि का राशियों पर प्रभाव (Shani Vakri 2023 Effects On Zodiac)

मेष राशि

वक्री शनि मेष राशि के जातकों के करियर को प्रभावित करेंगे। आपको नौकरी में सफलता पाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव आपके ऊपर हावी रह सकता है। मेहनत करते जाइए शनि आपको कुछ न कुछ अवश्य देंगे। व्यापार करने वालों के लिए ये समय अच्छा है। धन लाभ के योग बनेंगे। हालांकि प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ने की संभावना रहेगी।

वृषभ राशि

विदेश यात्राओं में बाधाएं उत्पन्न हो सकते हैं। कामकाज को लेकर काफी भागदौड़ रहेगी। नौकरी बदलने के लिए समय अच्छा नहीं है। शनि के वक्री अवस्था में नौकरी बदलने से आपको बार-बार नौकरी बदलने की स्थिति बनेगी। भाग्य की कृपा से आपके काम बनेंगे। आप जिस परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे वो मिलने में आपको थोड़ा विलंब हो सकता है। साझेदारी के काम में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

आपके जीवन में कई परेशानियां आएंगी लेकिन उनसें घबराने की बजाय उनका हर निकालने की कोशिश करें। कर्म की गति सही रखें आपको कुछ न कुछ लाभ जरूर प्राप्त होगा। विदेश जाने में सफलता प्राप्त हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य कुछ परेशानी में डाल सकता है। भाई बहनों से संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ प्राप्त होने की संभावना है।

कर्क राशि

शनि का वक्री होना आपके लिए अच्छा नहीं है। इस दौरान पैसों से जुड़ा कोई भी काम सावधानी से करना होगा। इस समय में निवेश करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। स्वास्थ्य समस्याएं ज्यादा रहेंगी। आप अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में मन के मुताबिक परिणाम मिलने में समय लगेगा। व्यापार में भी उन्नति होगी।

सिंह राशि

शनि के वक्री होने के परिणामस्वरूप व्यापारिक सौदों में मुनाफा दिखाई देगा। अटके हुए काम पूरे होंगे बिजनेस में लाभ मिलेगा। हालांकि दूसरी तरफ आपके दांपत्य जीवन में कुछ तनाव बढ़ सकता है। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। अपने विरोधियों से सतर्क रहें क्योंकि वो आपको परेशान कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की स्थिति बन सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें क्योंकि कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। इस दौरान आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। लेकिन अच्छी खबर ये है कि आपके लिए विदेश जाने के भी योग बनेंगे। भाई बहनों से संबंध बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहना होगा।

तुला राशि

शनि के वक्री होने के कारण आपके प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकते हैं। वहीं अविवाहित जातकों को अपने दांपत्य जीवन में प्रेम का अनुभव होगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस समय आपकी नौकरी में भी बदलाव हो सकता है। इस अवधि में आपका विवाह हो सकता है। आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

इस गोचर के प्रभाव से पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति बढ़ सकती है। विशेष रुप से आपको अपनी माता की सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। आपके परिवार में जमीन जायदाद को लेकर झगड़ा होने की संभावना बन सकती है। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।

धनु राशि

शनि कुंभ राशि में वक्री होकर आपके लिए महत्वपूर्ण परिणाम लेकर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य कमजोर होने की संभावना बन सकती है। इस अवधि में आपकी छोटी यात्राओं की स्थितियां बनेंगी जो आपको लाभ दे सकती हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

मकर राशि

इस दौरान आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा क्योंकि आप किसी को भला-बुरा बोल सकते हैं और इतना कड़वा बोल सकते हैं कि वह लोगों को हजम नहीं होगा। हालांकि आर्थिक मोर्चे पर ये गोचर आपको अच्छे परिणाम प्रदान करेगा। इस दौरान आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों के लिए यह अवधि अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि

मानसिक रूप से समय तनावपूर्ण रहेगा। इस दौरान कोई भी काम सावधानी से करने की जरूरत है। इस दौरान कोई आपके सहायता ले सकता है। व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। करियर में ध्यान दें। दांपत्य जीवन में थोड़ा बहुत तनाव हो सकता है।

मीन राशि

इस दौरान आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। यदि आप विदेश जाना चाहते थे तो ये समय आपके लिए अच्छा रहेगा। लेकिन इस अवधि में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना पड़ेगा नहीं तो अस्पताल जाने की नौबत आ सकती है। धन लाभ विदेशी माध्यमों से हो सकता है। आपका व्यापार उन्नति करेगा। इस दौरान फिजूलखर्ची से बचना आपके लिए अच्छा होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited