Shani Vakri 2024: नवंबर तक शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन तीन राशि वालों का होगा बुरा हाल

Shani Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को सबसे क्रूर ग्रह में से एक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शनि की कुदृष्टि किसी पर पड़ जाती है। उसको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानें शनि वक्री से किन राशि वालों को परेशानी झेलनी होगी।

Shani Vakri 2024

Shani Vakri 2024

Shani Vakri 2024: शनि देव को ज्योतिष शास्त्र में न्याय का देवता माना जाता है। ये व्यक्ति को उसके कर्म के आधार पर न्याय प्रदान करते हैं। वर्तमान समय में शनि देव उल्टी चाल रहे हैं। शनि देव कुंभ राशि में 29 जून 2024 को व्रकी अवस्था में चले गए थे। 15 नवंबर 2024 तक शनि कुंभ राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे। 15 नवंबर 2024 को शनि कुंभ राशि में वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में पहुंच जाएंगे। शनि की व्रकी अवस्था का असर हर राशि के जातक पर पड़ रहा है। कुछ राशि के जातक को शनि की वक्री अवस्था से सकारात्मक असर पड़ेगा। वहीं कुछ राशि पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। आइए जानते हैं नवंबर तक किन राशि वालों को शनि वक्री से परेशानी झेलनी हो सकती है।

इन राशि वालों की बढ़ सकती है मुसीबत

मकर राशि
शनि की उल्टी चाल से मकर राशि के जातक को परेशानी हो सकती है। इस दौरान आपको बहुत सारी सावधानियां बरतनी होगी। लेन देन से बचना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। इस दौरान आपको पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगाना होगा। बिजनेस में भी नुकसान हो सकता है। नई नौकरी में दिक्कते आ सकती हैं।
कुंभ राशि
शनि वक्री से कुंभ राशि के जातक को बहुत सारे अशुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। घर-परिवार से लेकर कार्यक्षेत्र में आपको बहुत परेशानी होगी। आर्थिक समस्या का सामना करना होगा। वाद-विवाद की स्थिति से बचें। वाणी पर संयम रखें।
मीन राशि
शनि की उल्टी चाल से मीन राशि के जातक को दिक्कतें आ सकती हैं। छोटी सी गलती भी बड़ा नुकसान करा सकती है। आय में कमी होगी। धन की कमी का सामना करना होगा। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited