Sharad Purnima 2024 Date Time, Shubh Muhurat LIVE: शरद पूर्णिमा कब है 16 या 17 अक्टूबर? नोट कर लें सही डेट, मुहूर्त और खीर रखने का समय
Sharad Purnima 2024 Date Time, Sharad Purnima Shubh Muhurat, kab Hai Purnima 2024 mein, kheer Timing, Kojagiri Purnima Puja Vidhi, katha LIVE Updates: धार्मिक मान्यताओं अनुसार शरद पूर्णिमा साल में एकमात्र ऐसा दिन है जब चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। इसलिए ही सनातना धर्म में शरद पूर्णिमा का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं शरद पूर्णिमा का महत्व, पूजा विधि, कथा, आरती और खीर रखने का समय।
Sharad Purnima 2024 Date Time, Shubh Muhurat LIVE: शरद पूर्णिमा कब है 16 या 17 अक्टूबर? नोट कर लें सही डेट, मुहूर्त और खीर रखने का समय
Sharad Purnima 2024 Date Time, Sharad Purnima Shubh Muhurat, kab Hai Purnima 2024 mein, kheer Timing, Kojagiri Purnima Puja Vidhi, katha, kheer kab rkhate hai: हिंदू पंचांग अनुसार आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को ही शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस साल शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर की रात 8 बजकर 40 मिनट से लगेगी और इसकी समाप्ति 17 अक्टूबर की शाम 4 बजकर 55 मिनट पर होगी। शरद पूर्णिमा की खीर 16 अक्टूबर की रात को बनाकर रखी जाएगी। इस पूर्णिमा पर चंद्र देव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। कई लोग शरद पूर्णिमा पर उपवास भी रखते हैं।
शरद पूर्णिमा के दिन खीर क्यों बनाते हैं
शरद पूर्णिमा 2024 डेट और टाइम (Sharad Purnima 2024 Date And Time)
शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर 2024, बुधवार को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि 16 अक्टूबर की रात 08:40 से 17 अक्टूबर की शाम 04:55 तक रहेगी।
Karva Chauth 2024 Date
शरद पूर्णिमा पूजा मुहूर्त 2024 (Sharad Purnima 2024 Puja Muhurat)
शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी पूजा का निशिता काल मुहूर्त रात 11 बजकर 42 मिनट से रात 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
शरद पूर्णिमा 2024 खीर रखने का समय (Sharad Purnima Kheer Kab Rakhe 2024)
शरद पूर्णिमा के दिन खीर रखने का समय रात 8 बजकर 40 मिनट से शुरू होगा। इससे पहले ही खीर बनाकर तैयार कर लें।
शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय समय (Sharad Purnima 2024 Moon Rise Time)
शरद पूर्णिमा के दिन चांद शाम 5 बजकर 5 मिनट पर निकलेगा। इस दिन चांद की पूजा का विशेष महत्व होता है।
शरद पूर्णिमा पूजन विधि (Sharad Purnima Puja Vidhi)
- अगर शरद पूर्णिमा के दिन व्रत रख रहे हैं तो इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद व्रत का संकल्प लें।
- जहां पूजा करनी है उस स्थान को साफ करें और वहां अपने आराध्य देव की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
- वैसे शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी, भगवान शिव-पार्वती और भगवान कार्तिकेय की पूजा होती है।
- इसके बाद वस्त्र, गंध, दीप, नैवेद्य, तांबूल, अक्षत, पुष्प, धूप, सुपारी और दक्षिणा अर्पित करें।
- शरद पूर्णिमा की कथा सुनें। लेकिन ध्यान रहे कथा से पहले एक लोटे में जल रखें और साथ ही गिलास में गेहूं, पत्ते के दोने में रोली और चावल रखकर कलश की वंदना करें और साथ ही दक्षिणा चढ़ाएं।
- रात में दूध की खीर बनाएं और उसे चांद की रोशनी में रख दें।
- फिर इस खीर को अगले दिन प्रसाद रूप में ग्रहण करें।
शरद पूर्णिमा का महत्व (Sharad Purnima Ka Mahatva)
शरद पूर्णिमा के दिन उत्तर और मध्य भारत में रात में खीर बनाई जाती है और खीर को पूरी रात के लिए चांद की रोशनी में रख दिया जाता है। ऐसा करने के पीछे की मान्यता येे है कि चंद्रमा की किरणें जब खीर में पड़ती हैं तो यह खीर कई गुना गुणकारी हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस खीर का सेवन करने से व्यक्ति को निरोगी काया की प्राप्ति होती है।
शरद पूर्णिमा के दिन खीर कैसे बनाएं
शरद पूर्णिमा के दिन चावल और गाय के दूध से खीर बनाये और फिर इसमें घी और चीनी मिलाकर आधी रात को भगवान को भोग लगाएं।Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा पर बरतें ये सावधानियां
इस दिन केवल जल और फल ग्रहण करके ही उपवास रखने की कोशिश करें। अगर उपवास नहीं भी रख सकते हैं तो सात्विक भोजन ही ग्रहण करने की सलाह दी जाती है।Sharad Purnima Ka Mahatva: शरद पूर्णिमा क्यों मनाते हैं
पौराणिक कथाओं अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन ही माता लक्ष्मी का जन्म हुआ था। तो वहीं इस दिन ही भगवान कृष्ण ने गोपियों संग निधिवन में रासलीला रचाई थी।Sharad Purnima Kheer Benefits: शरद पूर्णिमा की खीर खाने के फायदे
शरद पूर्णिमा के दिन चांद की रोशनी में रखी जाने वाली खीर को खाने से शरीर ऊर्जावान रहता है। माना जाता है कि इस खीर को खाने से अस्थमा से और चर्मरोग से आराम मिलता है। इतना ही नहीं ये खीर हृदय और फेफड़े संबंधी बीमारियों को भी ठीक करती है।Sharad Purima Kheer Rakhne Ka Time 2024: शरद पूर्णिमा पर खीर कब रखें
शरद पूर्णिमा के दिन खीर पूरी रात चांद की रोशनी में रखी जाती है। फिर इस खीर को अगले दिन प्रसाद रूप में ग्रहण किया जाता है।Sharad Purnima Kheer Ka Mahatva: शरद पूर्णिमा खीर का महत्व
मान्यता अनुसार शरद पूर्णिमा की रात में चंद्रमा की रोशनी से अमृत वर्षा होती है। कहा जाता है चांद की ये किरणें सेहत के लिए काफी लाभकारी होती है। इसलिए ही इस रात में खीर बनाकर चांद की रोशनी के नीचे चांदी के पात्र में रखी जाती है।Sharad Purnima Par Kheer Kyon Bnate Hai: शरद पूर्णिमा पर खीर क्यों बनाते हैं
ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात चांद धरती पर अमृत बरसाता है इसलिए ही इस रात में लोग चांद की रोशनी के नीचे खीर बनाकर रखते हैं। कहते हैं इस खीर को खाने से सेहत को काफी फायदा मिलता है। साथ ही सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है।16 October 2024 Panchang: पंचांग से जानिए शरद पूर्णिमा पूजा का शुभ मुहूर्त, खीर रखने का समय और चंद्रोदय टाइम
Karwa Chauth 2024 Date In Indian Calendar : अक्तूबर के महीने में कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानिए इस व्रत की सारी जानकारी
Kartik Month 2024 Start Date: कब से शुरू होगा कार्तिक मास, जानिए इस महीने के नियम और महत्व
Sharad Purnima Ke Upay 2024: शरद पूर्णिमा के दिन करें ये अचूक उपाय, पैसों से भर जाएगी तिजोरी
Karva Chauth Vrat 2024: करवा चौथ व्रत कब है 20 या 21 अक्टूबर? नोट कर लें सही तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि और चांद निकलने का समय
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited