Sharad Purnima 2024: अक्टूबर के महीने कब है शरद पूर्णिमा, जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
Sharad Purnima 2024: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का बहुत ही खास महत्व है। पूर्णिमा की तिथि हर महीने में आती है, लेकिन शरद पूर्णिमा विशेष मानी जाती है। आइए जानें शरद पूर्णिमा कब है और इसका महत्व।



Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा का व्रत आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन रखा जाता है। शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन चंद्रमा की भी पूजा का विधान है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 16 कालाओं से परिपूर्ण होता है। इस दिन चंद्रमा की चांदनी में खीर रखा जाता है और उसको प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि शरद पू्र्णिमा के दिन ही श्रीकृष्ण ने इसी दिन गोपियों संग महारास रचाया था। पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करना भी उत्तम माना जाता है। आइए जानें इस साल शरद पूर्णिमा कब है और इसका शुभ मुहूर्त।
Sharad Purnima 2024 Date (शरद पूर्णिमा 2024 कब है)
हिंदू पंचांग के अनुसार शरद पूर्णिमा का व्रत आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन रखा जाता है। इस तिथि की शुरुआत 16 अक्टूबर को रात्रि 08 बजकर 40 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 17 अक्टूबर को शाम को 04 बजकर 55 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल शरद पूर्णिमा 16 अक्तूबर 2024 को मनाई जाएगी।
Sharad Purnima 2024 Shubh Muhurat (शरद पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024)
पंचांग के अनुसार इस साल शरद पूर्णिमा 16 अक्तूबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन चन्द्रोदय का समय 05 बजकर 05 मिनट पर रहेगा। इस समय में चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है।
Sharad Purnima Puja Vidhi (शरद पूर्णिमा पूजा विधि)
- शरद पूर्णिमा के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान करें।
- इसके बाद सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
- शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा की जाती है।
- इस दिन दीपक जलाकर विष्णु जी की आरती करें।
- शाम में चंद्रमा को खीर का भोग लगाएं।
Sharad Purnima Importance (शरद पूर्णिमा महत्व)
शास्त्र के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन ही समुद्र मंथन के समय माता लक्ष्मी का आगमन हुआ था। शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी धरती पर आती हैं और धरती लोक का भ्रमण करती हैं। इस दिन रात में जागकर लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की किरणें से धरती पर अमृत की वर्षा होती है। इस दिन चंद्रमा की रोशनी में खीर रखने से खीर में अमृत मिल जाता है। उस खीर का सेवन करने से स्वास्थ्य बेहतर होता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हु...और देखें
Eid Namaz Ka Tarika In Hindi: ईद की नमाज पढ़ने का सुन्नत तरीका क्या है, जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी
Eid Chand Dekhne Ki Dua: अल्लाहु अकबर, अल्लाहुम्मा अहिल लहू अलैना बिल अमनि वल...रमजान का चांद देखने की पूरी दुआ यहां पढ़ें
Navratri Day 2 Color: नवरात्रि के दूसरे दिन का रंग है सफेद और लाल, यहां देखें हर दिन का रंग
Navratri 2025 Day 1 Maa Shailputri Aarti: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की करें पूजा, यहां देखें पहले नवरात्रि की आरती और कथा
Chaitra Navratri Fast Food: चैत्र नवरात्रि व्रत के नियम क्या हैं, जानिए व्रत में क्या खाएं-क्या नहीं
Eid Wishes to Colleagues: दफ्तर के सहकर्मियों को देना चाहते हैं ईद की बधाई, तो सोशल मीडिया पर शेयर करें ये मुबारकबाद संदेश, यहां से डाउनलोड करें फोटोज
Gangaur Mehndi Design 2025: गोरे हाथों में सजाएं बन्ना-बन्नी तो मोर, कमल की ट्रेंडी मेहंदी, गणगौर के लिए सेलेक्ट करें, सिंपल, ईजी, लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन फोटो
Who Won Yesterday IPL Match (30 March 2025), RR vs CSK: कल का मैच कौन जीता? Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच में राजस्थान ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स
मेरठ सांसद अरुण गोविल ने सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल को भेंट की 'रामायण'
Happy Gangaur 2025 Wishes in Hindi: इन चुनिंदा मैसेज, कोट्स के जरिए अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं, भेजें ये संदेश, कोट्स
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited