Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा 2025 में कब है, नोट कर लें सही डेट और मुहूर्त

Sharad Purnima 2025: पंचांग के अनुसार शरद पूर्णिमा आश्विन माह की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को पड़ती है। जानिए 2025 में शरद पूर्णिमा कब मनाई जाएगी।

Sharad Purnima 2025

Sharad Purnima 2024 kab Manae Jayegi: भारत देश के विभिन्न उत्सवों में से एक शरद पूर्णिमा की महानता का गुणगान सनातन संस्कृति के कई धर्म ग्रंथों में देखने को मिलता हैं। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र देव अपनी किरणों से अमृत की वर्षा करते हैं। इस दिन की विशेषता इसका भोग या प्रसाद है जो क‍ि खीर है। जिसे भक्त चंद्र देव को चढ़ाकर अगले दिन ग्रहण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस व्रत की महिमा सदियों से चली आ रही हैं। इस व्रत को करने से मनुष्य शारीरिक और मानसिक रोगों से दूर रहता है।

शरद पूर्णिमा 2025 (Sharad Purnima 2025)

पंचांग के अनुसार साल 2025 में शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

शरद पूर्णिमा का धार्मिक और पारंपरिक महत्व

इस व्रत का उल्लेख नारद पुराण, स्कन्द पुराण, लिंग पुराण और ब्रह्म पुराण में मिलता हैं। नारद पुराण के अनुसार यह वही रात जब भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का मिलन हुआ था। श्रीकृष्ण ने शरद पूर्णिमा की रात को ब्रज की गोपियों के साथ रासलीला की थी जिसके साक्षी स्वर्ग के सभी देवी-देवता हुए। एतिहासिक तौर पर शरद पूर्णिमा पर्व सत्य युग से चला आ रहा है और भारत, नेपाल, बांग्लादेश में इसे विधि पूर्वक मनाया जाता हैं। शरद पूर्णिमा को कुमार पूर्णिमा, नवान्न पूर्णिमा' और कौमुदी पूर्णिमा भी कहा जाता हैं। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और बिहार के मिथिला क्षेत्र में आज के दिन माता लक्ष्मी का पूजन होता है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि यह रात माता लक्ष्मी का ही एक स्वरुप हैं।
End Of Feed