Sharad Purnima Ki Kheer Rakhne Ka Samay 2023: शरद पूर्णिमा की खीर रखने का समय यहां

Sharad Purnima Ki Kheer Kab Banaye 2023: इस बार शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगने की वजह से खीर बनाने के समय को लेकर काफी कन्फ्यूजन हो गया है। गोरखपुर के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य से जानिए शरद पूर्णिमा की खीर कब बनाई जाएगी।

sharad purnima kheer banane ka time

Sharad Purnima Ki Kheer Kab Banaye 2023

Sharad Purnima Ki Kheer Kab Banaye 2023: गोरखपुर के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित सुजीत जी महाराज के अनुसार शरद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 28 अक्टूबर की सुबह 3 बजकर 47 मिनट से हो जाएगी और इसकी समाप्ति 29 अक्टूबर को 1 बजकर 23 मिनट पर होगी। चूंकि चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की देर रात 01:06 से 02:22 तक रहेगा (Sharad Purnima Chandra Grahan Time 2023)। ऐसे में शरद पूर्णिमा की खीर इस समय पर नहीं बनाई जा सकेगी। क्योंकि ग्रहण के समय किसी भी तरह के शुभ काम नहीं किये जाते। इसलिए शरद पूर्णिमा की खीर बनाने के समय में कुछ बदलाव है। जानिए शरद पूर्णिमा की खीर रखने का सबसे सही समय।

Sharad Purnima Ki Kheer Kab Banaye 2023 (शरद पूर्णिमा की खीर बनाने का समय)

पंचांग अनुसार शरद पूर्णिमा तिथि 28 अक्टूबर की प्रात: 04:17 बजे से शुरू होगी और इसकी समाप्ति 29 अक्टूबर 2023 को 01:53 AM पर होगी। वैसे तो नियम के अनुसार खीर 28 की रात को बनानी चाहिए और उसे पूरी रात के लिए चांद की रोशनी में रख देना चाहिए। लेकिन इस बार इस समय पर चंद्र ग्रहण रहने की वजह से खीर रखने के नियमों में कुछ बदलाव है।

पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार इस साल शरद पूर्णिमा की खीर चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद बनाई जाएगी। चंद्र ग्रहण की समाप्ति 28 अक्टूबर की मध्य रात्रि करीब 02 बजकर 22 मिनट पर होगी। इसके बाद ही आप शरद पूर्णिमा की खीर बनाएं और उसे खुले आसमान के नीचे रख दें ताकि उसमें चंद्रमा की रोशनी पड़े, बाद में इस खीर को खा लें।

Sharad Purnima Par Kheer Banane Ka Mahatva (शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने का महत्व)

इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से युक्त होता है और देखने में बहुत ही सुंदर लगता है। मान्यता है शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत के समान होती है और यही वजह है कि इस दिन चंद्रमा की रोशनी में खीर रखी जाती है। ताकी खीर में चंद्रमा की रोशनी पड़े और इसमें भी अमृत का प्रभाव हो सके। कहते हैं शरद पूर्णिमा की खीर सेहत के लिए बहुत की लाभकारी होती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited