Sharad Purnima Ki Kheer Rakhne Ka Samay 2023: शरद पूर्णिमा की खीर रखने का समय यहां

Sharad Purnima Ki Kheer Kab Banaye 2023: इस बार शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगने की वजह से खीर बनाने के समय को लेकर काफी कन्फ्यूजन हो गया है। गोरखपुर के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य से जानिए शरद पूर्णिमा की खीर कब बनाई जाएगी।

Sharad Purnima Ki Kheer Kab Banaye 2023

Sharad Purnima Ki Kheer Kab Banaye 2023: गोरखपुर के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित सुजीत जी महाराज के अनुसार शरद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 28 अक्टूबर की सुबह 3 बजकर 47 मिनट से हो जाएगी और इसकी समाप्ति 29 अक्टूबर को 1 बजकर 23 मिनट पर होगी। चूंकि चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की देर रात 01:06 से 02:22 तक रहेगा (Sharad Purnima Chandra Grahan Time 2023)। ऐसे में शरद पूर्णिमा की खीर इस समय पर नहीं बनाई जा सकेगी। क्योंकि ग्रहण के समय किसी भी तरह के शुभ काम नहीं किये जाते। इसलिए शरद पूर्णिमा की खीर बनाने के समय में कुछ बदलाव है। जानिए शरद पूर्णिमा की खीर रखने का सबसे सही समय।

Sharad Purnima Ki Kheer Kab Banaye 2023 (शरद पूर्णिमा की खीर बनाने का समय)

पंचांग अनुसार शरद पूर्णिमा तिथि 28 अक्टूबर की प्रात: 04:17 बजे से शुरू होगी और इसकी समाप्ति 29 अक्टूबर 2023 को 01:53 AM पर होगी। वैसे तो नियम के अनुसार खीर 28 की रात को बनानी चाहिए और उसे पूरी रात के लिए चांद की रोशनी में रख देना चाहिए। लेकिन इस बार इस समय पर चंद्र ग्रहण रहने की वजह से खीर रखने के नियमों में कुछ बदलाव है।

पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार इस साल शरद पूर्णिमा की खीर चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद बनाई जाएगी। चंद्र ग्रहण की समाप्ति 28 अक्टूबर की मध्य रात्रि करीब 02 बजकर 22 मिनट पर होगी। इसके बाद ही आप शरद पूर्णिमा की खीर बनाएं और उसे खुले आसमान के नीचे रख दें ताकि उसमें चंद्रमा की रोशनी पड़े, बाद में इस खीर को खा लें।

End Of Feed