Sharad Purnima Kheer: शरद पूर्णिमा पर खीर क्यों बनाते हैं, जानिए इसका महत्व और फायदे

Sharad Purnima Ko Kheer Kyon Bnate Hai (शरद पूर्णिमा खीर महत्व): शरद पूर्णिमा इस साल 16 अक्टूबर को मनाई जा रही है। सनातन धर्म में इस पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस दिन खीर बनाकर चांज की रोशनी में क्यों रखी जाती है। इस बारे में आपको बताते हैं।

Sharad Purnima Kheer

Sharad Purnima Ko Kheer Kyon Bnate Hai

Sharad Purnima Ko Kheer Kyon Bnate Hai (शरद पूर्णिमा खीर महत्व): शरद पूर्णिमा के दिन का चांद बाकी पूर्णिमा के चांद से ज्यादा चमकीला और खूबसरत दिखाई देता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चांद अपनी सभी 16 कलाओं से परिपूर्ण होकर रात के करीब 12 बजे धरती पर अमृत वर्षा करता है। इसलिए इस पूर्णिमा का सबसे ज्यादा महत्व माना गया है। पंचांग अनुसार शरद पूर्णिमा हर साल आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन पड़ती है। चलिए आपको बताते हैं शरद पूर्णिमा की रात आसमान के नीचे खीर क्यों रखी जाती है।

शरद पूर्णिमा पर खीर क्यों बनाते हैं (Sharad Purnima Par Kheer Kyon Bnate Hai)

ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात चांद धरती पर अमृत बरसाता है इसलिए ही इस रात में लोग चांद की रोशनी के नीचे खीर बनाकर रखते हैं। कहते हैं इस खीर को खाने से सेहत को काफी फायदा मिलता है। साथ ही सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है।

शरद पूर्णिमा खीर का महत्व (Sharad Purnima Kheer Ka Mahatva)

मान्यता अनुसार शरद पूर्णिमा की रात में चंद्रमा की रोशनी से अमृत वर्षा होती है। कहा जाता है चांद की ये किरणें सेहत के लिए काफी लाभकारी होती है। इसलिए ही इस रात में खीर बनाकर चांद की रोशनी के नीचे चांदी के पात्र में रखी जाती है। चांदी के पात्र में खीर रखने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। फिर सुबह के समय इस खीर को ग्रहण किया जाता है। कहते हैं इस अमृत रूपी खीर को खाने से स्वास्थ्य बढ़िया रहता है।

शरद पूर्णिमा की खीर खाने के फायदे (Sharad Purnima Kheer Benefits)

शरद पूर्णिमा के दिन चांद की रोशनी में रखी जाने वाली खीर को खाने से शरीर ऊर्जावान रहता है। माना जाता है कि इस खीर को खाने से अस्थमा से और चर्मरोग से आराम मिलता है। इतना ही नहीं ये खीर हृदय और फेफड़े संबंधी बीमारियों को भी ठीक करती है।

शरद पूर्णिमा का महत्व (Sharad Purnima Ka Mahatva)

पौराणिक कथाओं अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन ही माता लक्ष्मी का जन्म हुआ था। तो वहीं इस दिन ही भगवान कृष्ण ने गोपियों संग निधिवन में रासलीला रचाई थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited