Sharad Purnima Ke Upay 2024: शरद पूर्णिमा के दिन करें ये अचूक उपाय, पैसों से भर जाएगी तिजोरी
Sharad Purnima Upay 2024: शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस दिन कुछ उपायों को करना बहुत ही लाभकारी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा के दिन किन उपायों को करना चाहिए।



Sharad Purnima Upay 2024: आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन माता लक्ष्मी समुद्र मंथन के समय में क्षीर सागर से प्रकट हुईं थीं, इसलिए इस दिन लक्ष्मी पूजा का विधान है। बंगाल में शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस साल शरद पूर्णिमा 16 अक्तूबर 2024 को बुधवार के दिन पड़ रही है। इस दिन मां लक्ष्मी धरती लोक का भ्रमण करने आती हैं। शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन रात में चंद्र देव की पूजा और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। शरद पूर्णिमा पर कुछ खास उपायों को करना शुभ माना जाता है। आइए जानें इस दिन किन उपायों को करना चाहिए।
Sharad Purnima Upay 2024 (शरद पूर्णिमा उपाय 2024)मंत्र जाप
शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के समय मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करने से घर में मंगल होता है और जीवन में तरक्की आती है।
पान-सुपारी अर्पित करें।
शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को भोग लगाते समय पान सुपारी अवश्य चढ़ाएं। इसको चढ़ाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। पूजा के बाद उस पान सुपारी को लाल कपड़ा बांधकर उसे अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन का आगमन होगा।
लौंग का दीपक
शरद पूर्णिमा के दिन दीपक में दो लौंग डालकर जलाएं। ये दीपक पूजा के समय माता लक्ष्मी के समक्ष रख दें। ऐसा करने से आपकी जितनी भी समस्याएं होंगी वो दूर हो जाएंगी।
तुलसी की पूजा
शरद पूर्णिमा के दिन तुलसी जी की पूजा करना भी लाभकारी होता है। इस दिन तुलसी में घी का दीपक जलाएं। इसके साथ ही मोली भी बांधे। ऐसा करने से आपके परिवार में सुख, समृद्धि आएगी।
पान पत्ते का उपाय
इस दिन माता लक्ष्मी को पांच पान के पत्ते अर्पित करने चाहिए। इसके साथ ही भोग में मीठा पान जरूर लगाना चाहिए। इस दिन पान और मखान का भोग लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्ने होतीं है और अपनी कृपा बरसाती हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हु...और देखें
24 जून का पंचांग, जानें आज का राहुकाल, शुभ मुहूर्त, संयोग और दिशाशूल, आज कौन सा व्रत है?
Ashadha Gupt Navratri 2025: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से है शुरू? जानें क्या है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि
Som Pradosh Vrat Katha 2025: सोम प्रदोष व्रत आज, करना है भोलेनाथ को प्रसन्न तो पढ़ें ये पावन कथा
Som Pradosh Vrat 2025 Puja Vidhi, Muhurat: आज है सोम प्रदोष व्रत, जान लें पूजा करने का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि
सोमवार को प्रदोष व्रत, व्रती करें ये खास उपाय तो भोलेनाथ देंगे मनचाहा फल
अमेरिका को ईरान ने बताकर किया था एयरबेस पर हमला- ट्रंप का दावा, कहा- 14 मिसाइल में से 13 को मार गिराया
एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइजेट...ईरान के अमेरिकी एयरबेस पर हमले के बाद फ्लाइट सर्विस पर पड़ा बड़ा असर, कई रद्द, कुछ डायवर्ट
इधर ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर बोला हमला, उधर व्हाइट हाउस में मीटिंग हो गई शुरू; आज रात कुछ बड़ा कर सकते हैं ट्रंप
पूर्व भारतीय स्पिनर दिलीप दोषी का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
MP वालों के लिए अच्छी खबर... अब हॉस्पिटल में ही मिलेगा बर्थ सर्टिफिकेट, नहीं करनी होगी बेवजह दौड़भाग
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited