लाइव अपडेट्स

Navratri Ashtami-Navami 2024 Date Time Live Updates: 10 या 11 अक्टूबर कब है अष्टमी ? यहां जानें सही तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, कथा, भोग सहित सारी जानकारी

Shardiya Navratri Ashtami, Navami 2024 Date, Kanya Puja Timing (अष्टमी, नवमी तिथी कब है, कन्यापूजन टाइमिंग शारदीय नवरात्री 2024), Navratri Puja Muhurat, Aarti, Bhoag, Shubh Muhurat Live Updates: नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। क्योंकि श्रद्धालु नवरात्रि व्रत का पारण या तो दुर्गा अष्टमी के दिन करते हैं या महा नवमी के दिन। जानिए इस साल अष्टमी-नवमी किस दिन मनाई जाएगी।

Navratri Ashtami-Navami 2024 Date Time Live Updates: 10 या 11 अक्टूबर कब है अष्टमी ? यहां जानें सही तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, कथा, भोग सहित सारी जानकारी
Shardiya Navratri Ashtami, Navami 2024 Date, Kanya Puja Timing, Puja Muhurat: नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर इस साल काफी कन्फ्यूजन चल रहा है। दरअसल ऐसा एक ही तिथि का दो दिन पड़ने के कारण हो रहा है। पंचांग अनुसार आठवां नवरात्र 10 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से लग रहा है जो 11 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। ऐसा ही संयोग दुर्गा नवमी के साथ बन रहा है। ऐसे में जानिए नवरात्रि की अष्टमी और नवमी मनाने के लिए कौन सी तारीख ज्यादा शुभ रहेगी।

Dussehra 2024 Date

नवरात्रि की अष्टमी कब है 10 या 11 अक्टूबर 2024 (Navratri Ashtami 2024 Date And Time)
नवरात्रि की अष्टमी 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी। क्योंकि इस दिन अष्टमी और नवमी का मिलन हो रहा है। पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार अष्टमी उस दिन मनाना ज्यादा शुभ होता है जिस दिन नवमी भी लग रही हो। यही वजह है कि इस साल अष्टमी नवमी के साथ ही 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

Navratri Durga Navami Havan Samagri

नवरात्रि की नवमी कब है 2024 (Navratri Navami 2024 Date And Time)
नवरात्रि की नवमी तिथि 11 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से लेकर 12 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। इसके बाद दशमी लग जाएगी। ऐसे में दुर्गा नवमी का त्योहार 11 और 12 अक्टूबर दोनों ही दिन मनाया जा सकता है। लेकिन इसे महा नवमी मनाने के लिए 11 अक्टूबर का दिन ज्यादा उत्तम माना जा रहा है।

अष्टमी-नवमी कन्या पूजन मुहूर्त 2024 (Ashtami-Navami Kanya Puja Muhurat 2024)
1. प्रातःकाल ब्रम्ह मुहूर्त- 04:39 से 05 बजकर 30 मिनट
2. अभिजीत-11:44am जे 12:31pm तक
3. विजय मुहूर्त- 02:0 pm से 02:47 pm तक
4. गोधूली मुहूर्त- 05:54 pm जे 07:08 pm तक

नवरात्रि हवन मुहूर्त 2024 (Navratri Havan Muhurat 2024)
नवरात्रि हवन मुहूर्त 11 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से 12 अक्टूबर को प्रातःकाल 10:58 तक रहेगा।

नवरात्रि अष्टमी-नवमी पूजा विधि (Navratri Ashtami-Navami Puja Vidhi)
नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को सुबह जल्दी उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद हलवा, पूरी, चना आदि का प्रसाद तैयार करें। फिर माता रानी की विधि विधान पूजा करें। माता को भोग लगाएं। इसके बाद हवन पूजन करें। फिर कन्याओं को भोजन कराकर अपना व्रत खोल लें।
Oct 9, 2024 | 04:40 PM IST

ashtami bhog for navratri: नवरात्रि अष्टमी भोग

देवीभागवत पुराण के अनुसार मां महागौरी को नारियल का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
Oct 9, 2024 | 04:19 PM IST

Durga Ashtami 2024 Date And Time in hindi: दुर्गा अष्टमी 2024 डेट और समय

इसके लिए अष्टमी व्रत 11 अक्टूबर को रखा जाएगा। वहीं, नवमी पूजन एवं हवन भी 11 अक्टूबर को किया जाएगा। साधक 12 अक्टूबर को व्रत का पारण कर सकते हैं।
Oct 9, 2024 | 04:02 PM IST

कन्या पूजन मुहूर्त 2024 : Kanya Pujan Muhurat 2024

11 अक्टूबर को कन्या पूजन करना उत्तम रहेगा। आगे देखिए कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त...
प्रातःकाल ब्रम्ह मुहूर्त-04:39 से 05 बजकर 30 मिनट
अभिजीत-11:44am जे 12:31pm तक
विजय मुहूर्त-02:0 pm से 02:47 pm तक
गोधूली मुहूर्त-05:54 pm जे 07:08 pm तक
Oct 9, 2024 | 03:46 PM IST

When is navami in october 2024: नवमी अक्टूबर में कब है 2024

10 अक्टूबर को दोपहर 12:30 पर अष्टमी लगेगी जो 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर समाप्त होगी। नवमी 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर आरम्भ होगी तथा 12 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। अष्टमी युक्त नवमी में अष्टमी का व्रत रखते है इसलिये 11 अक्टूबर को अष्टमी व्रत रखेंगे। अष्टमी की उदया तिथि भी 11 को है इसलिए 11 अक्टूबर को अष्टमी व्रत रखा जाएगा। वहीं महा नवमी भी 11 तारीख को ही मनााई जाएगी।
Oct 9, 2024 | 03:22 PM IST

Maha ashtami october 2024: अक्टूबर महाअष्टमी 2024

11 अक्टूबर को अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। अष्टमी तिथि 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 06 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद नवमी तिथि शुरू होगी। नवमी तिथि के शुभ मुहूर्त में मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी।
Oct 9, 2024 | 03:05 PM IST

is asthami and navami on same day: अष्टमी और नवमी के ही दिन है

10 अक्टूबर को दोपहर 12:30 पर अष्टमी लगेगी जो 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर समाप्त होगी। नवमी 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर आरम्भ होगी तथा 12 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। अष्टमी युक्त नवमी में अष्टमी का व्रत रखते है इसलिये 11 अक्टूबर को अष्टमी व्रत रखेंगे। अष्टमी की उदया तिथि भी 11 को है इसलिए 11 अक्टूबर को अष्टमी व्रत रखा जाएगा। वहीं महा नवमी भी 11 तारीख को ही मनााई जाएगी।
Oct 9, 2024 | 02:48 PM IST

Maha Ashtami Puja Vidhi: महाअष्टमी पूजा विधि

अष्टमी तिथि के दिन सुबह उठकर स्नान करें और साथ-सुथरे कपड़े धारण कर लें.
मां को जल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य, चंदन, कुमकुम, रोली आदि अर्पित करें.
धूप-दीप जलाकर माता रानी की विधि विधान से पूजा करें.
माता रानी की आरती, चालीसा, मंत्रों का पाठ करें
Oct 9, 2024 | 02:09 PM IST

10 October 2024 Ko Kansa Navratri Hai: 10 अक्टूबर को अष्टमी है या सप्तमी

10 अक्टबर को नवरात्रि माता दुर्गा पूजा का सप्तमी दिवस है। इस दिन माता कालरात्रि के रूप में माता दुर्गा की उपासना की जाती है। इस दिन शिव व शक्ति की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। माता के नाम का जप करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 पाठ पुण्यदायी है। नवरात्र व्रत का पुण्य अखण्ड है, इस व्रत से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं। मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु संकल्प करके दुर्गासप्तशती का पाठ करें या कराएं। बेहतर है कि माता दुर्गा की भक्ति मांगे। यह स्थायी है। भक्ति जन्म जन्मांतर काम आती है। शिव उपासना अवश्य करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 108 या 09 पाठ अवश्य करें। माता दुर्गा के 108 नाम का जप करें। इस दिन दोपहर में 12 बजकर 31 मिनट के बाद अष्टमी लग जायेगी। लेकिन इस दिन अष्टमी व्रत नहीं रहेगा। उदया तिथि 11 अक्टूबर को होने के कारण अष्टमी 11 अक्टूबर को ही मानी जायेगी। तो वहीं सप्तमी युक्त अष्टमी मान्य नहीं है होती है। इसलिए भी 10 अक्टूबर को अष्टमी नहीं मनाई जाएगी।
Oct 9, 2024 | 01:13 PM IST

11 अक्टूबर 2024 शुभ मुहूर्त (11 October 2024 Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त- 04:41 ए एम से 05:30 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11:44 ए एम से 12:31 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:03 पी एम से 02:50 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 05:55 पी एम से 06:20 पी एम
Oct 9, 2024 | 12:39 PM IST

Durga Navami Puja Muhurat 2024: दुर्गा नवमी मुहूर्त 2024

चर - सामान्य - 06:20 ए एम से 07:47 ए एम
लाभ - उन्नति - 07:47 ए एम से 09:14 ए एम
अमृत - सर्वोत्तम - 09:14 ए एम से 10:41 ए एम
शुभ - उत्तम - 12:08 पी एम से 01:34 पी एम
चर - सामान्य - 04:28 पी एम से 05:55 पी एम
Oct 9, 2024 | 12:38 PM IST

Durga Navami 2024 Date: दुर्गा नवमी कब है 2024

इस साल दुर्गा नवमी 11 अक्टूबर 2024 को शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। नवमी तिथि का प्रारम्भ 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:06 बजे से होगा और इसकी समाप्ति 12 अक्टूबर 2024 को 10:58 बजे होगी।
Oct 9, 2024 | 12:38 PM IST

Shardiya Navratri Ashtami, Navami 2024 Date: अष्टमी पर कन्या पूजन समय

इस साल कन्या पूजन 11 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दिन अष्टमी नवमी की पूजा के बाद हवन करें। फिर इसके बाद कन्याओं को घर बुलाकर भोजन कराएं। कन्या पूजन के लिए सबसे शुभ समय दोपहर 11 बजकर 44 मिनट से लेकर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
Oct 9, 2024 | 12:37 PM IST

Ashtami Kab Hai 2024: अष्टमी कब है 2024

पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार इस साल दुर्गा अष्टमी 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी। क्योंकि अष्टमी उसी दिन मनाना ज्यादा सही रहता है जिस दिन नवमी तिथि भी लग रही हो और ये संयोग 11 अक्टूबर को बन रहा है। वहीं सप्तमी और अष्टमी का एक ही दिन होना शुभ नहीं माना जाता इसलिए 10 अक्टूबर को अष्टमी नहीं मनाई जाएगी।
Oct 9, 2024 | 12:37 PM IST

Durga Ashtami 2024: इस साल बेहद शुभ योग में मनाई जा रही है अष्टमी

पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार अष्टमी और नवमी जब एक साथ शुक्रवार के दिन पड़ती है तो ये संयोग बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन माता रानी की पूजा करने से भक्तों को उनकी विशेष कृपा प्राप्त होगी।