Sawan Somvar Vrat 2023: क्या मलमास के श्रावण सोमवार व्रत मान्य होंगे, जानिए कब पड़ेगा पहला सावन सोमवार
Sawan Somvar Vrat 2023: सावन का पहला सोमवार (Sawan Ka Pehla Somvar) 10 जुलाई को पड़ेगा। अमूमन सावन में 4 या 5 सोमवार होते हैं लेकिन इस बार आठ सोमवार व्रत का संयोग बन रहा है। जानिए सावन सोमवार व्रत की डेट और महिमा।

Shravan Somvar 2023: जानिए सावन का पहला सोमवार कब है
Sawan Somvar Vrat 2023 (सावन सोमवार व्रत): सावन सोमवार व्रत की काफी महिमा बताई जाती है। कहते हैं जो व्यक्ति श्रावण सोमवार (Shravan Somvar) के व्रत रखता है उसे 16 सोमवार व्रत का पुण्यफल एक साथ प्राप्त हो जाता है। इस साल सावन सोमवार व्रत को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। कहीं सावन सोमवार व्रतों की संख्या 4 दिखा रहे हैं तो कहीं आठ। बता दें ऐसी दुविधा की स्थिति मलमास (Malmas 2023) के कारण बनी है। दरअसल हर तीन साल में पड़ने वाला पुरुषोत्तम या अधिक मास (Adhik Maas 2023) सावन के बीच में ही लगने जा रहा है। जिस वजह से श्रावण मास (Shravan Month 2023) 2 महीने का हो गया है। जानिए इस सावन कितने सोमवार व्रत पड़ेंगे और क्या मलमास में पड़ने वाले सोमवार व्रत मान्य होंगे।
संबंधित खबरें
क्या मलमास के सावन सोमवार व्रत मान्य होंगे
पंडित सुजीत जी महाराज के अनुसार मलमास में शिव की भक्ति करना बेहद फलदायी माना जाता है। भले ही इस महीने शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है लेकिन ये माह पूजा-पाठ के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण होता है। इस महीने में किए गए जप तप का कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। ऐसे में इस महीने पड़ने वाले श्रावण सोमवार व्रत पूरे तरीके से मान्य होंगे। जिस वजह से आप इस सावन 4 नहीं बल्कि 8 सोमवार व्रत रख सकेंगे।
सावन सोमवार व्रत 2023 डेट
तारीख | सावन सोमवार व्रत |
10 जुलाई 2023 | सावन का पहला सोमवार |
17 जुलाई 2023 | सावन का दूसरा सोमवार |
24 जुलाई 2023 | सावन का तीसरा सोमवार |
31 जुलाई 2023 | सावन का चौथा सोमवार |
07 अगस्त 2023 | सावन का पांचवा सोमवार |
14 अगस्त 2023 | सावन का छठवां सोमवार |
21 अगस्त 2023 | सावन का सातवां सोमवार |
28 अगस्त 2023 | सावन का आठवां सोमवार |
सावन सोमवार व्रत का महत्व
मान्यता है जो व्यक्ति सच्चे मन से सावन सोमवार के व्रत रखता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस व्रत को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। ये व्रत विशेषतौर पर उन लोगों के लिए लाभकारी होता है जिनके वैवाहिक जीवन में परेशानी चल रही हैं और जीवन में सुख समृद्धि की कमी है। इसके अलावा अविवाहित युवतियां अगर इस व्रत को करती हैं तो उन्हें मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति श्रावण के सोमवार का व्रत रख शिव जी की विधि विधान पूजा करता है उसे 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

22 जून का पंचांग, जानें तिथि, राहूकाल और शुभ मुहूर्त की सम्पूर्ण जानकारी, देखें आज कौन सा व्रत है

Yogini Ekadashi 2025 Parana Time: योगिनी एकादशी आज, जानें व्रत का पारण समय, पूजा विधि और महत्व

Yogini Ekadashi Vrat Katha: योगिनी एकादशी आज, जरुर करें ये पाठ वरना मिलेगा व्रत का अधूरा फल

Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी का मुहूर्त है बहुत ही खास, 19 साल बाद बन रहा गजब का संयोग

21 जून का पंचांग, आज योगिनी एकादशी व्रत है, देखें नक्षत्र, योग और मुहूर्त की सम्पूर्ण जानकारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited