Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics: श्री गणेश आरती, जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा...देखें पूरे लिरिक्स

Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi And English (Jai Ganesh Jai Ganesh Deva Aarti Written): जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥ एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी। माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी..गणेश चतुर्थी पूजा में जरूर करें गणेश जी की आरती (Ganpati Ji Ki Aarti)।

bhagwan ganesh ki aarti

Ganesh Ji Ki Aarti

Ganesh Ji Aarti Lyrics In Hindi And English (Jai Ganesh Jai Ganesh Deva Aarti Written): हिंदू धर्म में भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। चाहे कोई भी पूजा-पाठ हो उसमें गणेश जी की अराधना जरूर की जाती है। मान्यता है कि बिना गणपति बप्पा को याद किए कोई भी पूजा अधूरी रहती है। इसलिए हर शुभ काम और विशेष पूजा में गणेश भगवान की आरती (जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा) जरूर की जाती है (Ganesh Aarti Lyrics) कहते हैं जो भी व्यक्ति सच्चे मन से सुबह-शाम गणेश भगवान की आरती करता है (Ganesh Bhagwan Ki Aarti) उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यहां देखें भगवान गणेश की आरती लिखित में (Ganesh Ji Ki Aarti Likhit)।

Shri Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics Written (गणेश भगवान की आरती)

जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
एक दंत दयावंत,
चार भुजा धारी ।
माथे सिंदूर सोहे,
मूसे की सवारी ॥
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
पान चढ़े फल चढ़े,
और चढ़े मेवा ।
लड्डुअन का भोग लगे,
संत करें सेवा ॥
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
अंधन को आंख देत,
कोढ़िन को काया ।
बांझन को पुत्र देत,
निर्धन को माया ॥
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
'सूर' श्याम शरण आए,
सफल कीजे सेवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
दीनन की लाज रखो,
शंभु सुतकारी ।
कामना को पूर्ण करो,
जाऊं बलिहारी ॥
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥

Ganesh Ji Ki Aarti English Lyrics Written

Jai Ganesh Jai Ganesh, Jai Ganesh Deva
Mata Jaki Parvati Pita Mahadeva
Jai Ganesh Jai Ganesh, Jai Ganesh Deva
Mata Jaki Parvati Pita Mahadeva
Ek Dant Daya Want
Char Bhuja Dhari
Mastak Sindoor Shoye
Muse Ki Sawari
Paan Chadhe Phool Chadhe
Aur Chadhe Mewa
Laduvan Ka Bhog Lage
Sant Kare Seva
Jai Ganesh Jai Ganesh, Jai Ganesh Deva
Mata Jaki Parvati Pita Mahadeva
Andhan Ko aankh Dett kodhin ko kaya
Banjhan ko Garbh dett nirdhan ko maya
Surshyaam sharan aaye safal kije Seva
Mata Jaki Parvati Pita Mahadeva
Jai Ganesh Jai Ganesh, Jai Ganesh Deva
Mata Jaki Parvati Pita Mahadeva

Ganesh Ji Ki Aarti Ka Video (गणेश भगवान की आरती का वीडियो)

गणेश जी की आरती के लाभ (Ganesh Ji Aarti Benefits)

भगवान गणेश की आरती करने से हर काम में सफलता मिलती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार रोजाना की पूजा में सुबह-शाम गणेश जी की आरती जरूर करनी चाहिए। क्योंकि बिना इनकी आरती के कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited