Ghee Sankranti 2023 Images: आज है उत्तराखंड का लोकपर्व घी संक्रांति, जानिए इसका महत्व और शुभकामना संदेश

Ghee Sankranti 2023 Date And Time: सिम्हा यानि सिंह संक्रांति (Singh Sankranti 2023) का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। इसे घी संक्रांति (Ghee Sankranti 2023) या ओल्गी संक्रांति (Olgi Sankranti 2023) भी कहते हैं। इस दिन स्नान-दान करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। यहां जानिए सिंह संक्रांति 2023 की पूजा विधि और राशि अनुसार उपाय।

Ghee Sankranti 2023 Images: आज है उत्तराखंड का लोकपर्व घी संक्रांति, जानिए इसका महत्व और शुभकामना संदेश

Ghee (Singh) Sankranti 2023 Date And Time: घी संक्रांति यानि सिंह संक्रांति का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। जब सूर्य देव अपनी प्रिय राशि सिंह में प्रवेश करते हैं तब सिंह संक्रांति (Singh Sankranti Festival) पर्व मनाया जाता है। उत्तराखंड में इस संक्रांति (Sankranti August 2023) को घी संक्रांति (Ghee Sankranti 2023 Uttarakhand) या ओल्गी संक्रांति (Olgi Sankranti 2023) के नाम से भी जाना जाता है। ये संक्रांति मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मानी जाती है। इस दिन सूर्य भगवान की पूजा के साथ-साथ श्रीहरि विष्णु और भगवान नरसिंह की उपासना भी की जाती है। घी संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान करने और दान-पुण्य के कार्य करने का भी विशेष महत्व माना जाता है। यहां जानिए घी संक्रांति की डेट, शुभकामना संदेश, मुहूर्त, महत्व, उपाय, दान और राशि अनुसार उपाय।

घी संक्रांति डेट और मुहूर्त 2023 (Ghee Sankranti Date And Muhurat 2023)

घी संक्रान्ति 17 अगस्त 2023

घी संक्रान्ति पुण्य काल 06:38 AM से 01:44 PM

अवधि 07 घण्टे 06 मिनट

घी संक्रान्ति महा पुण्य काल 11:31 AM से 01:44 PM

अवधि 02 घण्टे 13 मिनट

घी संक्रान्ति का क्षण 01:44 PM

Edit

Edit

घी संक्रान्ति फलम् (Singha Sankranti Phalam 2023)

ज्योतिष जानकारों अनुसार घी संक्रांति छोटे कार्यों में शामिल लोगों के लिए अच्छी रहेगी। इस दौरान वस्तुओं की लागत सामान्य होगी। ये संक्रांति भय और चिन्ता लाती है। इस संक्रांति के परिणामस्वरूप लोगों को स्वास्थ्य लाभ होगा। अनाज भण्डारण में वृद्धि होगी।

Happy Ghee Sankranti 2023 Images

आप सभी को घी संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

घी संक्रांति का धार्मिक महत्व (Ghee Sankranti Significance)

घी संक्रांति का पर्व बेहद खास माना जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों में इसे अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। ये दिन मांगलिक कार्यों के लिए बेहद शुभ होता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। इस मौके पर नदी स्नान करना बेहद शुभ फलदायी होता है। साथ ही दान-पुण्य के कार्यों के लिए भी ये दिन शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सिंह संक्रांति पर घी का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

क्यों जरूरी होता है घी संक्रांति पर घी का सेवन? (Ghee Sankranti Par Ghee Khane Ke Fayde)

घी संक्रांति पर घी का सेवन करना बेहद शुभ माना गया है। कहते हैं इससे याददाश्त तेज होती है और बुद्धि और ऊर्जा में वृद्धि होती है। ऐसी भी मान्यता है जो लोग घी संक्रांति के दिन घी का सेवन नहीं करते हैं, उन्हें अगला जन्म घोंघे के रूप में मिलता है। इस दिन घी का सेवन करने से राहु और केतु के नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिल जाती है।

घी संक्रांति 2023 पूजा विधि (Ghee Sankranti 2023 Puja Vidhi)

इस दिन पवित्र नदियों में स्नान जरूर करें।

अगर आसपास नदी या तालाब नहीं है तो नहाने के पानी में ही गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

इसके बाद तांबे के लोटे में रोली, अक्षत, फूल आदि मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।

सूर्य को अर्घ्य देते समय 'ॐ आदित्याय विद्महे सहस्र किरणाय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्' मंत्र का जाप करें।

फिर सूर्य को दीप, धूप दिखाएं और अपने स्थान पर रहते हुए 3 बार परिक्रमा करें।

अब सूर्य महाराज को प्रणाम करें और उनसे अपनी मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना करें।

सूर्य पूजा के बाद भगवान विष्णु और नरसिंह भगवान की भी पूजा करें।

घी संक्रांति 2023 पर राशि अनुसार करें दान (Ghee Sankranti 2023 Daan)

मेष राशि

मेष राशि के लोग इस दिन घी, गुड़ और चावल का दान जरूर करें। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक इस दिन सफेद वस्त्र, गेहूं, दही, चावल या डेयरी से जुड़े उत्पादों का दान जरूर करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले इस दिन बेसन का हलवा, सरसों का तेल और केसर दान करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग सिंह संक्रांति पर दूध, दूध से बनी मिठाई, चावल आदि का दान कर सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले इस दिन दालें, लाल कपड़ा, गेहूं, गुड़ और पीतल के बर्तन आदि का दान करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग सिंह संक्रांति के पर्व पर कद्दू, कपड़े और गायों को हरा चारा आदि का दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले इस दिन चावल, फल, कपड़े आदि का दान करें। साथ ही सूर्य को अर्घ्य दें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक सिंह संक्रांति के दिन मंदिर में लाल चंदन, घी और लाल फूलों का दान कर सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वाले इस दिन तांबे या पीतल के बर्तन का दान करें। साथ ही आदित्य स्तोत्र और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले इस दिन पालक, हरे रंग के वस्त्र और मूंग की दाल का दान कर सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग सिंह संक्रांति पर गरीबों को नीले रंग के कपड़े, पुराने जूते और अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करें।

मीन राशि

सिंह संक्रांति पर मीन राशि के लोग पीले रंग की मिठाई, वस्त्र और पीतल के बर्तन का दान कर सकते हैं। साथ ही आदित्य स्तोत्र का पाठ भी जरूर करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited