सिंह राशिफल, 22 अक्टूबर 2022: धन प्राप्ति के खुलेंगे मार्ग, इन चीजों को लेकर रहें अलर्ट
Singh Rashifal Today (Leo Horoscope Today), आज का सिंह राशिफल 22 अक्टूबर 2022: आज का दिन सिंह राशि वाले लोंगों के लिए काफी खुशी का दिन है। इस राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के जातक अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर होंगे।

यहां देखें आज का सिंह राशिफल 2022
- सिंह राशि के जातक मन की नकारात्मकता को दूर कर लक्ष्य के प्रति अग्रसर होंगे।
- परिवार में आपसी प्यार बढ़ेगा और आपके सपोर्ट में पूरा परिवार खड़ा होगा।
- नौकरी व व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा।
Singh Rashifal Today (
वहीं परिवार में आपसी प्यार बढ़ेगा और आपके सपोर्ट में पूरा परिवार खड़ा होगा। काम और कारोबार की बात करें, तो स्थिति पहले से काफी अच्छी होगी। नये कार्य की शुरुआत के लिए आपके लिए यह अच्छा समय है। ऐसे में यदि आप निवेश करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए सबसे अच्छा है। लेकिन ध्यान रहे लालचवश या किसी के बहकावे में आकर कारोबार की शुरुआत ना करें, सोच समझकर व परिवार के सदस्यों को साथ सलाह मशविरा करने के बाद निवेश करें। यहां आप देख सकते हैं, कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।
Singh Rashifal 22 October 2022 In Hindi
सिंह राशि वालों ने बहुत सूझबूझ के साथ अपने हालात का आंकलन करने का प्रयास किया है। आपको इस बात का भी अंदेशा है की आप मेहनत तो बहुत कर सकते हैं, लेकिन कर नहीं पा रहे, इसके पीछे बहुत सारे कारण हो सकते हैं।
कड़ी मेहनत से प्राप्त कर सकते हैं लक्ष्य
अपने मन से नकारात्मकता को पूरी तरह से हटा दें और लक्ष्य के प्रति कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ें। आपको लोग कुछ भी कहें, उनकी बातों को ध्यान ना देते हुए कर्तव्य निभाने की दिशा में आगे बढ़ते चले जाना होगा। काम और कारोबार की स्थिति अच्छी-भली बनी हुई है, उसे और बेहतर किया जा सकता है। यह समय निवेश के लिए भी अच्छा माना जा रहा है। इस राशि के जातक यदि अपने कारोबार या किसी अन्य जगह पर कोई निवेश करना चाहते हैं, तो उनके लिए फलदायी है।
क्या ना करें - इस राशि के जातक लड़ाई झगड़े से बचें। साथ ही किसी दूसरे के झगड़े में भी बिचौलिये बनकर ना शामिल हों अन्यथा आपके लिए परेशानी बन सकता है। साथ ही आपके जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में कोई ऐसी बात ना करें, जो उन्हें बुरी लगे।
मेहनत और मशक्कत – मेहनत करने का समय है और पीछे मुड़कर देखने से कोई फायदा नहीं होगा, आगे बढ़ना है और जिंदगी में बहुत कुछ अपने दम पर हासिल करना है। आज जो भी चुनौतियाँ नजर आ रही हैं वो भी आपकी मेहनत से ही संभल पायेंगी और आप बड़ी सफलता की ओर आगे बढ़ पाएंगे।
तकरार और झगड़े – किसी तकरार को लेकर पहले आप परेशान थे, लेकिन अब उस दौर को पीछे छोड़ आए हैं और अब नई सोच और नई उमंग के साथ आप जिंदगी को नए नजरिए से देख रहे हैं, यह अच्छी बात है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

Amalaki Ekadashi 2025: आमलकी एकादशी को क्यों कहते हैं रंगभरी एकादशी? जानें आमलकी व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजाविधि

Aaj Ka Panchang 3 March 2025: आज के पंचांग से जानिए फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के शुभ मुहूर्त, योग, राहुकाल, दिशा शूल और उपायों की संपूर्ण जानकारी

Ramadan Time Table 2025 In Hindi: रमजान में कितने रोजा होंगे, क्या रहेगा सहरी-इफ्तार समय, देखें पूरा टाइम टेबल यहां

Taraweeh ki Namaz ka Tarika And Dua: तरावीह की नमाज कैसे की जाती है, इस समय कौन सी दुआ पढ़ी जाती है, जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी

Ramadan Sehri-Iftar Time Table 2025: रमजान में सहरी और इफ्तार का समय क्या रहेगा, यहां जानिए 30 दिन के रोजों का टाइम टेबल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited