Singh Rashi 2024 In Hindi: यहां पढ़ें सिंह वार्षिक राशिफल 2024

Singh Rashifal 2024 (सिंह राशिफल 2024): Leo Horoscope 2024,नए साल में सिंह राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिलेगी। विदेश जाने की भी प्रबल संभावना है। जानिए नया साल आपकी करियर, स्वास्थ्य, लव और आर्थिक लाइफ के लिए कैसा रहेगा।

leo horoscope 2024

Leo Horoscope 2024 In Hindi

Singh Rashifal 2024 (सिंह राशिफल 2024) : Leo Horoscope 2024,पंचम राशि सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। इस राशि के जातक साहित्य व राजनीति में बहुत उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। बड़े प्रशासनिक अधिकारी बनते हैं। देश विदेश में उच्च प्रबंधकीय पदों को सुशोभित करते हैं। इस राशि के जातक बहुत सफल व्यवसायी होते हैं। न्यायिक सेवा में बड़े पदों को प्राप्त करते हैं। कर्क, मेष, वृश्चिक, धनु तथा मीन इनकी मित्र राशियां हैं। इस राशि का मुख्य रत्न है माणिक्य। सिंह राशि का वर्ष 2024 का राशिफल निम्नवत है।

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Leo Health Horoscope 2024)

इस वर्ष हेल्थ बेहतर रहेगा। 15 फरवरी से 15 अप्रैल तक हेल्थ में थोड़ी प्रॉब्लम रहेगी। वृष संक्रांति अर्थात 15 मई के बाद समय अच्छा रहेगा। बी पी, लीवर तथा शुगर के रोगी सावधानी बरतेंगे। उदर तथा नेत्र रोग की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वर्ष में एक बार शुभ मुहूर्त में तुला दान करें।

सिंह राशि करियर राशिफल 2024 (Leo Career Horoscope 2024)

इस वर्ष आप अपने जॉब में उन्नति करेंगे। 15 अप्रैल से 17 नवम्बर के बीच प्रमोशन या जॉब चेंज की संभावना है। बहुत दिनों से प्रतीक्षारत प्रमोशन मई से नवम्बर के मध्य संभावित है। 17 मई से 16 जुलाई तक विदेश जाने की संभावना रहेगी। (Read Here- Career Horoscope 2024)

सिंह राशि लव और मैरिज राशिफल 2024 (Leo Love And Marriage Horoscope 2024)

इस वर्ष आपका दाम्पत्य जीवन बहुत अच्छा रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। 18 नवम्बर से 16 दिसम्बर के बीच जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लव लाइफ इस वर्ष विवाह के रूप में बदलेगी। 15 जनवरी से 15 फरवरी तथा फिर दिसम्बर का समय युवाओं के लिए प्रेम विवाह का अच्छा समय है। (Read Here- Love Horoscope 2024)

सिंह राशि आर्थिक राशिफल 2024 (Leo Finance Horoscope 2024)

इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। सितंबर तक व्यय की अधिकता रहेगी तथा उसके बाद स्थिति लाभप्रद रहेगी। 18 अक्टूबर से नवम्बर के बीच कोई मकान या जमीन क्रय कर सकते हैं। इस वर्ष आप धन का बहुत सुंदर निवेश रियल स्टेट में करेंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

सिंह राशि शुभ समय 2024 (Leo Zodiac Shubh Time 2024)

15 मार्च के बाद का समय बहुत अच्छा है। अप्रैल व जून आर्थिक दृष्टिकोंण से बेहतर है। नवम्बर व दिसम्बर माह मकान या वाहन क्रय करने के लिए बेहतर है। इस वर्ष हीरे व स्वर्ण भी खरीद सकते हैं।

सिंह राशि उपाय 2024 (Leo Upay 2024)

प्रत्येक रविवार को सूर्योपासना करें। तीन बार श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। प्रतिदिन कम से कम 108 बार प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जप करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रविवार का व्रत रहें तथा अन्न दान करें। भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। रविवार को गुड़ व मसूर का दान करें। वर्ष में एक बार तुला दान भी करें।

चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited