Somvati Amavasya Daan List: सोमवती अमावस्या पर क्या दान करना चाहिए? यहां देखें पूरी लिस्ट

Somvati Amavasya Par Kya Daan Karna Chahiye: सोमवती अमावस्या पर स्नान-दान का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद नीचे दी गई चीजों का दान जरूर करना चाहिए।

somvati amavasya daan

Somvati Amavasya Par Kya Daan Karna Chahiye

Somvati Amavasya Par Kya Daan Karna Chahiye (सोमवती अमावस्या पर क्या दान करना चाहिए): इस साल सोमवती अमावस्या 8 अप्रैल को मनाई जा रही है। इस दिन सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) भी लग रहा है। हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। इसके अलावा ये दिन पितरों का तर्पण करने के लिए भी शुभ माना जाता है। मान्यता है इस दिन स्नान-दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। यहां आप जानेंगे सोमवती अमावस्या पर किन चीजों का दान करना चाहिए।

Somvati Amavasya Par Kya Daan Karna Chahiye (सोमवती अमावस्या पर क्या दान करें)

कपड़ों का दान- सोमवती अमावस्या के दिन श्रद्धापूर्वक कपड़ों का दान करना चाहिए। इस दिन जरूरतमंदों और गरीबों को कपड़े देने से गरीबी दूर होती है।
काले तिल का दान- मान्यता है सोमवती अमावस्या के दिन काले तिल का दान करने से पितरों की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इतना ही नहीं काले तिल का दान करने से कुंडली से बुरे ग्रहों का असर भी कम हो जाता है। कहते हैं इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
चांदी का दान- सोमवती अमावस्या के दिन चांदी से बनी चीजों का दान भी शुभ फलदायी माना जाता है। चांदी का दान करने पर पितृ प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं।
भोजन का दान- सोमवती अमावस्या के दिन गरीबों और जरूरमंदों को भर पेट भोजन कराना भी शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन अन्न का दान जरूर करें।
सफेद चीजों का दान- सोमवती अमावस्या के दिन चंद्रमा से जुड़ी चीजों का दान शुभ माना जाता है। जैसे आप इस दिन दूध, चावल का दान कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited