Sun Transit In Capricorn: 14 जनवरी से सूर्य देव चमकाएंगे इन राशियों की किस्मत, देंगे ढेरों लाभ

Surya Rashi Parivartan 2023: सूर्य देव जब भी मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का त्योहार मनाया जाता है। सूर्य देव 14 जनवरी की रात में मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए इस गोचर का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

sun transit 2023

Sun Transit In Capricorn 2023: सूर्य का राशि परिवर्तन 6 राशियों के लिए रहेगा शुभ

वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। कहते हैं जिस व्यक्ति पर सूर्य देव की कृपा होती है उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। सूर्य का हर महीने राशि गोचर होता है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उस दिन संक्रांति मनाई जाती है। ऐसे ही जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो उस दिन मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस संक्रांति का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। सूर्य देव 14 जनवरी की रात 8 बजकर 22 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। जानिए सूर्य के इस राशि गोचर का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ साबित होगा। 14 जनवरी से आपकी किस्मत बदल जाएगी। आर्थिक स्थिति में शानदार बदलाव देखने को मिलेंगे। आप कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।
तुला राशि: इस राशि वालों को करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। विभिन्न स्त्रोतों से आपको धन प्राप्त होने के आसार रहेंगे। धन का संचय करने में भी आप कामयाब रहेंगे। निवेश के लिए समय अच्छा है।
वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर अनुकूल साबित होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर और लव लाइफ में सफलता मिलेगी। नई नौकरी के ऑफर भी आ सकते हैं।
धनु राशि: इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आय में वृद्धि की प्रबल संभावना है। धन अर्जित करने के कई मौके हाथ लग सकते हैं।
मकर राशि: करियर में अचानक से प्रसिद्धि मिल सकती है। जो जातक सरकारी नौकरी करते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। करियर में आप नई ऊंचाइयां हासिल करने में कामयाब रहेंगे।
मीन राशि: इस राशि वालों को अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। करियर में आप नई ऊंचाइयां छूने में कामयाब रहेंगे। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited