कन्या राशि में सूर्य-शुक्र-बुध की युति का अद्भुत संयोग, 4 राशियों को करेगा मालामाल!
17 अक्टूबर तक कन्या राशि में सूर्य, शुक्र और बुध की युति रहेगी। इन ग्रहों की युति से 4 राशियों को लाभ मिलेगा।
कन्या राशि में बुध, शुक्र और सूर्य की युति
- ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी दो या उससे अधिक ग्रहों की युति होती है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है।
- सूर्य, शुक्र और बुध की कन्या राशि में उपस्थिति कई शुभ योगों का निर्माण कर रही है।
- इन तीन ग्रहों की युति से बनने वाला त्रिग्रही योग 4 राशियों को लाभ देगा।
October Horoscope 2022: अक्टूबर का महीना अत्यंत ही खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने आपको कई खगोलीय घटनाएं एक साथ देखने को मिलेंगी। जहां एक ओर इस महीने सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा वहीं दूसरी ओर ये महीना एक विशेष संयोग का साक्षी भी बनेगा। इस महीने कन्या राशि में सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह की युति हो रही है। इस युति का 4 राशि वालों पर बेहद ही शुभ प्रभाव पड़ेगा।
कन्या राशि में सूर्य-शुक्र-बुध की युति: बुध 21 अगस्त से ही कन्या राशि में मौजूद हैं। तो वहीं सूर्य ने इस राशि में 17 सितंबर को प्रवेश किया था और 17 अक्टूबर तक सूर्य देव यहां मौजूद रहेंगे। शुक्र की बात करें तो इस ग्रह का कन्या राशि में प्रवेश 24 सितंबर को हुआ था और 17 अक्टूबर तक ये ग्रह इसी राशि में मौजूद रहेगा। इस तरह से देखा जाए तो कन्या राशि में बुध, शुक्र और सूर्य की युति 17 अक्टूबर तक रहेगी।
इस युति से ये 4 राशियां होंगी मालामाल!
मेष राशि: इन तीनों ग्रहों की युति से आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही इस दौरान आप भूमि या नया वाहन भी खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
मिथुन राशि: इस राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं उनके लिए ये अवधि शानदार साबित होने वाली है। इस दौरान आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है।
कन्या राशि: इस राशि के जातकों को इस दौरान सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होना स्वाभाविक है। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको इस दौरान लाभ मिलेगा।
धनु राशि: इस दौरान धनु राशि के जातक सफलता के नए द्वार खोलेंगे। कार्यस्थल में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आपके काम की जमकर तारीफ होगी। पैसों की कोई कमी इस अवधि में नहीं रहेगी।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 सा...और देखें
Panchang in Hindi: 21 मई को कौन सी तिथि है, कौन से रहेंगे करण और योग, जानें नक्षत्र और शुभ मुहूर्त की जानकारी
रक्षा बंधन 2025 में कब है, अभी नोट करें तारीख और समय, जानें भद्रा का साया कब रहेगा और क्या है शुभ मुहूर्त
जीवन में पानी है अपार सफलता तो शनि जयंती के दिन जरूर करें ये काम, हंसते-खेलते बीत जाएगा साढ़ेसाती का समय
Bada Mangal 2025: आज है दूसरा बड़ा मंगल, इन तरीकों से करें हनुमान जी को प्रसन्न, बनेंगे सारे बिगड़े काम
Aaj ka Panchang: मंगलवार को बन रहे हैं तीन व्रत के शुभ योग, देखें 20 मई का पंचांग, कब है राहु काल
फोन कॉल स्कैम से बचाएगा गूगल, Android 16 में आया यह धांसू फीचर
HBSE 10th, 12th Compartment 2025: आ गई जानकारी, जानें कब होगी हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा
कल का मौसम 21 मई 2025: मानसून के लिए बन रहा माहौल, प्रचंड गर्मी के बीच दिल्ली-NCR में कल बारिश के आसार
Stock Market Closing: कमजोर वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 872 अंक टूटा, 24700 के नीचे आया निफ्टी
Rana Naidu 2 Release Date: नेटफ्लिक्स पर इस दिन दस्तक देगी 'राणा नायडू 2', अर्जुन रामपाल भी आएंगे नजर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited