Surya Gochar 2024: मिथुन राशि में सूर्य करेंगे गोचर, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान
Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य 15 जून को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य गोचर से कुछ राशि के जातक को सावधान रहना होगा। आइए जानें किन राशि वालों को इस गोचर से बचकर रहना होगा।

Surya Gochar 2024
Surya Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर का विशेष महत्व है। इन ग्रह गोचरों का प्रभाव सारी राशियों पर पड़ता है। जून के महीने में 15 जून को सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन को मिथुन संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। सूर्यदेव मिथुन राशि में 16 जुलाई 2024 तक रहने वाला है। उसके बाद सूर्य ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर का असर हर राशि के लोगों पर अलग- अलग प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशि के जातक को इस गोचर से हानि हो सकती है। आइए जानिए किन राशि के जातक को सूर्य गोचर से परेशानी हो सकती है।
इन राशि वालों को रहना होगा सावधान
वृषभ राशि
सूर्य गोचर से वृषभ राशि के जातक को धन की हानि हो सकती है। इसके साथ ही आपको नौकरी में भी समस्या आ सकती है। इस समय में आपको लेन- देन से बचकर रहना होगा। कारोबार में भी आपको इस दौरान समस्या आ सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक को सूर्य गोचर से अशुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आपकी कोई बड़ी बिजनेस डील पक्की होने से पहले कैंसल हो सकती है। परिवार के साथ भी इस दौरान आपकी अनबन हो सकती है। आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। इस दौरान आपको यात्रा करने से बचना होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल होते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातक को धन की हानि हो सकती है। आपको बिजनेस और नौकरी में परेशानी आ सकती है। आपके काम बिगड़ सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक को सूर्य गोचर से सावधान रहना होगा। आप अपने संतान के साथ वाद- विवाद में फंस सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकते हैं। बिजनेस में आपको इस समय में हानि हो सकती है। इस दौरान आप किसी भी प्रकार की यात्रा करने से बचें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए...और देखें

20 जून का पंचांग और पूजन-व्रत के संयोग, देखें आज कौन सा व्रत है, कौन सी तिथि आदि की सटीक जानकारी

Muharram 2025 Date in India: मुहर्रम का चांद कब होगा 2025 में- जानें तारीख, अर्थ और यह शोक का महीना क्यों है

देश में शनि देव के मंदिर कहां-कहां हैं, न्याय के देवता की कृपा के लिए यहां करें पूजा, देखें लिस्ट

शुक्रवार को कुंडली में चमत्कार कर देगा ये योग, शुभ कार्य करने का सबसे अच्छा ला रहा संयोग, अभी नोट करें टाइम

Yogini Ekadashi Vrat Katha: भगवान कृष्ण ने युधिष्ठिर को सुनाई थी योगिनी एकादशी की ये व्रत कथा, जानें इसकी पौराणिक कहानी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited