Live Updates

Surya Grahan 2023 Live Stream: हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का हुआ समापन, जानें ग्रहण की समाप्ति के बाद क्या काम करना चाहिए

Surya Grahan 2023 Live Stream: हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का हुआ समापन, जानें ग्रहण की समाप्ति के बाद क्या काम करना चाहिए
Surya Grahan 2023 LIVE Updates: साल का पहला सूर्य ग्रहण कंकणाकृति सूर्यग्रहण होगा। समय की बात करें तो ये सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 की सुबह 07 बजकर 05 मिनट से लगना शुरू हो गया है और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार ये ग्रहण वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को लगेगा। इसकी दृश्यता की बात करें तो ये सूर्य ग्रहण दक्षिण/पूर्वी एशिया, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, अंटार्कटिका में दिखाई देगा। ज्योतिषियों के अनुसार साल के पहले सूर्य ग्रहण का प्रभाव देश के साथ-साथ दुनिया भर में दिखाई देगा। बता दें अंतिम कंकणाकृति सूर्यग्रहण (Kankarti Surya Grahan) 2013 में लगा था। यानी 10 साल बाद 20 अप्रैल 2023 में फिर से ये ग्रहण दिखाई देने वाला है। जानें 20 अप्रैल को लगने जा रहे सूर्य ग्रहण का समय (Solar Eclipse 2023 Date And Time), सूतक काल, प्रभाव, बरते जाने वाली सावधानियां, उपाय संपूर्ण जानकारी।

Surya Grahan 2023 LIVE Streaming Online Link: Watch Here​

क्या होता है कंकणाकृति सूर्यग्रहण? (What Is Kankanakriti Solar Eclipse?)
स्वाभाविक है कि आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर कंकणाकृति सूर्यग्रहण होता क्या है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंकणाकृति सूर्यग्रहण कई सूर्य ग्रहण का मिश्रण होता है। ये पहले कुंडलाकार सूर्य ग्रहण (Kundlakar Surya Grahan) के रूप में शुरू होता है और फिर धीरे-धीरे पूर्ण सूर्य ग्रहण में बदल जाता है और फिर वापस से एक कुंडलाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) के रूप में आ जाता है। इस तरह के सूर्य ग्रहण को हाइब्रिड सूर्य ग्रहण (Hybrid Solar Eclipse) और संकर सूर्य ग्रहण (Sankar Surya Grahan) भी कहते हैं।

सूर्य ग्रहण 2023 समय (Surya Grahan 2023 Time): आंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत सुबह 7 बजकर 5 मिनट से हो चुकी है। पूर्ण सूर्य ग्रहण की शुरुआत सुबह 8 बजकर 7 मिनट से होगी। अधिकतम संकर सूर्य ग्रहण 9 बजकर 46 मिनट पर दिखाई देगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण की समाप्ति सुबह 11 बजकर 26 मिनट पर होगी और आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्ति होगा। यानी ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी।
Apr 20, 2023 | 12:26 PM IST

गर्भवती महिलाएं ग्रहण के तुरंत बाद करें ये काम

गर्भवती महिलाएं ग्रहण में पहने गए वस्त्रों को दान में दे दें। सबसे पहले स्नान करें और फिर ईश्वर की अराधना करें।
Apr 20, 2023 | 11:15 AM IST

सूर्य ग्रहण 2023 के सूतक काल में क्या क्या करना है

सूतक काल में आपको भगवान जी के किसी भी मंत्र का जाप करना चाहिए।
सूतक काल में आप संकल्प लेकर कोई विशेष दान कर सकते हैं।
सूतक काल के समाप्त होते ही तुरंत स्नान करके निवृत्त हो जाएं और शुद्ध होने के बाद ईश्वर की पूजा करें।
सूर्य ग्रहण के सूतक काल के दौरान आपको भगवान सूर्य देव के किसी भी मंत्र का जाप करना चाहिए।
सूर्य ग्रहण के सूतक काल जैसे ही समाप्त हो सर्वप्रथम पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें और सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का भी शुद्धीकरण करें।
सूतक काल लगने से पूर्व ही आपको जल, घी, दूध,‌ अचार आदि पदार्थों में कुशा अथवा तुलसी पत्र रख देना चाहिए।
सूतक काल के दौरान आप योगाभ्यास कर सकते हैं।
सूतक काल में आप ध्यान लगा सकते हैं अथवा ईश्वर का भजन कर सकते हैं।
Apr 20, 2023 | 10:40 AM IST

When Is Net Solar Eclipse 2023: अगला सूर्य ग्रहण कब लगेगा?

अगला सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। ये सूर्य ग्रहण भारत के कई इलाकों में दिखाई देगा।
Apr 20, 2023 | 09:48 AM IST

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण के दौरान खाना खा सकते हैं?

सूर्य के बाद खाना खाने की मनाही होती है। लेकिन अगर काफी भूख लग रही है तो इस दौरान सिर्फ उन चीजों का सेवन करें जिनमें आपने ग्रहण शुरू होने से पहले तुलसी दल डाल रखा हो।
Apr 20, 2023 | 09:04 AM IST

Hybrid Surya Grahan 2023: कुछ ऐसा दिखाई देगा हाइब्रिड सूर्य ग्रहण

हाइब्रिड सूर्य की शुरुआत 20 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 5 मिनट से हो चुकी है।
Apr 20, 2023 | 08:38 AM IST

सूर्य ग्रहण के दौरान श्री सूर्य अष्टकम का करें पाठ

श्री सूर्य अष्टकम ॥
आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर ।
दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोSस्तु ते ॥1॥

सप्ताश्वरथमारूढं प्रचण्डं कश्यपात्मजम् ।
श्वेतपद्मधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥2॥

लोहितं रथमारूढं सर्वलोकपितामहम् ।
महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥3॥

त्रैगुण्यं च महाशूरं ब्रह्मविष्णुमहेश्वरम् ।
महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥4॥

बृंहितं तेज:पु़ञ्जं च वायुमाकाशमेव च ।
प्रभुं च सर्वलोकानां तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥5॥

बन्धूकपुष्पसंकाशं हारकुण्डलभूषितम् ।
एकचक्रधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥6॥

तं सूर्यं जगत्कर्तारं महातेज:प्रदीपनम् ।
महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥7॥

तं सूर्यं जगतां नाथं ज्ञानविज्ञानमोक्षदम् ।
महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥8॥

इति श्रीशिवप्रोक्तं सूर्याष्टकं सम्पूर्णम् ।

सूर्याष्टकं पठेन्नित्यं ग्रहपीडा प्रणाशनम् ।
अपुत्रो लभते पुत्रं दारिद्रो धनवान् भवेत् ॥

अमिषं मधुपानं च यः करोति रवेर्दिने ।
सप्तजन्मभवेत् रोगि जन्मजन्म दरिद्रता ॥

स्त्री-तैल-मधु-मांसानि ये त्यजन्ति रवेर्दिने ।
न व्याधि शोक दारिद्र्यं सूर्य लोकं च गच्छति ॥
Apr 20, 2023 | 08:12 AM IST

Surya Grahan Live कैसे देखें

सूर्य ग्रहण देखने के लिए आप NASA के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा Timeanddate.com पर जाकर सूर्य ग्रहण को लाइव देख सकते हैं।
Apr 20, 2023 | 07:39 AM IST

गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के समय क्या करें और क्या नहीं? (What Should Pregnant Women Do And What Not To Do During Solar Eclipse?)

  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए और न ही ग्रहण के समय घर से बाहर निकलना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाएं सूर्यग्रहण के समय भूलकर भी चाकू-कैंची या किसी भी धारदार वस्तु का इस्तेमाल न करें। मान्यता है कि इससे बच्चा शारीरिक दोष के साथ पैदा होता है।
  • ज्योतिषियों अनुसार ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को केवल दुर्वा घास के बिस्तर पर बैठना चाहिए और संतान गोपाल मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर में कहीं भी ताला नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इसका असर शिशु के अंगों पर पड़ सकता है।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में सोना नहीं चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
Apr 20, 2023 | 07:16 AM IST

Surya Grahan 2023 Live: सूर्य ग्रहण लाइव

Apr 20, 2023 | 06:39 AM IST

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण कब लगेगा

20 अप्रैल 2023 को सूर्य ग्रहण लग रहा है इसके ठीक 15 दिन बाद यानी 5 मई को चंद्र ग्रहण लगेगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा।
Apr 20, 2023 | 06:19 AM IST

Solar Eclipse 2023: संकरित सूर्यग्रहण के ज्योतिषीय समीकरण

20 अप्रैल, 2023 का सूर्य ग्रहण वैशाख अमावस्या को होगा। उस समय सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में अश्विनी नक्षत्र में राहु और चंद्रमा के साथ स्थित होंगे और शनि की उन पर पूर्ण दृष्टि होगी। मेष राशि के स्वामी मंगल महाराज हैं जो मेष राशि से तीसरे भाव में स्थित होंगे और अश्विनी नक्षत्र केतु का नक्षत्र है। यह एक विशेष नक्षत्र है क्योंकि इसमें विशेष गुण पाए जाते हैं। मेष राशि के सूर्य प्रभावी होते हैं और अश्विनी नक्षत्र में होने से यह ग्रहण और भी ज्यादा प्रभावी हो गया है।
Apr 20, 2023 | 06:00 AM IST

Surya Grahan 2023 Timing: सूर्य ग्रहण कहां कितने बजे देगा दिखाई

  • मुंबई20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
  • दिल्ली20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
  • नोएडा20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
  • बेंगलुरु20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
  • चेन्नई20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
  • अहमदाबाद20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
  • हैदराबाद20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
  • कोलकाता20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
Apr 20, 2023 | 05:18 AM IST

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या न करें

सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन न करें। दाढ़ और बाल न बनाएं। अपशब्द न बोलें। मन ही मन ईश्वर की अराधना करें।
Apr 20, 2023 | 12:12 AM IST

चेन्नई में सूर्य ग्रहण का समय

चेन्नई में सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को 7:05 AM से 12:29 PM तक तक रहेगा।
Apr 19, 2023 | 11:58 PM IST

Surya Grahan 2023 Timing Live - ग्रहण काल के दौरान इन चीजों से बचें

ज्योतिषशास्त्र की मानें तो ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को काफी सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर इन्हें बाहर निकलने से बचना चाहिए व धारदार चीजों कैंची, चाकू का इस्तेमाल ना करें।
Apr 19, 2023 | 11:38 PM IST

Surya Grahan 2023 Live - क्या भारत में लगेगा सूतक काल

इंटरनेट पर लोग लगातार सर्च कर रहे हैं कि, क्या भारत में ग्रहण काल प्रभावी होगा। आपको बता दें भारत में सूर्य ग्रहण देखने को नहीं मिलेगा। साथ ही सूतक काल मान्य नहीं होगा।
Apr 19, 2023 | 11:19 PM IST

हाइब्रिड सूर्य ग्रहण

जब चंद्रमा की छाया धरती को पार करके आगे निकल जाती है, तो हाइब्रिड सूर्य ग्रहण लगता है। कल 20 अप्रैल को हाइब्रिड सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।
Apr 19, 2023 | 10:52 PM IST

Surya Grahan 2023 In India LIVE: क्या नंगी आंखों से देख सकते हैं सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2023 In India LIVE कहा जाता है कि, सूर्य ग्रहण के दौरान नंगी आंखों से सूर्य को नहीं देखना चाहिए। हालांकि विज्ञान इसे अफवाह बताता है, NASA सूर्य व चंद्र ग्रहण का लइव प्रसारण करता है।
Apr 19, 2023 | 10:26 PM IST

Surya Grahan 2023 Timing In India LIVE - सूतक काल प्रभावी

बता दें सूतक काल ग्रहण काल से 12 घंटे पहले प्रभावी हो जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूतक काल आज यानी 19 अप्रैल को शाम 7 बजे से प्रभवी हो गया है। हालांकि भारत में यह प्रभावी नहीं होगा इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।
Apr 19, 2023 | 09:58 PM IST

Surya Grahan 2023 Date Timing In India LIVE: कंकणाकृति सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2023 Date Timing In India LIVE साल का पहला सूर्यग्रहण कल यानी 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। खगोल विज्ञान की मानें तो यह सूर्य ग्रहण कंकणाकृति योग में लगने जा रहा है। इस दौरान ग्रहण एक कुंडलाकार सूर्य ग्रहण के रूप में शुरू होता है फिर धीरे धीरे यह पूर्ण सूर्य ग्रहण में तबदील हो जाता है। फिर पुन: उसी स्थिति में आ जाता है।
Apr 19, 2023 | 09:41 PM IST

Surya Grahan 2023 In India LIVE: ग्रहण काल की अवधि व समय

Surya Grahan 2023 In India LIVE बता दें कल यानी 20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समयानुसार ग्रहण काल की अवधि सुबह 07 बजकर 04 मिनट से प्रारंभ होकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। हालांकि भारत में यह मान्य नहीं होगा।
Apr 19, 2023 | 09:12 PM IST

क्या हम ग्रहण के दौरान योग कर सकते हैं?

योग करने के लिए भी ग्रहण का समय अनुकूल बताया गया है।
Apr 19, 2023 | 08:56 PM IST

What Is Surya Grahan: सूर्य ग्रहण क्या है

सूर्य ग्रहण क्या है? वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रहण तब माना जाता है जब सूर्य पर राहु का प्रभाव होता है और इस स्थिति में सूर्य ग्रसित हो जाता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। इसे हम प्रत्यक्ष आंखों से स्पष्ट रूप से देख सकते हैं और धार्मिक रूप से यह एक अशुभ घटना है क्योंकि इस दौरान जगत को ऊर्जा देने वाले सूर्यदेव राहु के प्रभाव में आकर पीड़ित होने लगते हैं।
Apr 19, 2023 | 08:26 PM IST

Surya Grahan 2023 For Pregnant Ladies: गर्भवती महिलाओं पर सूर्य ग्रहण का क्या पड़ेगा असर

सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मान्यता है कि ग्रहण का नकारात्मक असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है। इसी वजह से ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने के लिए भी मना किया जाता है।
Apr 19, 2023 | 07:55 PM IST

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण 2023 इन राशियों के लिए शुभ

मिथुन राशि, धनु राशि, और मीन राशि के जातकों पर इस सूर्य ग्रहण का बेहद ही शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इन राशियों के जीवन में तमाम तरह के सुख, आर्थिक लाभ, उत्तम स्वास्थ्य, पिता का साथ, पारिवारिक जीवन में शांति और मानसिक सुकून का सुख प्राप्त होगा।
Apr 19, 2023 | 07:26 PM IST

Surya Grahan 2023 Sutak: सूर्य ग्रहण 2023 सूतक

मुंबई20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
दिल्ली20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
नोएडा20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
बेंगलुरु20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
चेन्नई20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
अहमदाबाद20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
हैदराबाद20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
कोलकाता20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
जयपुर20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
पुणे20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
सूरत20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
कानपुर20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
नागपुर20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
लखनऊ20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
Apr 19, 2023 | 06:47 PM IST

Surya Grahan 2023 City Wise Timing: सूर्य ग्रहण का समय

  • गोरखपुर20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
  • बीकानेर20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
  • तिरुचिरापल्ली20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
  • मैसूर20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
  • बरेली20 अप्रैल 2023 में 07:05 AM से 12:29 PM तक
Apr 19, 2023 | 06:06 PM IST

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ कार्य क्यों नहीं किए जाते

सूर्य ग्रहण 2023 (surya grahan 2023) के दौरान संपत्ति खरीदना या शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको बुरी खबर मिल सकती है या आपके साथ कुछ शुभ घटना घट सकती है।
Apr 19, 2023 | 05:13 PM IST

20 अप्रैल 2023 सूर्य ग्रहण कब से लगेगा

2023 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे। जिनमें दो सूर्य ग्रहण होंगे तो 2 चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan)। साल का पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा जो 20 अप्रैल 2023 को लगेगा। ये एक संकर सूर्य ग्रहण है जिसे अंग्रेजी में हाइब्रिड सूर्य ग्रहण (Hybrid Surya Grahan) कहा जाता है। ये ग्रहण 10 साल बाद लगने जा रहा है। भारत से भले ही ये ग्रहण दिखाई न दे लेकिन इसका कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा। कई जगहों पर इस ग्रहण का सूतक काल भी माना जाएगा। सूतक काल वो अवधि है जिस दौरान कई कार्यों पर पाबंदी लग जाती है। 20 अप्रैल के सूर्य ग्रहण का सूतक 19 अप्रैल की शाम 7 बजकर 5 मिनट से शुरू हो जाएगा। यहां आप जानेंगे सूर्य ग्रहण लगने की शहर अनुसार टाइमिंग।
Apr 19, 2023 | 04:38 PM IST

Solar Eclipse 2023 Do's And Dont's: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें

  • सूर्य ग्रहण 2023 (Surya Grahan 2023) अगर आपकी राशि में लग रहा है तो कोशिश करें कि आप सूर्य ग्रहण बिल्कुल भी न देखें। ये सूर्य ग्रहण मेष राशि में लग रहा है।
  • आप यदि रोगी हैं या गर्भवती हैं तो भी आपको ग्रहण नहीं देखना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान सूर्य देव, भगवान शिव जी और किसी भी देवी-देवता की मन ही मन पूजा-अर्चना करें लेकिन मूर्ति का स्पर्श न करें।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान इस मंत्र का जाप करें:- "ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो : सूर्य: प्रचोदयात।"
  • सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के गलत कार्य नहीं करने चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार, विवाह, आदि शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन न तो पकाना चाहिए और न ही खाना।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान तेल मालिश नहीं करनी चाहिए।
Apr 19, 2023 | 04:05 PM IST

सूर्य ग्रहण के समय क्या न करें

सूर्य ग्रहण के सूतक काल में न तो तेल मालिश करें न बाल कटवाएं न दाढ़ी बनाएं और ना ही किसी तरह का कोई नया वस्त्र पहनें।
Apr 19, 2023 | 03:09 PM IST

सूर्य ग्रहण का सूतक काल Surya Grahan 2023 Sutak Kaal

सूर्य ग्रहण का सूतक सूर्य ग्रहण के स्पर्श काल से चार प्रहर पूर्व शुरू हो जाता है यानी कि लगभग 12 घंटे पूर्व सूर्य ग्रहण का सूतक लगता है। सूतक काल शुरू होने से पहले ही मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। सूर्य ग्रहण 2023 का सूतक 19 अप्रैल की शाम 7 बजकर 5 मिनट से शुरू होगा।
Apr 19, 2023 | 02:19 PM IST

गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के समय क्या करें और क्या नहीं?

  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए और न ही ग्रहण के समय घर से बाहर निकलना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाएं सूर्यग्रहण के समय भूलकर भी चाकू-कैंची या किसी भी धारदार वस्तु का इस्तेमाल न करें। मान्यता है कि इससे बच्चा शारीरिक दोष के साथ पैदा होता है।
  • ज्योतिषियों अनुसार ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को केवल दुर्वा घास के बिस्तर पर बैठना चाहिए और संतान गोपाल मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर में कहीं भी ताला नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इसका असर शिशु के अंगों पर पड़ सकता है।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में सोना नहीं चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
Apr 19, 2023 | 01:52 PM IST

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या ना करें

सूर्य ग्रहण पर किसी भी प्रकार के शुभ कार्य वर्जित हैं।ग्रहण काल के दौरान बाहर गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं आना चाहिए।सूर्य ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए, इससे सोने वाला व्यक्ति रोगी हो जाता है।इस समयावधि में भोजन बनाना या खाना भी वर्जित बताया गया है।ग्रहण काल के समय फूल और पत्ती तोड़ना वर्जित बताया गया है।
Apr 19, 2023 | 01:43 PM IST

गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान

सूतक काल लगते ही गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। गर्भ में पल रहे बच्चे की रक्षा के लिए पेट पर गेरू लगाकर रखना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान चाकू-छुरी, सुई धागे या किसी भी तरह की नुकीली और तेजधार वाली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे बच्चे में विकृति भी आ सकती है।
Apr 19, 2023 | 01:26 PM IST

Surya Grahan 2023 Rules: भगवान को ना छुएं

ग्रहण का सूतक काल लगते ही मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन घर पर भी स्थित पूजा के मंदिर में पर्दा डाल दें या दरवाजा लगा दें। इस दौरान भगवान की प्रतिमा को न छुएं। ग्रहण खत्म होने के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण करने के बाद ही भगवान की पूजा करें।
Apr 19, 2023 | 01:18 PM IST

Surya Grahan 2023 Sutak: कब लागू होंगे सूतक

सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है, लेकिन भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इस वजह से भारत में सूतक के नियम (Sutak Rules in India) भी लागू नहीं होंगे।
Apr 19, 2023 | 12:03 PM IST

सूर्य ग्रहण के प्रकार (Types Of Surya Grahan 2023)

सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं पूर्ण, वलयाकार या आंशिक। जिस स्थिति में चंद्रमा पूर्ण रूप से सूर्य को ढ़क लेता है और पृथ्वी पर अंधेरा छाने लगता है उस स्थिति में पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं। लेकिन जब वह सूर्य को पूरी तरह नहीं ढ़क पाता तो उस स्थिति में इसे आंशिक सूर्य ग्रहण माना जाता है। एक ऐसी स्थिति भी होती है जिसमें सूर्य सिर्फ वलयाकार रूप मे दिखाई देता है यानि की सूर्य का गोलाई वाला जो बाहरी आवरण होता है केवल वह चमकता हुआ दिखता है इसे ही वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।
Apr 19, 2023 | 11:34 AM IST

सूर्यग्रहण को कैसे देख सकते हैं? How To See Solar Eclipse

  • टेलीस्कोप का उपयोग करके व्हाइटबोर्ड पर सूर्य की छवि को प्रक्षेपित करके देखें।
  • सूर्य ग्रहण देखने के लिए ब्लैक पॉलीमर, एल्युमिनाइज्ड माइलर या शेड नंबर 14 के वेल्डिंग ग्लास जैसे आई फिल्टर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, सीधे ग्रहण देखना सुरक्षित नहीं है।
  • सूर्य ग्रहण को ग्रहण के चश्मे से देखें।
  • सूर्य ग्रहण देखने के लिए घर में बने फिल्टर या साधारण चश्मे का इस्तेमाल न करें।
Apr 19, 2023 | 11:00 AM IST

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण के दौरान सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

अगर आप कर्ज़ की परेशानी से जूझ रहे हैं तो सूर्य ग्रहण से 1 दिन पहले ताला खरीद लें और ताले को एक ऐसी जगह पर रख दें जहां उस पर रात भर चंद्रमा की रोशनी पड़ती रहे। सूर्य ग्रहण वाले दिन उस ताले को मंदिर में दान कर दें। इससे कर्ज की समस्या से आपको छुटकारा भी मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।