Surya Grahan 2023: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण में भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन सूर्य ग्रहण का धार्मिक महत्व भी है। ज्योतिषचार्यों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दिन कुछ कामों को करने के लिए मना किया जाता है। सूर्य को नव ग्रहों का राजा माना गया है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दिन क्या नहीं करना चाहिए।

surya grahan 2023

surya grahan 2023

Surya Grahan 2023: 14 अक्टूबर 2023 को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण इससे पहले 20 अप्रैल को लगा था। यह सूर्य ग्रहण 7:04 से 12:29 तक रहा। अब आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। भारतीय समय के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को रात 8:34 बजे शुरू होगा और दोपहर 2:24 बजे तक रहेगा। ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल सुबह 8:34 बजे शुरू होगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसका सूतक काल भी यहां प्रभावी नहीं होगा। हालांकि, सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप ग्रहण के दौरान काम करते हैं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं ग्रहण के दौरान और किन कामों से बचना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के समय ना करें ये गलतियां

भोजन ना करें
शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान खाना खाने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आपको इस दौरान पका हुआ खाना खाने से बचना चाहिए।
तुलसी ना तोड़ें
जगत के रचयिता भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है। तुलसी मां की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है।ग्रहण के दौरान तुलसी दल को तोड़ना शास्त्रों में वर्जित है।
नया काम शुरू ना करें
ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, इसलिए कोई नया व्यवसाय शुरू नहीं करना चाहिएइसके अलावा सूर्य ग्रहण के दौरान नाखून काटना शुभ नहीं माना जाता है।
देवी- देवता की मूर्ति ना छुएं
सूर्य ग्रहण के दौरान भूलकर भी देवी-देवताओं की मूर्तियों को न छुएं। इस समय मंदिर के दरवाजे बंद होते हैं। इसलिए सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिर न जाएं और न ही देवी-देवताओं की मूर्तियों को छुएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited