Surya Grahan 2023 Effects On Rashi: जानें सूर्य ग्रहण का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

Surya Grahan 2023 Today Rashifal: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 की रात 8 बजकर 34 मिनट से लगना शुरू होगा। ये ग्रहण मेष, वृषभ, मिथुन समेत कई राशियों के लिए अशुभ साबित होगा। इस ग्रहण से सिर्फ वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा फायदा।

surya grahan ka rashi per effects

Solar Eclipse 2023: सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

Surya Grahan 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य राहु की चपेट में आ जाता है। इस दौरान सूर्य कमजोर हो जाता है जिससे उससे मिलने वाले शुभ प्रभावों में कमी आ जाती है। धार्मिक रूप से सूर्य ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है इसलिए ग्रहण के दौरान तमाम कार्यों को करने की मनाही होती है। 14 अक्टूबर 2023 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। जानिए इसका किस राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

सूर्य ग्रहण 2023: सभी 12 राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए साल का अंतिम सूर्य ग्रहण परेशानी देने वाला साबित होगा। यह ग्रहण आपके करियर में कई परेशानियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठों से विरोध का सामना करना पड़ेगा जिसके चलते आपको नौकरी में काफी उतार-चढ़ाव झेलना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों पर ये ग्रहण नकारात्मक प्रभाव डालेगा। इस दौरान आपकी संतान बीमार हो सकती है और उसके स्वास्थ्य को लेकर आप काफी परेशान रह सकते हैं। वहीं कुछ लोग मानसिक तनाव महसूस करेंगे। संभव है कि विद्यार्थियों का मन इस अवधि में पढ़ाई में न लगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों लिए सूर्य ग्रहण विशेष रूप से कठिन साबित हो सकता है। इस दौरान आपके घर में झगड़े और संघर्ष उत्पन्न हो सकता है। इस दौरान आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को सूर्य ग्रहण के दौरान ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है। आप किसी संक्रमण या वायरस की चपेट में जल्दी आ सकते हैं। आप इस समय अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ध्यान दें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय आर्थिक रूप से कमजोर रहेगा। सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव के कारण आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको सलाह दी जाती है कि इस समय किसी को पैसा उधार न दें और यदि संभव हो तो खुद भी पैसा उधार न लें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को डिप्रेशन से गुजरना पड़ सकता है । इस दौरान आपको किसी बीमारी या चोट का भी सामना करना पड़ सकता है। आपके मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकती है।

तुला राशि

तुला राशि वालों को इस दौरान भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। लंबी दूरी की यात्राएं परेशानी पैदा कर सकती हैं। बेफिजूल के खर्चे आपकी रातों की नींद उड़ा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ होगा। इतना ही नहीं पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को कार्यस्थल पर संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके वरिष्ठ किसी बात को लेकर नाराज रह सकते हैं। कुछ जातकों को अपनी प्रतिष्ठा में कमी महसूस हो सकती है।

मकर राशि

सूर्य ग्रहण की अवधि के दौरान मकर राशि वालों का वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और उन्हें भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े सभी कार्यों में शामिल होने से आपको लाभ होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं ऐसे में आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। यदि आप वाहन चलाते हैं तो आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आशंका है कि इस अवधि में आपको अपने पार्टनर के साथ गंभीर विवाद या झगड़े का सामना करना पड़े। जो लोग पार्टनरशिप में बिज़नेस कर रहे हैं उनका अपने साझेदारों से किसी बात को लेकर गंभीर विवाद हो सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited