Surya Grahan 2024 Date And Time: रक्षाबंधन के दिन दिखेगा नीला सुपरमून, जानिए कितने दिन बाद लगेगा सूर्य ग्रहण, नोट कर लें डेट और टाइम

Surya Grahan 2024 Date And Time: रक्षाबंधन के दिन साल का पहला सुपरमून दिखाई देने के कुछ दिनों बाद साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यहां जानिए सूर्य ग्रहण की डेट और टाइमिंग।

Surya Grahan 2024 Date And Time

Surya Grahan 2024 Date And Time (ग्रहण कितने बजे से है): आज रक्षाबंधन (Rakhi Muhurat 2024) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन साल का पहला सुपरमून (Supermoon 2024) भी दिखने वाला है। लेकिन कई लोगों को ऐसा लग रहा है कि आज सूर्य ग्रहण है। तो आपको बता दें कि आज कोई ग्रहण नहीं लग रहा है। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा। ये एक वलायाकार सूर्य ग्रहण होगा। जानिए भारत में ये ग्रहण दिखेगा या नहीं और इस ग्रहण का समय क्या रहेगा (Grahan Kitne Baje Se Lag Raha Hai 2024)।

सूर्य ग्रहण कब लग रहा है (Surya Grahan 2024 Date And Time In Hindi)

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगने जा रहा है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। जिसे रिंग ऑफ फायर के नाम से भी जाना जाता है। बता दें वलयाकार सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता है। जिससे सूर्य का बाहरी हिस्सा एक रिंग के रूप में चमकता दिखाई देता ।

सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा (Grahan Kitne Baje Lagega)

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 की रात 9 बजकर 13 मिनट पर लगना शुरू होगा और इसकी समाप्ति 3 अगस्त तड़के 3 बजकर 17 मिनट पर होगी। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण 6 घंटे 4 मिनट लंबा होगा।
End Of Feed