Surya Grahan 2024 Effects On Rashi: सूर्य ग्रहण का सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव, सटीक भविष्यवाणी मिलेगी यहां
Surya Grahan 2024 Effects On Rashi: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भले ही भारत में नहीं दिखाई दे रहा हो लेकिन इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा। जानिए किन राशि वालों को इस ग्रहण से सकारात्मक तो किन्हें नकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

Surya Grahan 2024 Effects On Rashi
Surya Grahan 2024 Ka Rashiyon Par Prabhav In Hindi: 02 अक्टूबर 2024 को सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण न होकर वलयाकार सूर्यग्रहण है जिसे रिंग आफ फायर भी कहा जाता है। इस समय सूर्य ग्रहण के चलते कई स्थानों पर आसमान में आग का छल्ला नजर आएगा। यह श्राद्घ अमावस्या को होगा। दिनांक 02 अक्टूबर को रात 09:13 से रात 03:17 तक रहेगा। यह रिंग ऑफ फायर है। यह भारत में दृश्य नहीं है। सूतक काल नहीं है। भारत में दृश्य नहीं है। भारत में सूतक का प्रभाव भी नहीं है। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य व चन्द्रमा अमावस्या तिथि पर एकसाथ कन्या राशि में रहेंगे। इसका प्रभाव यहां नहीं होगा। सूतक यहां नहीं लिया जाएगा। यह ग्रहण कन्या राशि पर लग रहा है। इस ग्रहण से कन्या व मीन राशि सर्वाधिक प्रभावित होगी। कर्क राशि के लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व वृश्चिक के जातक अपने आत्मबल से असंभव कार्य को भी संभव कर लेंगे। वृष तथा सिंह के लोग संघर्ष के बाद सफल होंगे। मधुमेह के रोगियों को एलर्ट रहना होगा। तुला, धनु तथा मिथुन राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। आइये जानते हैं प्रत्येक राशियों पर ग्रहों के गोचर का विस्तृत असर...
Surya Grahan 2024 Date And Time In India Live
Surya Grahan Ka Rashiyon Par Prabhav (सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव)
मेष- आत्मबल में वृद्धि होगी। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार में उन्नति की संभावना रहेगी। आईटी और मीडिया फील्ड के लोग सफल रहेंगे। मधुमेह के रोगियों को परेशानी हो सकती है।
वृष- आई टी और फ़िल्म फील्ड के जातक सफलता की दिशा में बढ़ेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। धन का व्यय हो सकता है। जीवन साथी का आपके कार्य में सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। नेत्र विकार से कष्ट मिल सकता है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।
मिथुन- भाई के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सिद्ध कर लेंगे। व्यवसाय उपलब्धियों से भरा रहेगा। धन आगमन की संभावना रहेगी। कोई रुका वित्तीय कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी।
कर्क- आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। पत्रकारिता और फ़िल्म फील्ड के जातकों के लिए समय भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। गरीबों में अन्न का दान करें।
सिंह- स्टूडेंट्स अपने परफार्मेंस से प्रसन्न रहेंगे। मीडिया और बैंकिंग फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। शुगर के रोगी सावधानी बरतें। श्री आदित्यहृय स्तोत्र का 03 पाठ करें।
कन्या- यह ग्रहण इसी राशि पर है। राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी सेवा में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। आईटी और मीडिया फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। गाय को बुध के द्रव्य हरा पालक खिलाएं।
तुला-फ़िल्म तथा मनोरंजन फील्ड के लोग सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आफिस संबंधी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। उदर विकार से कष्ट संभव है। किसी गरीब व्यक्ति को चावल तथा चीनी का दान करें।
वृश्चिक -जमीन या मकान खरीदने की योजना बनाएंगे। आपका आत्मबल आपकी बहुत सहायता करेगा। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। मंगल की वस्तु तांबा बहते जल में प्रवाहित करें।
धनु- धन का व्यय हो सकता है। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। आई टी और एम सी ए फील्ड के छात्रों के लिए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। मीडिया तथा बैंकिंग के जातक अपने कार्यों में संघर्ष के बाद ही सफल रहेंगे। नेत्र विकार से परेशानी रहेगी।
मकर- जॉब में संघर्ष है। किसी विवाद से दूर रहने का समय है। मीडिया तथा फ़िल्म के लोगों को सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर नहीं रहेगा। गरीबों में काले वस्त्र का दान करें।
कुंभ -आयात निर्यात तथा लोहे के लिए व्यापारियों के लिये आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। मार्केटिंग प्रबंधन और पत्रकारिता से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे। छात्र मेहनत करेंगे और सफलता की प्राप्ति करेंगे। प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।
मीन -आपकी यश तथा प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। आईटी और मैनेजमेंट में जॉब के लोगों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। एम बी ए और ला के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। शुगर से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। खराब स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। धार्मिक पुस्तक का दान करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

जब सनातन की शक्ति के आगे झुक गया था औरंगजेब, खुद करवाया भव्य मंदिर का निर्माण, मौजूद है लिखित सबूत

Papmochani Ekadashi Vrat Katha: सभी पापों का नाश करती है पापमोचिनी एकादशी, व्रत रखने वाले इस दिन जरूर पढ़ें ये पौराणिक कथा

Akshaya Tritiya 2025 Date: अक्षय तृतीया 2025 में कब है, यहां नोट करें इसकी तारीख और समय

Aaj ka Panchang 26 March 2025: आज है चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल की पूरी जानकारियां पंचांग से

Papmochani Ekadashi 2025 Paran Time: पापमोचिनी एकादशी व्रत का पारण समय 26 मार्च को कितने से कितने बजे तक रहेगा? यहां से जानिए
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited