Solar Eclipse 2024, Surya Grahan Sutak Start End Time: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का सूतक कब से लग रहा है, यहां जानिए शहर अनुसार टाइमिंग

Solar Eclipse 2024, Surya Grahan Sutak Date and Time in Noida, Lucknow, Patna, Mumbai, Jaipur, Delhi, Bihar: किसी भी ग्रहण से पहले उसका सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल वो अवधि है जब हर तरह के शुभ कार्यों को करने की मनाही हो जाती है। चलिए आपको बताते हैं 2 अक्टूबर के सूर्य ग्रहण का सूतक कब से शुरू हो रहा है।

Surya Grahan Sutak

Surya Grahan 2024 Sutak time

Solar Eclipse 2024, Surya Grahan Sutak Start End Time in India (सूर्य ग्रहण सूतक टाइम 2024): धर्म ग्रंथों में सूतक काल को अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्यों को करने पर पाबंदी होती है। चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है तो वहीं सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू होता है। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि क्या 2 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक मान्य होगा या नहीं। चलिए आपको बताते हैं साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के सूतक के बारे में।

साल के दूसरे सूर्य ग्रहण की तारीख और टाइम (Second Surya Grahan 2024 Date And Time)

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या को यानि 02 अक्टूबर 2024 को बुधवार के दिन लगने जा रहा है। पंचांग अनुसार सूर्य ग्रहण का आरंभ 2 अक्टूबर की रात 09 बजकर 13 मिनट पर होगा और इसका अंत देर रात 03 बजकर 17 मिनट पर होगा। ग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 4 मिनट की होगी।

साल के दूसरे सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा? (Surya Grahan Ka Sutak Lagega Ya Nahi)

2 अक्टूबर 2024 में लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है। ज्योतिष की मानें तो सिर्फ उसी सूर्य ग्रहण का सूतक काल माना जाता है जो ग्रहण अपने क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा हो। बता दें सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले से लग जाता है। लेकिन कई लोग हर प्रकार के सूर्य ग्रहण को गंभीरता से लेते हैं तो ऐसे में वो उस सूर्य ग्रहण का भी सूतक मानते हैं जो अपने क्षेत्र में नहीं दिखाई दे रहा हो। चलिए देख लेते हैं ऐसे लोग सूतक के नियमों का कब से पालन करेंगे।

सूर्य ग्रहण 2024 सूतक टाइम (Surya Grahan 2024 Sutak Time)

जो लोग साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का सूतक काल मानेंगे उन्हें 2 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 13 मिनट से सूतक के नियमों का पालन करना होगा।
शहर के नामसूर्य ग्रहण का सूतक समय
नई दिल्ली2 अक्टूबर 2024 की सुबह 09:13 से देर रात 03:17 तक
मुंबई2 अक्टूबर 2024 की सुबह 09:13 से देर रात 03:17 तक
नोएडा2 अक्टूबर 2024 की सुबह 09:13 से देर रात 03:17 तक
चेन्नई2 अक्टूबर 2024 की सुबह 09:13 से देर रात 03:17 तक
हैदराबाद2 अक्टूबर 2024 की सुबह 09:13 से देर रात 03:17 तक
कोलकाता2 अक्टूबर 2024 की सुबह 09:13 से देर रात 03:17 तक
कानपुर2 अक्टूबर 2024 की सुबह 09:13 से देर रात 03:17 तक
लखनऊ2 अक्टूबर 2024 की सुबह 09:13 से देर रात 03:17 तक
पटना2 अक्टूबर 2024 की सुबह 09:13 से देर रात 03:17 तक
वाराणसी2 अक्टूबर 2024 की सुबह 09:13 से देर रात 03:17 तक
श्रीनगर2 अक्टूबर 2024 की सुबह 09:13 से देर रात 03:17 तक
गुरुग्राम2 अक्टूबर 2024 की सुबह 09:13 से देर रात 03:17 तक
गोरखपुर2 अक्टूबर 2024 की सुबह 09:13 से देर रात 03:17 तक
रायपुर2 अक्टूबर 2024 की सुबह 09:13 से देर रात 03:17 तक
जम्मू2 अक्टूबर 2024 की सुबह 09:13 से देर रात 03:17 तक
देहरादून2 अक्टूबर 2024 की सुबह 09:13 से देर रात 03:17 तक
उदयपुर2 अक्टूबर 2024 की सुबह 09:13 से देर रात 03:17 तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited