Surya Grahan & Chandra Grahan 2023: 15 दिन के अंतराल में लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, जान लें डेट और टाइम

Surya Grahan And Chandra Grahan October 2023 Date And Time: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण अक्टूबर में लगेगा। इन दोनों ग्रहण में सिर्फ 15 दिनों का अंतर रहेगा। सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि से एक दिन पहले पितृ पक्ष अमावस्या पर लग रहा है तो वहीं चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा।

surya grahan and chandra grahan 2023 date and time in hindi

Surya Grahan And Chandra Grahan 2023 Date And Time In India

Surya Grahan And Chandra Grahan October 2023 Date And Time In India: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आश्विन अमावस्या (Ashwin Amavasya 2023) पर यानि 14 अक्टूबर की रात में लगने जा रहा है। वहीं 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) शरद पूर्णिमा (sharad purnima Kab Hai 2023) के दिन यानि 29 अक्टूबर को लगेगा। इन दोनों ग्रहण में सिर्फ 15 दिनों का अंतर होगा। ऐसे में इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस साल शारदीय नवरात्र सूर्य ग्रहण के साए में शुरू होंगे (Shardiya Navratri 2023 Kab Hai)। लेकिन ज्योतिष जानकारों की मानें तो इस सूर्य ग्रहण का नवरात्र पर कोई असर नहीं पड़ेगा (Surya Grahan Kab Hai)। बता दें सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है वहीं चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले लग जाता है (Chandra Grahan kab Hai 2023)। जानिए अक्टूबर सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की पूरी डिटेल।

सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 का समय (Surya Grahan 14 October 2023 Timings)

हिंदू पंचांग के अनुसार 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, 2023 की रात 8 बजकर 34 मिनट से लगना शुरू होगा और इसकी समाप्ति देर रात 2 बजकर 25 मिनट पर होगी। इस समय 15 अक्टूबर तारीख लग जाएगी। ये सूर्य ग्रहण आश्विन मास कृष्ण पक्ष अमावस्या को कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। ये एक वलयाकार ग्रहण होगा लेकिन भारत में ये नहीं दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 का समय (Chandra Grahan 29 October 2023 Timings)

पंचांग अनुसार साल 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को 01:06 AM पर लगना शुरू होगा और इसकी समाप्ति 02:22 AM पर होगी। ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा जिस वजह से यहां इसका सूतक भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक 28 अक्टूबर की दोपहर 02:52 बजे से लग जाएगा। ये खण्डग्रास चन्द्र ग्रहण होगा जो मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा।

ग्रहण के दौरान क्या ना करें (What Not To Do During Eclipse)

ग्रहण के दौरान शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। भगवान की मूर्तियों को स्पर्श नहीं करना चाहिए। भोजन नहीं करना चाहिए। सोने से बचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में किसी भी तरह की नुकीली वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए और न ही ग्रहण को देखना चाहिए। ग्रहण काल में पौधों को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited