Surya Grahan Upay 2024 In Hindi : सूर्य ग्रहण के दिन करें ये अचूक उपाय, हर काम में मिलेगा सफलता

Surya Grahan Upay 2024: सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों ही एक खगोलीय घटना मानी जाती है। धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता है। इस दिन कुछ उपायों को करना शुभ होता है। आइए जानें सूर्य ग्रहण के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Surya Grahan Upay 2024
Surya Grahan Upay 2024: हिंदू धर्म में ग्रहण को लेकर अलग- अलग मान्यताएं हैं। यह एक खगोलीय घटना मानी जाती है। इस साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्तूबर 2024 को आश्विन अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। ग्रहण को सीधे देखने की मनाही होती है। खुली आंखों से ग्रहण देखने से नकारात्मक असर पड़ता है। ग्रहण के दिन कुछ खास उपायों को करने से ग्रहण के असर को कम किया जा सकता है। सूर्य ग्रहण पर कुछ उपाय करने से दुष्प्रभाव से बच सकते हैं। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दिन किन उपायों को कर सकते हैं।

सूर्य ग्रहण के उपाय (Surya Grahan Upay In Hindi)

चावल दूध दान
सूर्य ग्रहण के दिन आप चावल और दूध का दान कर सकते हैं। इस दिन इन चीजों का दान करना शुभ होता है। सूर्य ग्रहण के बाद किसी असहाय व्यक्ति की सहायता जरूर करनी चाहिए।
नारियल उपाय
सूर्य ग्रहण पर आप कुंडली से दोष दूर करने के लिए 6 नारियल वार कर जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से सारे दोष दूर हो जाते हैं।
End Of Feed