Tarot Card Reading, 11 August 2023: शुक्रवार का दिन इन तीन राशियों पर रहेगा मेहरबान, राशि जातक देख लें अपने दिन का हाल

Tarot Card Reading: टैरो राशिफल अनुसार शुक्रवार का दिन निम्न तीन राशियों की करियर लाइफ के लिए बेहद शानदार रहेगा। तो कुछ राशि वालों को लव लाइफ में परेशानियां आएंगी। जानिए सभी 12 राशियों का 11 अगस्त का टैरो राशिफल यहां।

आज का राशिफल 11 अगस्त 2023

आज का राशिफल 11 अगस्त 2023

Tarot Card reading (11 August 2023): राशि अनुसार शुक्रवार 11 तारीख का दिन तीन राशियों के जातकों पर अपनी खास कृपा बनाएगा। टैरो राशिफल पढ़ जाने सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज का दिन क्या क्या नवीन अवसर लेकर आने वाला है। किन जातकों को जीवन, कार्य में तरक्की मिलेगी और किन्हें अभी संभलकर अपनी जिंदगी के सारे फैसले लेने की आवश्यकता है। अब जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल यहां।

Today Tarot Horoscope in Hindi

मेष-कर्म पथ पर चलते रहें। सफलता समय लेती है। मन का होना भी अच्छा, मन का न होना भी अच्छा। यदि अब तक मनमाफिक कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ तो परेशान मत हों। अब समय बेहतर आ गया है। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। शुभता व सफलता के लिए हनुमान जी की उपासना करें। सुंदरकांड का पाठ करें।
वृष-आज का दिन बिजनेस में सफलताओं से भरे रहने की सम्भावना है। व्यावसायिक कार्यों में बहुत ज्यादा भाग दौड़ से बचें। ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।तिल व चावल का दान करें। स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए कुशोदक से शिवलिंग का अभिषेक करें।
मिथुन-आज का दिन सरकारी कार्य करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्टूडेंट्स के कॅरियर को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। मन की एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
कर्क-परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन प्रोजेक्र्स की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। किसी नवीन अनुबंध से लाभ आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। शिव उपासना करते रहें।तिल व चावल का दान करें।
सिंह-आप एक उद्यमी व्यक्ति हैं। किसी भी प्रोजेक्ट को मेहनत पूर्वक पूर्ण कर लेते हैं। आपके परिश्रम के कारण सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। किसी मेष राशि के मित्र की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। धार्मिक पुस्तकों का दान श्रेष्ठ पुण्य है।
कन्या-आपके दया व करुणा भाव का लोग दुरूपयोग भी करते हैं। जाँब के साथ -साथ अपने पारिवारिक व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। तिल व चावल का दान करें।
तुला-जाँब में नयी पोस्ट आपको लाभान्वित करेगी। किसी से संबंधों की माधुर्यता को लेकर तनाव मत लें। आज घूमने टहलने का दिवस है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। असत्य बोलने से बचें। उड़द का दान करें।
वृश्चिक-फैमिली संग कहीं धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
धनु-जाँब में कार्यस्थल पर होने वाले किसी भी विवाद को रोकिए। अपने असंतुलित वित्तीय संतुलन को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें।
मकर-जाँब में प्रोमोशन का प्रयास करते रहें। आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। आप एक ऊर्जावान व आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।
कुम्भ-आप जाँब में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जाँब में कुछ कार्य घर से करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। व्यवसाय को लेकर अनचाही यात्रा तनाव दे सकती है। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। भगवान शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर जल व शहद से भगवान का अभिषेक करें।
मीन-जो स्टूडेंट्स ऐडमिसन के लिए परेशान थे उनका कार्य अब सकारात्मक दिशा में आ जाएगा जाँब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। हनुमान जी के मन्दिर जाएं। बिजनेस को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। सप्त अन्न का दान करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें उससे बृहस्पति की शुभता में आशातीत वृद्धि होती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited