Tarot Card Reading, 9 August 2023: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें यहां

Tarot Card Reading: टैरो राशिफल अनुसार बुधवार का दिन कुछ मेष, वृषभ समेत कुछ राशियों की करियर लाइफ के लिए बेहद शानदार रहेगा। तो कुछ राशि वालों को लव लाइफ में परेशानियां आएंगी। जानिए सभी 12 राशियों का 9 अगस्त का टैरो राशिफल यहां।

tarot card reading 9 aug 2023

Tarot Horoscope 9 August 2023 In Hindi

Tarot Card Reading (9 August 2023): टैरो राशिफल के अनुसार बुधवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए खास रहेगा। मेष राशि वालों को करियर में तरक्की मिलेगी। तो वृषभ राशि वालों को कार्यस्थल पर अधिकारियों का भरपूर साथ मिलेगा। मिथुन राशि के लोग अपनी लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। वहीं कर्क राशि वाले जॉब में लगातार बेहतर परफार्मेंस करने के बाद भी सफलता पाने में असफल रहेंगे। अब जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल यहां।

Today Tarot Horoscope In Hindi

मेष

जॉब में समय समय पर पदोन्नति तो होती ही है। समय बेहतर है। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए तैयार रहें। लाइफ में तनाव से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। गाय को पालक खिलाएं।

वृषभ

आपकी छवि उच्चाधिकारियों में अच्छी है। ज्यादा सोच विचार से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण बनाएं, आपके अधीनस्थ सहयोगियों का सपोर्ट मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। तिल का दान करें। प्रेम में फैमिली की बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं।

मिथुन

बिजनेस में किसी विशेष कार्य को लेकर बहुत दिनों से चला आ रहा रुकावट अब समाप्ति की तरफ अग्रसर है। आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। चांदी का चन्द्रमा मन्दिर में दान करें। युवा प्यार के मामले में एक दूसरे की भावनाओं का भी ख्याल रखें। गाय को गुड़ खिलाएं।

कर्क

इधर जॉब में लगातार बेहतर परफार्मेंस के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रही है। ऐसे ही कार्यों के प्रति समर्पित रहें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से लाभ रहेगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्यार में विश्वास को कायम रखें। गाय को पालक खिलाएं व गुड़ का दान करें।

सिंह

बिजनेस को लेकर तनाव में रहेंगे। मित्रों की सहायता से सफलता मिलेगी। जॉब में विवाद संभावित है। एकसाथ जब हम कई कार्य करते हैं तो कोई भी कार्य अपनी परिपूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाता। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में व अधीनस्थ साथियों की सहायता से कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। तिल का दान करें।

कन्या

छात्रों को करियर में कई दिनों के परिश्रम के बाद बड़ी सफलता की प्राप्ति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।बिजनेस मैन सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। गुरु का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व सात अन्न का दान करें।

तुला

व्यावसायिक कार्यों से यात्रा हो सकती है। स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी क्रमबद्व तरीके से करनी होगी। लव लाइफ खुशहाल रहेगी व आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग शुगर के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। सुंदरकांड का पाठ प्रत्येक समस्याओं का समाधान कर सकता है।

वृश्चिक

जॉब में प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ संशय की स्थिति अभी बनी रहेगी। एक अनचाहा भय जो मन मे था उनका समाधान तो अब हो जाएगा जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय में लाभ रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

धनु

जॉब को लेकर आपका प्रयास बेहतर रहेगा। अपने परफार्मेंस व अनुभव को और प्रोफेशनल करें। टाइम मैनेजमेंट को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस को एक नई दिशा देंगे। भाई -बंधुओं के आगमन से घर में खुशहाली रहेगी। शिवलिंग पर शहद व जल से अभिषेक करने से दैहिक व भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को विवाह तक ले जाने के लिए शिव उपासना करें।

मकर

जॉब में आपका परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगा। आप आत्मबल के रिच व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। अपने अधीनस्थ वर्कर्स की समस्याओं को भी अपनी कुशल व्यवहारिकता से आप हल कर देंगे। शिव उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को जल व दुग्ध अर्पित करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

कुंभ

जॉब को लेकर कोई प्रॉब्लम आ सकती है। शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। स्टूडेंट्स करियर में सिस्टेमेटिक स्टडी करने से आप अपने वर्क को सही समय पर पूरा कर लेंगे। टाइम मैनेजमेंट का सही न होना टेंशन दे सकता है। शिवलिंग पर जल, तिल व चावल अर्पित करें।

मीन

जॉब को लेकर सकारात्मक सोच ही आपके प्रयास को सही दिशा में ले जाएगी, जिससे आप जल्द प्रोन्नति पा सकते हैं। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। परिवार का सहयोग रहेगा। शिवलिंग पर शहद व गंगा जल से भगवान का जलाभिषेक करें। तिल का दान करें। गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited