14 July Ka Rashifal And Panchang In Hindi: जानिए आज का राशिफल और पंचांग अनुसार शुभ-अशुभ समय

14 July Ka Rashifal And Panchang In Hindi: पंचांग अनुसार आज शुक्र प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) है। आज अभिजीत मुहूर्त 11:59 AM से 12:54 PM तक रहेगा। वहीं राहुकाल सुबह के समय रहेगा (Aaj Ka Rahukaal)। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अनुसार आज का दिन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा।

aaj ka rashifal

Today Horoscope In Hindi, Aaj Ka Panchang And Rahukaal Time Know Here

Today Horoscope And Aaj Ka Panchang In Hindi, 14 July 2023: आज के पंचांग अनुसार द्वादशी तिथि शाम 7 बजकर 17 मिनट तक रहेगी इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2023) रखा जाएगा। ग्रहों की बात करें तो आज सूर्य देव मिथुन राशि में हैं और चन्द्र देव वृषभ राशि में गोचर रहेंगे। जबकि शनि देव अपनी प्रिय राशि कुंभ में विराजमान हैं। गुरु मेष राशि में हैं। जानिए आज के दिन का पूरा पंचांग और सभी 12 राशियों का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)।

आज का पंचांग, आज का राहुकाल समय (Aaj Ka Panchang, Today Rahukaal Time)

आज श्रावण मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि रहेगी। नक्षत्र रोहिणी, योग गण्ड और वृद्धि रहेगा। वहीं करण कौलव और तैतिल रहेगा। राहुकाल सुबह 10 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

आज का शुभ समय (Today Auspicious Time)

  • अभिजित मुहूर्त- 11:59 AM से 12:54 PM
  • गोधूलि मुहूर्त- 07:20 PM से 07:40 PM
  • अमृत काल- 07:02 PM से 08:44 PM

अब देखिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal In Hindi)

मेष: आज बुध तथा चन्द्रमा फाइनेंस व आईटी जॉब में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।
वृष: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है।रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
मिथुन: शुक्र व बुध वित्तीय व टीचिंग जॉब के लिए बहुत शुभ हैं। चन्द्रमा का द्वादश गोचर धार्मिक कर्म के लिए अनुकूल है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। तिल व चावल का दान करें।
कर्क: अष्टम शनि स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। गुरु दशम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज वृष में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। सूर्य के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें।
सिंह: इस राशि से दशम गोचर कर रहा चन्द्रमा जॉब परिवर्तन के लिए शुभ है। चन्द्रमा व मंगल जॉब में किसी नवीन पोस्ट से लाभ देंगे। आज किसी भी धार्मिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।
कन्या: बुध व शुक्र जॉब सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। गुरु धार्मिक कार्यों के लिए लाभकारी है। चन्द्रमा भी वृष का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।
तुला: चन्द्रमा अष्टम तथा गुरु सप्तम भाव में होकर दाम्पत्य जीवन के लिए शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें। शमी का वृक्ष लगाएं।
वृश्चिक: राशि स्वामी मंगल व शुक्र वित्तीय, रियल स्टेट व आईटी व्यवसाय में प्रगति देंगे। गुरु व चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए मंगलमय है। आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है। मीन राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।
धनु: आज चन्द्रमा खष्ठम व गुरु इसी राशि से पंचंम गोचररत होकर छात्रों के लिए उन्नन्तिकारक है। व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।बिजनेस में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मेष का गुरु व तृतीय शनि शुभ फल दायक हैं।
मकर: चन्द्रमा पंचम संतान के लिए मंगलमय है। शनि द्वितीय व गुरु चतुर्थ गोचर शुभ फल प्रदान करेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व नारंगी रंग शुुभ है।
कुंभ: सूर्य मिथुन, गुरु तृतीय व शनि इसी राशि में है। चन्द्रमा चतुर्थ गोचर में है। जॉब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आसमानी व नीला रंग शुुभ है। तिल का दान करना श्रेयष्कर है।
मीन: चन्द्रमा इस राशि से तृतीय व गुरु द्वितीय शुभ हैं। छात्रों के करियर में उन्नति होगी। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जॉब में लाभ के संकेत दे रहे हैं। गृह निर्माण को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited