Rashifal 4 July 2023: आज से सावन शुरू, जानिए किन राशियों पर भगवान शिव रहेंगे मेहरबान

Today Rashifal 4 July 2023 In Hindi: सावन (Sawan 2023) का पवित्र महीना 4 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति 31 अगस्त को होगी। जानिए सावन का पहला दिन किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

aaj ka rashifal (1)

Today Horoscope 4 July 2023: जानिए सावन का पहला दिन किन राशियों के लिए रहेगा खास

Today Rashifal 4 July 2023 In Hindi: आज से सावन महीना (Sawan 2023) शुरू हो गया है। आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के चतुर्थ चरण में है। सूर्य -बुध इस समय मिथुन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज धनु राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष, कुंभ व मकर राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मेष राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। वृष व तुला राशि के युवा प्यार में इमोशन के अतिप्रभाव से बचेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

Horoscope Today 4 July 2023 In Hindi

मेष राशिफल 4 जुलाई 2023

आज सूर्य-बुध तृतीय होकर बैंकिंग व आईटी जॉब में कोई नवीन पद दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करें। लव लाइफ सुंदर रहेगा।

वृषभ राशिफल 4 जुलाई 2023

आज का दिन मंगलमय है। धार्मिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। गुरु गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शुक्र प्रेम में सफलता दे सकता है।

मिथुन राशिफल 4 जुलाई 2023

चन्द्रमा व गुरु शिक्षा में सफलता देंगे। सूर्य-बुध का इस राशि में गोचर बिजनेस में प्रगति का सूचक है। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण छात्रों के लिए सफलता आसान है। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। युवाओं की लवलाइफ बेहतर रहेगी।

कर्क राशिफल 4 जुलाई 2023

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का द्वादश गोचर व्यावसायिक उन्नयन देगा। आईटी व रियल स्टेट फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर का दान करें। असत्य वाणी से बचें। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।

सिंह राशिफल 4 जुलाई 2023

आज का दिन छात्रों के लिए मंगलमय है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। धार्मिक यात्रा संभावित है।

कन्या राशिफल 4 जुलाई 2023

व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। किसी नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट से लाभ सम्भव है। नीला व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। व्यवसाय को बेहतर करने के लिए श्री सूक्त का पाठ करते रहें।

तुला राशिफल 4 जुलाई 2023

चन्द्रमा का धनु व बुध का मिथुन गोचर शुभ है। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज मेष व तुला राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें।

वृश्चिक राशिफल 4 जुलाई 2023

आज बुध व शुक्र बिजनेस में उन्नयन देगा। मेष व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। शुक्र लव लाइफ या विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता ला सकता है। मेष राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग अनुकूल है।

धनु राशिफल 4 जुलाई 2023

पंचम गुरु व इस राशि के चन्द्रमा शिक्षा के लिए मंगलमय हैं। गुरु गोचर अनुकूल रहना परिवार के लिए शुभ व मंगलमय है। मंगल व शुक्र ससुराल पक्ष से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

मकर राशिफल 4 जुलाई 2023

शनि व बुध रियल स्टेट, बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रगति देंगे। राशि स्वामी शनि कुम्भ राशि में है। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। शुक्र लव लाइफ को सुंदर बनाएंगे। मूंग व मसूर का दान करें।

कुंभ राशिफल 4 जुलाई 2023

आज का दिन पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस का है। गुरु तृतीय रहकर व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। पिता का आशीर्वाद लें।

मीन राशिफल 4 जुलाई 2023

आज धनु के चन्द्रमा व द्वितीय ल गुरु शुभ हैं। इस राशि से चतुर्थ सूर्य व बुध व्यवसाय व जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं। जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited