Rashifal 5 July 2023: सावन के दूसरे दिन मेष, वृषभ और इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए आज का राशिफल

Today Rashifal 5 July 2023 In Hindi: सावन का दूसरा दिन (Sawan Second Day) मेष और वृषभ राशि वालों के लिए खास रहेगा। इन राशि वालों को करियर में तरक्की मिलेगी। जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) यहां।

sawan second day rashifal

Today Rashifal 5 July 2023 In Hindi

Today Rashifal 5 July 2023 In Hindi: आज चन्द्रमा मकर राशि में है व श्रवण नक्षत्र का प्रथम चरण है। सूर्य अभी बुध के साथ मिथुन राशि में है। मंगल सिंह, शुक्र कर्क तथा शनि कुम्भ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज कर्क राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...
Numerology Horoscope 3 July 2023: अपनी बर्थ डेट से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

मेष राशिफल 5 जुलाई 2023

आज तृतीय बुध-सूर्य व इस राशि के गुरु व दशम चन्द्रमा जॉब में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर लाभ रहेगा। जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृषभ राशिफल 5 जुलाई 2023

आज का दिन बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब के लिए सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। अध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं। गाय को पालक खिलाएं। तिल व चावल का दान करें।

मिथुन राशिफल 5 जुलाई 2023

गुरु एकादश का होकर व्यवसाय के लिए शुभ है। अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं है। जॉब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ व चावल का दान करें।

कर्क राशिफल 5 जुलाई 2023

गुरु इसी राशि से दशम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि सप्तम गोचर में शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शिव उपासना करें। आज चन्द्रमा के द्रव्य सफेद वस्त्र व चावल का दान करें।

सिंह राशिफल 5 जुलाई 2023

गुरु नवम व शुक्र कर्क में हैं। द्वादश शुक्र वाहन क्रय करने के लिए शुभ है। शनि व बुध जांब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

कन्या राशिफल 5 जुलाई 2023

सूर्य दशम व शुक्र इसी राशि से एकादश रहकर व्यवसाय में लाभ देंगे। चन्द्रमा व शुक्र लव लाइफ के लिए लाभकारी है। चन्द्रमा पंचम भाव में है। शनि भी मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। विष्णु भगवान को तुलसी अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। कर्क राशि के राजनीतिज्ञों से लाभ हो सकता है।

तुला राशिफल 5 जुलाई 2023

चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ व गुरु मेष का होकर जॉब के लिए शुभ फलदायक हैं। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

वृश्चिक राशिफल 5 जुलाई 2023

शुक्र कर्क व चन्द्रमा इसी भाव से तृतीय रहकर प्यार व अन्य रिश्ते संबंधों में भावुकता देंगे। गुरु खष्ठम स्वास्थ्य के लिए मंगलमय है। आज का दिन यात्रा के लिए सफलता का है। मकर का चन्द्रमा आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

धनु राशिफल 5 जुलाई 2023

गुरु मेष व चन्द्रमा मकर में है। जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गेंहू व गुड़ का दान करें। पिता व गुरु का आशीर्वाद लें।

मकर राशिफल 5 जुलाई 2023

गुरु मेष व चन्द्रमा इसी राशि में हैं। आफिस में वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें। आर्थिक स्थिति में प्रोग्रेस है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

कुंभ राशिफल 5 जुलाई 2023

शुक्र खष्ठम हैं। राजनीतिज्ञ लाभ देंगे। कर्क का शुक्र व इस राशि का शनि बहुत ही शुभ होता है। शनि भी इसी राशि में है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा तथा नवीन कार्य आरंभ होंगे। तिल का दान शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। सफेद व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें व फलों का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन राशिफल 5 जुलाई 2023

चन्द्रमा इसी राशि से एकादश व गुरु इसी राशि से द्वितीय शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। पंचम शुक्र घर व मकान के लिए शुभ है। व्यवसाय में लाभ के संकेत दे रहे हैं तथा कोई बड़ा कार्य संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited