Tula Rashi Rashifal 2023: तुला जातकों को क्या शनि ढैय्या से मिलेगी मुक्ति, जानें कैसा रहेगा नव वर्ष

Tula Rashi Rashifal 2023 (Libra Yearly Horoscope 2023) Libra Rashi 2023 Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: तुला राशि के जातकों के लिए योगकारक ग्रह शनिदेव वर्ष की शुरुआत में चतुर्थ भाव में विराजमान रहेंगे। लेकिन 17 जनवरी 2023 को ये आपके पंचम भाव में प्रवेश कर जाएंगे और यहां से आपके जीवन में बड़े बदलाव होने लगेंगे। जानिए कैसा रहेगा नया साल आपके लिए।

tula rashifal 2023

Tula Rashifal 2023: तुला राशिफल 2023

मुख्य बातें
  1. तुला राशि वालों की करियर और आर्थिक लाइफ के लिए नया साल शानदार
  2. स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का करना पड़ सकता है सामना
  3. साल की शुरुआत में शनि ढैय्या से मिलेगी मुक्ति
Tula Rashi Rashifal 2023 (Libra Yearly Horoscope 2023) Libra Rashi 2023 Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: 17 जनवरी 2023 में शनि के राशि बदलते ही आप पर शनि ढैय्या खत्म हो जाएगी। देव गुरु बृहस्पति महाराज वर्ष की शुरुआत में आप के छठे भाव में मीन राशि में विराजमान रहेंगे। ये समय आपके लिए थोड़ा परेशानियों भरा रहेगा। आपको शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी के योग बनेंगे और कुछ समस्याएं आएंगी। 22 अप्रैल 2023 को देव गुरु बृहस्पति आपके सप्तम भाव में प्रवेश कर जाएंगे ये समय आपको सफलता प्रदान करने का काम करेगा। आप के मान सम्मान में तो बढ़ोतरी होगी ही, व्यापार में भी उन्नति होने के योग बनेंगे। इस दौरान आप करियर में खूब तरक्की हासिल करेंगे। जानिए नव वर्ष 2023 तुला जातकों के करियर, प्रेम संबंधों, शिक्षा, व्यापार और स्वास्थ्य के लिए कैसा रहने वाला है।

तुला करियर राशिफल 2023 (Tula Career Rashifal 2023)

इस वर्ष तुला राशि के जातकों को वर्ष की शुरुआत में आत्ममंथन की आवश्यकता पड़ेगी। क्योंकि आपको कई क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। करियर में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शनि महाराज के आपके पंचम भाव में जाते ही आपकी स्थिति में सुधार आने लगेगा। 17 जनवरी 2023 से आपके करियर को नई दिशा मिलेगी। इस समय नौकरी में बदलाव के प्रबल योग हैं। यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आपको वो नौकरी मिल सकती है। आमदनी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

तुला वित्त राशिफल 2023 (Tula Finance Rashifal 2023)

वित्त मामलों के लिए ये नया साल अच्छा रहने वाला है। वर्ष की शुरुआत से ही आपकी आमदनी में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। वित्तीय स्थिति में संतुलन बना रहेगा। लेकिन अक्टूबर के अंत में राहु का गोचर आपके छठे भाव में होते ही आपके खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी होने लगेगी। उस दौरान विशेष रूप से आपको ध्यान देना होगा, नहीं तो आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। साल के अंत में वित्तीय मामलों में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

तुला व्यापार राशिफल 2023 (Tula Business Rashifal 2023)

तुला राशि के बिजनेस करने वाले जातकों को इस साल मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे। इस वर्ष राहु आपको उल्टी-सीधी योजनाओं और शॉटकट तरीके से व्यापार को आगे बढ़ाने की ओर प्रेरित करेगा। आपको अपना फोकस बनाए रखना है अपने मार्ग से भटकाव आपको परेशानी में डाल सकता है। साझेदारी के बिजनेस में आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। मई के बाद से भाग्य का आपको साथ मिलना शुरू होगा और आपका व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा। आप के विदेशी संपर्कों से आपको जुलाई-अगस्त में लाभ मिलेगा। सितंबर - अक्टूबर के बीच आप कुछ नई योजनाओं पर काम करेंगे। नवंबर से दिसंबर के महीने में आपको बिजनेस में अपनी काबिलियत दिखाने का पूरा मौका मिलेगा।

तुला धन राशिफल 2023 (Tula Money Rashifal 2023)

तुला राशि वालों की साल 2023 की धन और लाभ की स्थिति देखी जाए तो ये वर्ष आपको कई चुनौतियां देने का काम करेगा। आपके खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है जिससे धन लाभ की स्थितियां सीमित हो जाएंगी। लेकिन शनि महाराज आपको आमदनी का एक पक्का जरिया प्रदान करने का योग भी बना रहे हैं। जिससे साल की शुरुआत में भले ही थोड़ी दिक्कत हो लेकिन बाद में अच्छी आमदनी प्राप्त होगी। अगस्त के बाद से आर्थिक स्थिति अच्छी होती चली जाएगी। नवंबर - दिसंबर में आपके खर्चों पर लगाम लगेगी और आप अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे।

तुला प्रेम राशिफल 2023 (Tula Love Rashifal 2023)

तुला राशि के लोग प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति पूरे साल बनी रहेगी। लेकिन इस वर्ष रिश्ते में प्रेम और रोमांस भी बढ़ेगा। शनि के पंचम भाव में बने रहने से आपको अपने रिश्ते में वफादारी दिखानी होगी नहीं तो आपका रिश्ता बहुत बुरी स्थिति में आ सकता है। अप्रैल में आपके प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं। इस साल जनवरी, फरवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर महीने में प्रेम संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी। इस दौरान आपका एक दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ेगा।

तुला शिक्षा राशिफल 2023 (Tula Educational Rashifal 2023)

तुला राशि के विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। नहीं तो इस साल आप पढ़ाई में पिछड़ सकते हैं। इसलिए इस साल आपको पढ़ाई में विशेष ध्यान देना होगा। ग्रहों की स्थिति के कारण आपकी एकाग्रता बार-बार भंग होगी। पढ़ाई में मन कम ही लगेगा। वर्ष के मध्य में अप्रैल से स्थितियां सुधरनी शुरू होंगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। इसलिए अपनी कोशिश जारी रखें। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

तुला स्वास्थ्य राशिफल 2023 (Tula Health Rashifal 2023)

वर्ष की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। आप किसी रोग की चपेट में आ सकते हैं। छोटी मोटी बीमारियों को नजरअंदाज न करें। डॉक्टर से चेकअप जरूर कराएं। अप्रैल के महीने में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद बनेगी। जून से सेहत फिर बिगड़ने लगेगी इसलिए आपको ध्यान देना ही होगा। अगस्त से आप पुरानी बीमारियों से धीरे-धीरे बरी हो जाएंगे।

तुला राशिफल 2023 ज्योतिषीय उपाय (Tula Rashifal 2023 Astrological Remedies)

शुक्रवार का व्रत आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। शुक्रवार से शुरू करके प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। प्रतिदिन अपने राशि स्वामी शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें। आपको उत्तम गुणवत्ता वाला हीरा या ओपल रत्न धारण करना फलदायी साबित होगा।

2023 Horoscope Mesh To Meen Rashi In Hindi (सभी राशियों का 2023 का राशिफल)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited