Tula Rashi 2024 In Hindi: यहां पढ़ें तुला वार्षिक राशिफल 2024

Tula Rashifal 2024 (तुला राशिफल 2024), Libra Horoscope 2024: तुला राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। विदेश यात्रा का भी अवसर मिलेगा। जानिए तुला वालों की करियर, स्वास्थ्य, आर्थिक और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा नया साल।

Tula rashifal 2024 in hindi, Libra Horoscope 2024

Tula Rashifal 2024 (तुला राशिफल 2024), Libra Horoscope 2024: सप्तम राशि तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है। शुक्र वित्त, बैंकिंग, फ़िल्म तथा मीडिया का कारक ग्रह है। बुध और शनि इसके मित्र ग्रह हैं। कन्या, वृष, मकर तथा कुम्भ इसकी मित्र राशियां हैं। बुध तथा शनि इसके मित्र ग्रह हैं। ओपल तथा हीरा शुक्र के रत्न हैं। इस राशि के जातक फ़िल्म, मीडिया, प्रबंधन, विधि तथा प्रशासन के फील्ड में बहुत सफल होते हैं। तुला राशि के जातक बहुत ही उच्च कोटि के साहित्यकार व अच्छे मोटिवेशनल गुरु भी होते हैं। शुक्र व बुध का प्रभाव इनको ग्लैमरस लाइफ देता है। यह वाहन तथा अच्छे कपड़े व मकान के शौकीन होते हैं। 2024 का तुला राशि का वार्षिक राशिफल देखें।
संबंधित खबरें

तुला राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Tula Health Rashifal 2024)

संबंधित खबरें
इस वर्ष आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। यूरिन व पथरी की प्राब्लम शुक्र देता है। फरवरी व सितंबर का समय थोड़ा खराब है। बीपी तथा शुगर से प्रभावित लोग सितम्बर के बाद अत्यंत सावधानी बरतेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से लीवर व श्वांस के रोगियों के लिए मार्च, अगस्त व 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक का समय बहुत बेहतर नहीं है।
संबंधित खबरें
End Of Feed
अगली खबर