Tula Rashifal, August 2023: तुला राशि अगस्त मासिक राशिफल

Tula Rashifal August 2023 (Libra Horoscope August 2023): अगस्त महीने का तुला राशि वालों का आर्थिक, करियर, लव, पारिवारिक और स्वास्थ्य राशिफल यहां जानिए।

libra horoscope 2023

Tula August Rashifal 2023, Libra August Horoscope 2023

Tula Rashifal August 2023 (Libra Horoscope August 2023): इस महीने तुला राशि वालों के अंदर असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है। लेकिन बृहस्पति सातवें भाव में मौजूद हैं जिसके अनुकूल प्रभाव से जातकों को अच्छा धन लाभ और करियर में नए अवसर मिलने की संभावना रहेगी। वहीं राहु पहले और केतु सातवें भाव में मौजूद हैं जिसके कारण आपको मिलने वाले लाभों में कमी आ सकती है। ग्रहों की दशा के कारण आर्थिक पेरशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। अब जानिए तुला राशि वालों का अगस्त महीने का विस्तृत राशिफल।

तुला राशि अगस्त 2023 करियर राशिफल (Libra Career Horoscope August 2023)

अगस्त मासिक राशिफल 2023 के अनुसार तुला राशि वालों के करियर के लिहाज से ये महीना कुछ ज्यादा खास नहीं रहेगा। आपको अपने कार्य पूरे करने में देरी हो सकती है, नौकरी में भी परेशानी आएगी। कार्यस्थल पर सीनियर की ओर से दबाव झेलना पड़ सकता है। हो सकता है इस दौरान आप काम में गलतियां कर बैठे। लेकिन बृहस्पति के शुभ प्रभाव से तुला राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में अच्छे परिणाम हासिल होंगे।

तुला राशि अगस्त 2023 आर्थिक राशिफल (Libra Money Horoscope August 2023)

अगस्त के महीने में तुला राशि वालों को आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। इस वक्त में आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। अगर स्थिति यही रही तो आपको किसी से उधार तक लेना पड़ सकता है। इसी वक्त में सातवें भाव में बृहस्पति मौजूद हैं जो आपको धन के मामले में कुछ लाभ दे सकते हैं। अगस्त के बीच में बृहस्पति की अनुकूल स्थिति के कारण आप पैसे बचाने की स्थिति में रहेंगे। बिजनेस करने वाले जातकों को कड़ी मेहनत के बाद भी कोई लाभ प्राप्त होगा।

तुला राशि अगस्त 2023 स्वास्थ्य राशिफल (Libra Health Horoscope August 2023)

तुला राशि वालों को इस महीने सेहत के लिहाज से उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ेगा। आपको त्वचा से संबंधित और पाचन से संबंधित परेशानी हो सकती है। आपको इस दौरान सिर दर्द से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके अंदर असुरक्षा की भावना रहेगी। जिस कारण आपको मानसिक तनाव भी परेशान करेगा। शुक्र दसवें भाव में वक्री अवस्था में मौजूद हैं जिसकी वजह से आपको सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है।

तुला राशि अगस्त 2023 प्रेम व वैवाहिक राशिफल (Libra Love Horoscope August 2023)

राहु के सातवें भाव में होने के कारण आपको अगस्त महीने में प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। इस महीने आपको अपने साथी या प्रियतम के साथ संबंध में परेशानियों आ सकती हैं। शादी के बंधन में बंधने के लिए भी ये महीना अनुकूल साबित नहीं होगा। जो लोग पहले से शादीशुदा हैं उनके रिश्तों में भी खटास आ सकती है।

तुला राशि अगस्त 2023 पारिवारिक राशिफल (Libra Family Horoscope August 2023)

अगस्त राशिफल 2023 के अनुसार तुला राशि वालों के पारिवारिक मामलों के लिए ये महीना अनुकूल नहीं है। परिवार की खुशियों में कमी रह सकती है। महीने की 15 तारीख के बाद रिश्तों का ग्रह मंगल बारहवें भाव में मौजूद रहेगा जिसके कारण परिवार में तनाव का माहौल रहेगा, आपस में विवाद होंगे।

तुला राशि अगस्त 2023 उपाय (Libra August 2023 Remedies)

तुला राशि वाले पूरे अगस्त महीने रोजाना 41 बार ॐ केतवे नम: और 41 बार ॐ राहवे नम: का जाप करें। साथ ही शुक्रवार और मंगलवार को मां दुर्गा की पूजा करें। पृथ्वी के चक्कर काट रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited