Tulsidas Jayanti 2024 Date: तुलसीदास जयंती कब है 2024 में, जानिए ये क्यों मनाई जाती है
Tulsidas Jayanti 2024 Date (तुलसीदास जयंती कब है 2024 में): तुलसीदास जयंती का पर्व हर साल श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यताओं अनुसार इस दिन तुलसीदास जी का जन्म हुआ था। जानिए इस साल तुलसीदास जयंती कब मनाई जाएगी।

Tulsidas Jayanti 2024
Tulsidas Jayanti 2024 Date And Time (तुलसीदास जयंती कब है 2024 में): तुलसीदास जी का नाम भारत के महान कवियों और विद्वानों में आता है। उन्होंने यूं तो कुल 12 पुस्तकों की रचना की थी लेकिन सभी में उनकी ‘रामचरितमानस’ पुस्तक सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हुई। तुलसीदास जी ने इस धार्मिक ग्रंथ की रचना अवधि भाषा में की थी जिससे हर कोई इसे सरलता से समझ सके। इसलिए ही तुलसीदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर लोग रामचरितमानस का पाठ करते हैं। चलिए जानते हैं इस साल तुलसीदास जंयती कब मनाई जाएगी।
सावन में हरी चूड़ियां क्यों पहनते हैं
तुलसीदास जयंती कब है 2024 (Tulsidas Jayanti 2024 Date)
इस साल 11 अगस्त 2024 को तुलसीदास जी की 527वीं जन्म वर्षगाँठ मनाई जाएगी। सप्तमी तिथि का प्रारम्भ 11 अगस्त 2024 को 05:44 AM बजे होगा और इसकी समाप्ति 12 अगस्त 2024 को 07:55 AM पर होगी।
तुलसीदास जयंती की पूजा विधि (Tulsidas Jayanti Puja Vidhi)
- इस दिन राम दरबार की पूजा की जाती है।
- पूजा शुरू करने से पहले भगवान की प्रतिमा के आगे घी का दीपक जलाएं।
- फिर प्रसाद चढ़ाएं और इसके बाद तुलसीदल अवश्य चढ़ाएं।
- फिर तुलसी की माला से रामचरितमानस दोहे और चौपाई का कम से कम 108 बार जाप करें।
- इस दिन रामचरितमानस पढ़ना बेहद शुभ माना जाता है।
तुलसीदास जी की रचनाएं (Tulsidas Ji Ki Rachna)
तुलसीदास जी ने श्री रामचरितमानस, कृष्ण गीतावली, रामाज्ञा प्रश्न, साहित्य रत्न, वैराग्य संदीपनी, पार्वती मंगल और जानकी मंगल आदि महान ग्रंथ और महाकाव्य लिखे थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

4 June 2025 Panchang: पंचांग से जानिए ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल समय, दिशा शूल और खास उपाय

Nirjala Ekadashi Vrat Rules: निर्जला एकादशी व्रत के नियम, साल की सबसे बड़ी एकादशी पर भूल से भी नहीं टूटने चाहिए ये रूल

Annaprashan Muhurat 2025: साल 2025 में कब है अन्नप्राशन संस्कार का शुभ मुहूर्त, जानें जनवरी से दिसंबर तक अन्नप्राशन के लिए सही तिथि

सावन शिवरात्रि 2025: जानें कब है भोलेनाथ की आराधना का सबसे पावन दिन

6 June 2025 Panchang: इस दिन मनाई जाएगी निर्जला एकादशी और गायत्री जयंती, पंचांग से जानिए पूजा का सटीक समय क्या रहेगा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited