Love Vastu Tips: अपनाएं ये वास्तु टिप्स, मिलेगा मनचाहा प्यार

Vastu Tips for Love: वैलेंटाइन डे के मौके पर हर कोई अपने प्यार को पाना चाहता है। इस खास दिन पर लोग अपने पार्टनर के सामने प्यार का इजहार भी करते हैं। अगर आप भी मनचाहा प्यार चाहते हैं तो ये वास्तु उपाय लाभकारी सिद्ध होंगे। चलिए जानते हैं उन उपायों।

मुख्य बातें
  • वैलेंटाइन डे के लिए न चुने काले रंग का तोहफा
  • बेडरूम में जोड़े में पक्षियों की तस्वीर लगाएं
  • प्रेम संबंधों में बाधा उत्पन्न करता है पूर्व या दक्षिण दिशा में सोना


Valentine’s Day Love Vastu Tips: फरवरी के महीने को प्यार का मौसम और बसंत ऋतु कहा जाता है। पेड़-पौधों की हरियाली, सुहाना मौसम और मौसमी फूलों की खूबसूरती हर किसी का मन मोह लेती है। इसी महीने वैलेंटाइन डे भी पड़ता है। 14 फरवरी के दिन को दुनियाभर में वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन प्यार करने वालों के लिए खास दिन माना जाता है। लव बर्ड्स इस दिन अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक-दूसरे को तोहफे भी देते हैं। अगर आप भी वैलेंटाइन डे पर मनचाहा प्यार पाना चाहते हैं या फिर इस बात को लेकर परेशान हैं कि कहीं आपके साथी द्वारा आपका प्रपोजल ठुकरा दिया गया तो, ये वास्तु उपाय आपके काम आएंगे। इन वास्तु टिप्स की मदद से आपको मनचाहा प्यार मिल सकता है।
इन उपायों से मिलेगा मनचाहा प्यार
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में पक्षियों की जोड़े में तस्वीर लगाने से मनचाहा प्यार मिलता है।
  • अपने घर और खासकर बेडरूम में सफेद, गुलाबी या हल्के पीले रंग का प्रयोग करें। वहीं अन्य चीजों के लिए लाल रंग का अधिक से अधिक प्रयोग करें. इससे प्रेम क्षेत्र में उन्नति होती है. भूलकर भी बेडरूम की दीवारों में नीले रंग का प्रयोग न करें।
  • यदि आप पूर्व या दक्षिण दिशा में सोते हैं तो आज ही अपनी दिशा बदल दें। इस दिशा में सोना प्रेम संबंधों में बाधा उत्पन्न करता है।
  • कमरे में पर्याप्त रोशनी प्रेम संबंधों के लिए अच्छी मानी जाती है। इसलिए अपने कमरे में रोशनी की कमी न होने दें। इसका नकारात्मक असर प्रेम क्षेत्र पर पड़ सकता है।
  • अपने प्रेमी या प्रेमिका को वैलेंटाइ डे के मौके पर काले रंग से जुड़ा कोई भी उपहार न दें। काले रंग को शुभ नहीं माना जाता है। इसके साथ ही इस मौके पर नीले रंग का उपहार देने से भी बचना चाहिए। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पीले, लाल और गुलाबी रंग सबसे अच्छे होते हैं।
  • घर के उत्तर-पूर्व दिशा में गंदगी न होने दें। इस दिशा में गंदगी होने से पार्टनर के साथ रिश्ते में खटास आती है।
  • इन वास्तु नियमों का पालन करने से रिश्ते में प्यार और मजबूती बनी रहती है। सिर्फ वैलेंटाइन डे ही नहीं बल्कि आप अपने प्यारभरे और खूबसूरत रिश्ते के लिए हमेशा इन बातों का ध्यान रखें।
(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
End Of Feed