Vastu Tips: नया साल शुरू होने से पहले घर में करें ये बदलाव, 2024 में धन-धान्य की नहीं होगी कमी

Vastu Tips For Home: नये साल में वास्तु के इन नियमों को अपनाकर आप अपने जीवन में खुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं। यहां जानिए वास्तु अनुसार कैसा होना चाहिए घर।

vastu tips (1)

Vastu Tips For Home

Vastu Tips For Home: इस वर्ष नए वर्ष पर न्यू ईयर कैलेंडर से ड्राइंग रूम को सुसज्जित करें। गुरु व शुक्र की शुभता को ठीक करें। परिवार की समृद्धि के लिए नए वर्ष में दृढ़ संकल्पित हों। आजकल संयुक्त परिवार टूट रहे हैं। गृह क्लेश बहुत कष्टदायी होता है। घर में सुख, शांति व आरोग्यता के बिना गृहस्थ जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। पारिवारिक अशांति बहुत ही खराब दोष होता है, इससे परिवार में कई अकस्मात आपदाएं व बुरी घटनाएं एकाएक चली आती हैं। किसी जातक की कुंडली के तृतीय व चतुर्थ घर को देखकर घर की शांति के बारे में जाना जा सकता है। वास्तु उपाय के द्वारा गृह क्लेश समाप्त कर सकते हैं। वास्तु में नए वर्ष में अपने घर के ईशान दिशा को शुद्ध करें, वहां मन्दिर या खाली जगह छोड़े। वास्तु अनुसार घर बनवाएं।

Vastu Tips For Home

1- इस वर्ष का अंक स्वामी शनि है। प्रेम का कारक ग्रह शुक्र व परिवार का कारक ग्रह गुरु होता है। सुगंध का वातावरण घर में हो। घर मे तुलसी व शमी का पेड़ अवश्य हो। तुलसी की पूजा हो।तुलसी दल भगवान विष्णु को अर्पित करते रहें।
2- दाम्पत्य जीवन बेहतर हो। बेड रूम में प्यार करने वाले जोड़ों की तस्वीरें हों। ब्लू लाइट हो। नए वर्ष के पहले दिन घर के मुख्यद्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह हो। यह खुद निर्मित किया जाय।
3- नए वर्ष में पूरे घर के वेट को संतुलित करें। घर के सामने खाली जगह व उत्तर पूर्व दिशा में मंदिर होना चाहिए। मंदिर में गणेश मूर्ति, राधा कृष्ण की मूर्ति व पारद का शिवलिंग अवश्य हो। पूजाघर में मोरपंख हो। मोरपंख से शांति आती है। घर के ड्राइंग रूम को पिरामिड व नए वर्ष के कैलेंडर से सुसज्जित करें।
4- पूर्व दिशा में भारी चीजें न रखें। यदि मकान बड़ा है तो ईशान में जल का टैंक बनवाएं और फाउंटेन बनवाएं।।
5- पश्चिम का भार ज्यादा हो। वहां डबल स्टोरी मकान बनवा दें। वेस्ट वाल में न्यू ईयर की खूबसूरत वाल पेंटिंग हो। नवग्रह बनाकर पेंटिंग की जाय। उस पेंटिंग में मछ्ली, कछुआ व हाथी की तस्वीरें हों। समुद्र का चित्र हो। खयबसूरत बत्तख के चित्र हों।
6- घर में कहीं भी कांटे वाले पेड़ मत हों। मिर्च व नींबू के पेड़ मत हों।
7- नवीन वर्ष में संकल्प लें कि घर में सायंकाल नित्य दीपक जलाएं। यदि पश्चिम मुखी या साउथ मुखी मकान हो तो सूर्यास्त से कुछ पहले या गोधूलि बेला में दीपक जल जाय।
8- बेड रूम में बहुत ज्यादा पुरखों की तस्वीर मत हो। कभी भी बेड रूम में अपनी तस्वीर आईने में नहीं दिखनी चाहिए। अतः उस कमरे से दर्पण हटा दें। बेड रूम में मोरपंख हो। न्यू ईयर के रोमांटिक जोड़ों के चित्र व सुंदर पेंटिंग हों।
9- कुंडली में तृतीय व चतुर्थ घर के स्वामी ग्रहों का रत्न अपने बेड के सिरहाने अष्ट धातु में मढ़वाकर रखें।
10- आग्नेय दिशा में जल सम्बन्धी कोई व्यवस्था मत हो। यह दिशा क्रोध देती है। यहां बैठकर पारिवारिक बातें मत करें।
11- घर के खाली जगह में सुगंधित रात रानी, अपराजिता, शमी तथा चमेली के पेड़ हों।
12- नए वर्ष में घर में कहीं भी युद्ध की तस्वीर मत हो। राम दरबार की एक बड़ी तस्वीर मुख्य कमरे में अवश्य हो। रामदरबार से पारिवारिक एकता बनी रहती है। बच्चों के स्टडी रूम में माता सरस्वती की तस्वीर हो।
13- न्यू ईयर में रेड, पिंक और ब्लू कलर के बेड शीट दाम्पत्य जीवन में प्रेम उत्पन्न करते हैं। बच्चों के रूम व टेबल पर येलो कलर का प्रभाव हो। उनके आलमारी में प्रिज्म व मोरपंख भी हो। संतान आज्ञाकारी हो इसके लिए उनके मेज के ठीक सामने दीवार मत हो।
14- पिरामिड की सहायता से भी वास्तु दोष दूर करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited